👉 यह भी पढ़ें:
- Toxic : व्हिस्की की बोतल में ठर्रा
- राया और रूमी के किरदारों में यश की प्रेजेंस ने जीता दिल
- फिल्म ‘टॉक्सिक’ की धूम, एडवांस बुकिंग में कमाए 32 करोड़
- हैदराबाद में ‘टॉक्सिक’ प्री-रिलीज पर हादसा, साउंड बॉक्स से चार घायल
- 50 भाषाओं में रिलीज होगी महेश बाबू की ‘वाराणसी’, 120 देशों तक पहुंचाने की तैयारी
- ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में बनाया नया रिकॉर्ड, हॉलीवुड फिल्मों में सबसे बड़ी कमाई की ओर
0:00 left
द राजा साहब’ का नया पोस्टर आउट: प्रभास ने बढ़ाया फैंस का क्रेज,
प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘द राजा साहब’ को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार चरम पर पहुंचता जा रहा है। फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने सुपरस्टार प्रभास का एक और दमदार पोस्टर जारी किया है, जिसने सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींच लिया है।

फिल्म मेकर्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर नया पोस्टर शेयर किया है, । इसी के साथ आंध्र प्रदेश में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होने की घोषणा भी कर दी गई है। पोस्टर सामने आते ही फैंस ने फायर इमोजी और जीआईएफ शेयर कर अपना जबरदस्त रिएक्शन दिया है।
हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म के गाने ‘नाचे नाचे’ का रीमिक्स वर्ज़न भी रिलीज किया है, जो एक लोकप्रिय बॉलीवुड गाने का रीमिक्स है और दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
मारुति द्वारा लिखित और निर्देशित ‘द राजा साहब’ का निर्माण पीपल मीडिया फैक्ट्री और आईवी एंटरटेनमेंट ने किया है। फिल्म में प्रभास मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जबकि उनके साथ मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार, संजय दत्त और बोमन ईरानी अहम किरदारों में दिखाई देंगे।
यह फिल्म 9 जनवरी को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में पूरे भारत में रिलीज होने जा रही है। इससे पहले प्री-रिलीज इवेंट में निर्देशक मारुति ने प्रभास के फैंस को भरोसा दिलाया था कि फिल्म उनकी उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरेगी।



