0:00
0:00 left
फिल्म ‘एल2: एम्पुरान’ पर विवाद गहराया, हाईकोर्ट में याचिका दायर
मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की हालिया रिलीज़ फिल्म ‘एल2: एम्पुरान’ को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। अब यह मामला अदालत तक पहुंच चुका है। फिल्म को बैन करने की मांग करते हुए बीजेपी नेता वीवी विजेश ने केरल हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।
फिल्म पर क्या हैं आरोप?
बीजेपी नेता ने आरोप लगाया है कि फिल्म में गोधरा दंगों से जुड़े कुछ सीन दिखाए गए हैं, जो विवादित हो सकते हैं। इसके अलावा, फिल्म में रक्षा मंत्रालय और केंद्रीय जांच एजेंसियों की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने वाले दृश्य भी शामिल हैं। याचिका में कहा गया है कि यह फिल्म सामाजिक अशांति फैला सकती है, इसलिए इसे तत्काल बैन किया जाना चाहिए। हालांकि, अभी तक हाईकोर्ट में इस मामले को सूचीबद्ध नहीं किया गया है।
सुरेश गोपी ने क्या कहा?
इस विवाद पर अभिनेता और केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “इसमें कोई विवाद नहीं है। यह सिर्फ व्यापार है। लोगों की मानसिकता को खराब करना और पैसा कमाना। बस इतना ही।”
बीजेपी और संघ की नाराजगी
फिल्म में गुजरात दंगों के संदर्भ को लेकर बीजेपी की आपत्ति बनी हुई है। केरल बीजेपी अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने भी फिल्म पर सच्चाई को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया है। वहीं, संघ की ओर से भी फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई गई है।
इस विवाद के बाद ‘एल2: एम्पुरान’ को लेकर बहस और तेज हो गई है। अब यह देखना होगा कि हाईकोर्ट इस याचिका पर क्या फैसला सुनाता है।
👉 यह भी पढ़ें:
- इंदौर एलिवेटेड कॉरिडोर पर हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई पूरी, अब अंतिम आदेश का इंतजार
- स्कूल में हिजाब पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: यूनिफॉर्म नियम मानना जरूरी
- TMC को कलकत्ता हाई कोर्ट से झटका, फ्रीज तीन बैंक खातों के इस्तेमाल की नहीं मिली अनुमति
- Sonam Wangchuk की पत्नी गीतांजली को दिल्ली हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, सफदरजंग अस्पताल में ही होगा इलाज, मिलने की अनुमति रहेगी
- Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, तीन महीने की जेल की सजा के साथ भरना होगा मोटा जुर्माना
- Sonam Raghuvanshi की जमानत बरकरार, मेघालय हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की याचिका की खारिज



