नवरात्रि में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण वैष्णो देवी यात्रा अस्थापी रूप से स्थगित, रजिस्ट्रेशन काउंटर किया बंद

Date:

0:00

0:00 left

नई दिल्ली। नवरात्रि पर मां वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। इसके कारण प्रशासन ने एहतियातन यात्रा रजिस्ट्रेशन को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। यह निर्णय भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

शनिवार को भीड़ इतनी बढ़ गई कि श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड को शाम 4:45 बजे सभी यात्रा पंजीकरण केंद्र अस्थायी रूप से बंद करने पड़े। इससे पहले करीब 41 हजार श्रद्धालु पंजीकरण कर भवन के लिए रवाना हो चुके थे, जबकि आधार शिविर कटड़ा में 8 से 10 हजार श्रद्धालु पंजीकरण के इंतजार में डटे रहे। श्राइन बोर्ड की ओर से लगातार सूचना केंद्रों के माध्यम से उद्घोषणा कर श्रद्धालुओं को अवगत कराया गया कि भवन परिसर और यात्रा मार्ग पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए पंजीकरण फिलहाल रोक दिया गया है।

इसके बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ और जय माता दी के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। वीकेंड होने के कारण भी श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी गई। कटड़ा आधार शिविर से लेकर दर्शनी द्वार, अर्धकुंवारी मार्ग और भवन परिसर तक हर जगह श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं को घंटों इंतजार करना पड़ा, लेकिन आस्था के आगे यह सब छोटा नजर आया।

तीन दिन में एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु

उल्लेखनीय है कि चैत्र नवरात्र के पहले तीन दिनों में ही एक लाख से अधिक श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं। देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं का आना लगातार जारी है, जिससे कटड़ा और आसपास के क्षेत्रों में रौनक बढ़ गई है। आज शनिवार और कल रविवार की छुट्‌टी होने के कारण काफी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंचे, जिसके कारण भीड़ बढ़ गई है।

रंग-बिरंगी रोशनी से सजा है दरबार

नवरात्रि के अवसर पर मां वैष्णो देवी भवन को विशेष रूप से सजाया गया है। रंगबिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट से सुसज्जित भवन की अलौकिक छटा श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रही है। दर्शन के साथसाथ श्रद्धालु इस दिव्य वातावरण का आनंद भी ले रहे हैं। भवन परिसर में आयोजित शतचंडी महायज्ञ में भी श्रद्धालु बढ़चढ़कर भाग ले रहे हैं। पूजाअर्चना और यज्ञ में शामिल होकर श्रद्धालु आध्यात्मिक लाभ प्राप्त कर रहे हैं। दर्शन के बाद श्रद्धालु भैरव घाटी जाकर बाबा भैरवनाथ के दर्शन कर अपनी यात्रा पूर्ण कर रहे हैं।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Bihar के बांकीपुर उप चुनाव में जेजेडी उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द,  तेज प्रताप यादव ने षड्यंत्र बताया

बांकीपुर से जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) की उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द हो गया है। इस पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप ने कहा कि उनके कैंडिडेट के साथ सरकार के द्वारा षड्यंत्र किया जा रहा है। इससे पहले वीणा को कल उस समय गिरफ्तार कर लिया गया था, जब वे नामांकन दाखिल कर बाहर निकली थीं।