👉 यह भी पढ़ें:
- भारत पर कमजोर मानसून का बड़ा संकट! 2009 के बाद सबसे कम बारिश का खतरा, फसलों और महंगाई पर असर संभव
- UPI के 10 साल पूरे: ₹314 लाख करोड़ के लेनदेन तक पहुंचा भारत का डिजिटल पेमेंट सिस्टम
- सेमीफाइनल का सपना टूटा! ऑस्ट्रेलिया से 0-0 ड्रॉ के बाद महिला हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर हुआ भारत
- मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, निशिकांत दुबे का पलटवार
- मानसून का कहर: अरुणाचल से सिक्किम और हिमाचल तक भारी बारिश, बाढ़-भूस्खलन से मची तबाही
- स्वतंत्रता दिवस पर हॉकी टीम ने दिया जीत का तोहफा, वेल्स को 3-1 से हराया
0:00 left
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: पांचवां टी20 मैच बारिश के कारण रुका
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पांचवें और अंतिम टी20 मैच को खराब मौसम के कारण रोक दिया गया है।
ब्रिसबेन में खेले जा रहे इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने 4.5 ओवरों में बिना कोई विकेट गंवाए 52 रन बना लिए थे।
क्रीज़ पर अभिषेक शर्मा 23 रन और शुभमन गिल 26 रन बनाकर मौजूद हैं।
यह मुकाबला पांच मैचों की सिरीज़ का आख़िरी मैच है। इससे पहले भारत ने दो मैच जीते थे जबकि ऑस्ट्रेलिया ने एक मैच अपने नाम किया था।
भारत की प्लेइंग इलेवन:
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन:
मैट शॉर्ट, मिचेल मार्श (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, जोश फिलिप, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शुइस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा



