0:00
0:00 left
गंभीर को मिला गांगुली का साथ ;बचाव में उतरे
भारत के मुख्य कोच की भूमिका निभाना किसी चुनौती से काम नहीं ,पूर्व में कई बार टीम इंडिया के कोच और खिलाडियों में टकराव की स्थिति बनी है कुछ कोच पर तो खिलाडियों के भविष्य से खिलवाड़ फेवरेटिज़म तक के गंभीर आरोप भी लग चुके हैं एक बार फिर भारतीय टीम के कोच को लेकर मामला गरमाया हुआ है दरअसल श्रीलंका के खिलाफ वनडे और न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में भारतीय टीम की शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर सबके निशाने पर हैं
गंभीर को भी लगता है को लगता है कि उनके बने रहने पर सवाल उठ रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर के बीच भी वे चर्चा का विषय बन गए हैं । संजय मांजरेकर तो उन पर खुलकर निशाना साध चुके हैं गंभीर के लिए रहत की बात है कि उन्हें अब भारतीय टीम के पूर्व कप्तान दादा सौरव गांगुली का साथ मिल गया है, गांगुली नहीं चाहते कि गंभीर अपनी स्वाभाविक प्रवृत्ति पर अंकुश लगाएं उन्होंने दूसरों को भी यही सलाह दी है कि वह जैसे हैं उन्हें वैसा ही रहने दें। गांगुली ने गंभीर का बचाव करते हुए कहा कि भारत के मुख्य कोच ऐसे ही हैं। गांगुली ने रिकी पोंटिंग, मैथ्यू हेडन, स्टीव वॉ जैसे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाडियों का उदाहरण दिया, जिनका व्यक्तित्व गंभीर की तुलना में समान था । गांगुली ने कहा, ‘मैं बस इतना कहूंगा कि उन्हें वैसे ही रहने दो। मैंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने जो कहा उसकी कुछ आलोचना देखी। वह ऐसे ही हैं, उन्हें उनके जैसे रहने दो।। सिर्फ इसलिए कि वह श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज हार चुके हैं, उनकी सीधी बात को आपने अच्छी तरह से नहीं लिया, गांगुली ने कहा, वह ऐसे ही हैं और वह लड़ना जानते हैं। वह प्रतिस्पर्धा करना जानते हैं, इसलिए हमें उन्हें मौका देना चाहिए। अभी दो या तीन महीने ही हुए हैं और आप उन पर फैसला सुना रहे हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- Mumbai Rain: कुर्ला में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी
- Sikkim Tunnel Rescue: सिक्किम की निर्माणाधीन सुरंग में बड़ा हादसा, 8 मजदूरों की मौत की पुष्टि; 27 लोगों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- NEET Paper Leak Protest: प्रकाश राज भी उतरे ‘Cockroach Movement’ के समर्थन में, 6 जून को दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन
- यमुना में डूबी नाव, 5 बच्चे समेत 6 लोग लापता, राहत-बचाव कार्य तेज
- तमिलनाडु में नई सियासी हलचल: विजय की पार्टी को कांग्रेस के समर्थन का संकेत, सरकार गठन पर बढ़ी चर्चा
- होर्मुज में फंसे जहाजों को निकालेगा अमेरिका, ट्रंप की कड़ी चेतावनी के साथ प्रोजेक्ट फ्रीडम शुरू



