👉 यह भी पढ़ें:
- भारत में ई-वीजा की सुविधा और बढ़ी, 11 नए प्रवेश द्वार जुड़े; भोपाल और तिरुपति भी सूची में
- श्रीलंका के खिलाफ अभ्यास मैच में भारत की शानदार जीत, देवदत्त पडिक्कल के शतक ने बढ़ाया आत्मविश्वास
- India Crime News: उड़ती फ्लाइट में इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश, यात्री हिरासत में; सुरक्षा पर उठे सवाल
- Meta पर बढ़ा दबाव, PM Modi के वीडियो मामले में Zuckerberg ने मांगी माफी; जानिए पूरा विवाद
- Spider-Man: Brand New Day Box Office: भारत में जबरदस्त कमाई, दुनियाभर में भी रिकॉर्ड प्रदर्शन; क्या ₹500 करोड़ पार करेगा?
- भारत में 49.5 करोड़ लोग पौष्टिक खाना खरीदने में असमर्थ! UN की रिपोर्ट ने खोली पोषण की बड़ी चुनौती, 8 साल में 32 करोड़ लोगों की स्थिति सुधरी
0:00 left
इंग्लैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट में भारत को 22 रन से हराया, सिरीज़ में 2-1 की बढ़त
लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के पांचवें और आखिरी दिन इंग्लैंड ने भारत को 22 रन से हराकर पाँच मैचों की टेस्ट सिरीज़ में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है।

भारत को जीत के लिए दूसरी पारी में 193 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन पूरी टीम 170 रन पर ऑलआउट हो गई। हालांकि रवींद्र जडेजा ने संघर्ष करते हुए 61 रन की नाबाद पारी खेली।
इससे पहले इंग्लैंड ने पहली पारी में 387 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत ने भी पहली पारी में ठीक इतने ही रन बनाए। दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम 192 रन पर सिमट गई थी।
इस सिरीज़ में लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की थी, जबकि एजबेस्टन में भारत ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबला जीतकर सिरीज़ 1-1 से बराबर कर दी थी।
अब चौथा टेस्ट मुकाबला 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा।



