नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अवैध बेटिंग एप से जुड़े धन शोधन मामले में पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन से पूछताछ की। ह मामला वन–एक्स–बेट (1xBet) नामक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़ा है, जो अवैध सट्टेबाजी गतिविधियों में शामिल बताया जा रहा है। अधिकारियों ने इस मामले में उनके संभावित प्रचार या साझेदारी वाले संबंधों की जांच शुरू कर दी है।
बताया जाता है कि ईडी ने धवन को गुरुवार सुबह 11 बजे एजेंसी मुख्यालय में पेश होने के लिए तलब किया था। धवन की पूछताछ मुख्यालय पहुंचने के तुरंत बाद शुरू हो गई और उन्होंने जांचकर्ताओं के सामने बयान दर्ज कराया। इससे पहले, इस मामले में संघीय एजेंसी ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना से भी पूछताछ की थी। पूर्व भारतीय क्रिकेटर का नाम इस एप से कुछ विज्ञापनों के जरिए जुड़ा बताया जा रहा है। ईडी पूछताछ के दौरान यह समझना चाहती है कि उनकी इस एप से क्या भूमिका या संबंध रहे हैं। ईडी यह जांच कर रही है कि क्या शिखर धवन ने इस बेटिंग एप के प्रचार में अपनी छवि का इस्तेमाल किया और इसके बदले कोई भुगतान लिया या नहीं। पूछताछ धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत की जा रही है और धवन का बयान भी इसी अधिनियम के तहत ही दर्ज किया जा रहा है।
👉 यह भी पढ़ें:
- निजी जीवन पर टिप्पणियों से आहत शिखर धवन: बोले– मेरे नाम से झूठे बयान न फैलाएं
- दोबारा शादी के बंधन में बंधे शिखर धवन, सोफी शाइन के साथ लिए सात फेरे, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
- बांग्लादेश में हिंदू महिला से बर्बरता पर शिखर धवन का दर्द छलका, बोले– ऐसी हिंसा कहीं भी स्वीकार्य नहीं
- ईडी ने सुरेश रैना और शिखर धवन की 11.14 करोड़ की संपत्ति कुर्क की, अवैध सट्टेबाजी एप केस पर लिया एक्शन
- सट्टेबाजी एप मामले में एफआईआर के बाद विजय देवरकोंडा और प्रकाश राज का स्पष्टीकरण
- शिखर धवन के लिए विराट कोहली का भावुक संदेश
सुरेश रैना से भी हुई थी पूछताछ
इससे पहले भी ईडी ने पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना से भी इसी मामले में पूछताछ की थी। ईडी इस समय कई ऐसे मामलों की जांच कर रही है, जो अवैध बेटिंग एप्स से जुड़े हैं। एजेंसी का मानना है कि इस तरह के बेटिंग एप्स न केवल अवैध हैं, बल्कि इनके जरिए बड़े पैमाने पर धन शोधन की गतिविधियां भी होती हैं। इन एप्स पर आरोप है कि इन्होंने लाखों लोगों और निवेशकों को करोड़ों रुपये का चूना लगाया है या फिर भारी मात्रा में टैक्स की चोरी की है।



