एशिया कप 2025: भारत ने ओमान को 21 रनों से हराया, ओमान के दमदार प्रदर्शन की तारीफ
एशिया कप 2025 के एक रोमांचक लीग मुक़ाबले में भारत ने ओमान को 21 रनों से मात दी। 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ओमान की टीम ने 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 167 रन बनाए।
👉 यह भी पढ़ें:
- भारत 41 रन से जीता, एशिया कप 2025 के फाइनल में पहुंचा
- एशिया कप 2025: पाकिस्तान पर भारत की जीत के बाद इरफान पठान की खुली चुनौती – बदतमीजी का जवाब मिलेगा
- एशिया कप 2025 विवाद: भारत-पाक मैच से शुरू हुआ मामला आईसीसी तक पहुंचा
- एशिया कप 2025: जीत के बाद कोच गंभीर ने पहलगाम हमले के पीड़ितों को किया याद
- एशिया कप 2025: भारत-जापान महिला हॉकी मैच 1-1 से ड्रॉ
- एशिया कप 2025: भारत ने यूएई को 9 विकेट से हराकर रचा इतिहास, बनी सबसे बड़ी जीत
भारत की ओर से आठ गेंदबाज़ों का इस्तेमाल किया गया, लेकिन ओमान ने मजबूत बल्लेबाज़ी करते हुए मुकाबले को कड़ा बना दिया। उनके इस प्रदर्शन की क्रिकेट जगत में काफ़ी तारीफ हो रही है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 188 रन बनाए। विकेटकीपर संजू सैमसन ने 56 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि ओपनर अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 15 गेंदों पर 38 रन की तूफ़ानी शुरुआत दी। हालांकि, इनके अलावा कोई भारतीय बल्लेबाज 30 रनों का आंकड़ा पार नहीं कर सका।
ओमान की ओर से आमिर कलीम ने 64 और हम्माद मिर्ज़ा ने 51 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। ओमान का पहला विकेट 56 रन पर गिरा, जबकि दूसरा विकेट 149 रन के स्कोर पर खोया।
आईसीसी की ताज़ा टी20 रैंकिंग में भारत नंबर वन पर है, जबकि ओमान 20वें स्थान पर मौजूद है।



