Stock Market : महीने के आखिरी कारोबारी दिन हरे निशान में खुलने के बाद शेयर बाजार ने बदला रंग, सेंसेक्स और निफ्टी होने लगे लाल

Date:

AI Audio Companion Ready to stream full article
0:00
0:00 left

मुंबई। महीने के आखिरी कारोबारी दिन 30 जून मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान में खुला, लेकिन देखते ही देखते रंग बदलने लगा। आज बीएसई सेंसेक्स 277.14 अंकों की बढ़त लेकर 77,005.51 अंकों पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 85.80 अंक की तेजी के साथ 24,032.05 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की।

कुछ ही देर बाद बाजार ने रंग बदलना शुरू किया। सुबह 9:28 बजे बीएसई सेंसेक्स 108.51 अंक का गोता लगाकर 76,619.86 के स्तर पर और एनएसई निफ्टी 46.91 अंक लुढ़क कर 23,899.35 के स्तर पर आ गया।

सेंसेक्स के 23 शेयर हरे निशान में खुले

मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से 23 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और 7 कंपनियों के शेयर लाल निशान में दिखे। इसी तरह निफ्टी की 50 में से 32 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और 18 कंपनियों के शेयर लाल निशान में रहे। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.96 प्रतिशत की बढ़त लेकर खुले। इसके विपरित देश की दूसरे सबसे बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

इन कंपनियों के शेयर भी हरे निशान में दिखे

आज के कारोबार में सेंसेक्स में अडाणी पोर्ट्स के शेयर 1.17 प्रतिशत, इंडिगो 0.98 प्रतिशत, ट्रेंट 0.74 प्रतिशत, सन फार्मा 0.69 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.50 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.47 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.41 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.40 प्रतिशत, एलएंडटी 0.39 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.37 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.33 प्रतिशत, एसबीआई 0.32 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.31 प्रतिशत, टीसीएस 0.28 प्रतिशत, एटरनल 0.27 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.21 प्रतिशत, टाइटन 0.18 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.11 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.08 प्रतिशत, आईटीसी 0.05 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.05 प्रतिशत और बीईएल के शेयर 0.04 प्रतिशत की बढ़त लेकर खुले।

इन कंपनियों के शेयर लाल निशान में

मंगलवार को हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों ने 0.70 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.37 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.32 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.18 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.13 प्रतिशत और एचसीएल टेक के शेयर 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया।

रियल एस्टेट के शेयरों में दिखी बढ़त

सबसे ज्यादा खरीदारी रियल एस्टेट (Nifty Realty) सेक्टर्स में देखी जा रही है, जो करीब 0.54 फीसदी की बढ़त के साथ सबसे आगे चल रहा है। इसके अलावा प्राइवेट बैंक और ऑटो सेक्टर्स में भी 0.45 फीसदी तक की तेजी है। इसके अलावा केमिकल, सरकारी बैंक, ऑयल एंड गैस, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और हेल्थकेयर शेयरों में भी अच्छी खरीदारी दिखी।  दूसरी तरफ, आईटी (Nifty IT) और मेटल (Nifty Metal) सेक्टर्स में मामूली गिरावट नजर आ री है।

निफ्टी पर इन शेयरों ने दिखाई मजबूती

आज के कारोबार में निफ्टी पर सबसे अधिक बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में मारुति सुज़ुकी, इंटरग्लोब एविएशन, अडानी पोर्ट्स, टीएमपीवी और पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन शामिल रहे। इन कंपनियों के शेयरों में निवेशकों की मजबूत खरीदारी देखने को मिली, जिससे ये कारोबार के दौरान बढ़त के साथ कारोबार करते रहे। इसके विपरित आइशर मोटर्स, टाटा कंज़्यूमर, हिंदाल्को, डॉक्टर रेड्डीज़ लैबोरेट्रीज़ और मैक्स हेल्थकेयर के शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिला। इन शेयरों में गिरावट के कारण बाजार की शुरुआती मजबूती कमजोर पड़ गई और प्रमुख सूचकांक अपनी शुरुआती बढ़त गंवा बैठे।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

क्या E10 पेट्रोल फिर से बिकेगा? BPCL प्रमुख ने दी जानकारी

BPCL प्रमुख ने कहा कि E20 को हटाकर E10 पेट्रोल लाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। पुराने वाहनों के लिए E10 पर विचार जारी है।

13 गृह निर्माण संस्थाओं के ऑडिट पर कलेक्टर की सख्ती, उपायुक्त को नोटिस

इंदौर के कलेक्टर ने 13 गृह निर्माण सहकारी संस्थाओं के 52 ऑडिट लंबित होने पर सहकारिता उपायुक्त को नोटिस जारी किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जबलपुर में टैंक संयंत्र का भूमि पूजन किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जबलपुर में टैंक ओवरहॉलिंग परियोजना का भूमि पूजन किया, जिससे सेना की परिचालन क्षमता बढ़ेगी।

नेपाल बाढ़: पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय की बहू लापता

नेपाल में आई बाढ़ के कारण पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय की बहू लापता हो गई हैं। 21 अगस्त को कैलाश-मानसरोवर यात्रा पर गई थीं।

नेपाल आपदा: 21 भारतीय नागरिकों का सफल रेस्क्यू, 200 अब भी फंसे

नेपाल-तिब्बत सीमा पर आपदा में 21 भारतीयों का सफल रेस्क्यू। 200 नागरिक तिब्बत में फंसे हैं।

उज्जैन में करणी सेना के गुटों की झड़प, दो की मौत, दो घायल

उज्जैन में करणी सेना के गुटों की झड़प में दो की मौत, दो घायल। संगठन में पद और पुरानी रंजिश बनी विवाद का कारण।

कानपुर में ट्रेनिंग विमान क्रैश, पायलट की मौत, राहत कार्य जारी

कानपुर में ट्रेनिंग विमान हादसा हुआ, जिसमें एक पायलट की मौत हो गई और दूसरे की स्थिति गंभीर है।

एशियन गेम्स 2026: क्रिकेट शेड्यूल जारी, भारत के मैचों की तारीखें

एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट शेड्यूल जारी, भारतीय टीमों के मैच और संभावनाएं।

महंगाई के खिलाफ इंदौर में कांग्रेस का 22 ब्लॉकों में प्रदर्शन

इंदौर में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस द्वारा 22 ब्लॉकों में प्रदर्शन किया गया, जिसमें शक्कर और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर सरकार के खिलाफ आवाज उठाई गई।

आखिर पिता दिग्विजय सिंह की विरासत कैसे संभाल पाएंगे जयवर्धन?

जयवर्धन सिंह अपने पिता दिग्विजय सिंह की राजनीतिक विरासत को संभालने में चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।

सेंसेक्स-निफ्टी में शुरुआती बढ़त के बाद सपाट कारोबार

सेंसेक्स-निफ्टी में शुरुआती बढ़त के बाद सपाट कारोबार। बाजार में मुनाफावसूली और वैश्विक संकेतों का असर।

भारत पर कमजोर मानसून का बड़ा संकट! 2009 के बाद सबसे कम बारिश का खतरा, फसलों और महंगाई पर असर संभव

भारत इस साल करीब दो दशकों के सबसे कमजोर मानसून की ओर बढ़ता दिख रहा है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, जून से सितंबर के बीच देश में बारिश लंबे समय के औसत से करीब 15 फीसदी कम रह सकती है। अगर यह अनुमान सही साबित हुआ, तो 2009 के बाद यह भारत का सबसे कमजोर मानसून हो सकता है।

मोहन भागवत के अमेरिका दौरे पर विवाद! USCIRF ने वीजा रद्द करने की मांग की, भारत की धार्मिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (USCIRF) ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका दौरे को लेकर चिंता जताई है। आयोग ने अमेरिकी सरकार से भागवत का वीजा रद्द करने और भविष्य में उनके अमेरिका प्रवेश पर रोक लगाने पर विचार करने की अपील की है।

काला सागर में फिर शुरू होगा सुरक्षित व्यापार? जयशंकर और यूक्रेन के विदेश मंत्री की अहम बातचीत

यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्रिय सिबिहा ने भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच काला सागर (Black Sea) की सुरक्षा स्थिति, समुद्री मार्गों की सुरक्षा और जहाजों की स्वतंत्र आवाजाही फिर से शुरू करने के तरीकों पर चर्चा हुई।

नेपाल में बाढ़ की बड़ी तबाही!  भारतीयों समेत सैकड़ों  यात्री लापता, MEA ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

बुधवार सुबह रसुवा जिले में भोटे कोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। तेज बहाव के कारण बड़ी संख्या में यात्रियों के लापता होने की सूचना सामने आई है। नेपाल टूरिज्म बोर्ड के अनुसार, लापता लोगों में  सैकड़ों विदेशी नागरिक और  नेपाली नागरिक शामिल हैं।

नेपाल में कुदरत का कहर: तिब्बत से आई भीषण बाढ़ में अब तक 157 मौतें, 750+ लापता

तिब्बत से शुरू हुई अचानक आई विनाशकारी Flash Flood ने मध्य नेपाल में भारी तबाही मचा दी है। नेपाल पुलिस के मुताबिक, अब तक 157 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 750 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। इनमें कम से कम 133 भारतीय नागरिक शामिल हैं। कई गांव और कस्बे तबाह हो गए हैं, 19 पुल बह गए हैं और करीब एक दर्जन Hydropower Projects को नुकसान पहुंचा है।

नेपाल में जलप्रलय से बिहार-यूपी में चिंता, मदद के लिए आगे आया भारत

नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में बुधवार को आई भीषण फ्लैश फ्लड ने बड़े पैमाने पर तबाही मचा दी। अचानक आई बाढ़ ने नदियों के आसपास बसे इलाकों, सड़कों, पुलों, घरों और बिजली तथा पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं को नुकसान पहुंचाया है।

Toxic : व्हिस्की की बोतल में ठर्रा

कुछ फिल्में रिलीज़ होने के पहले ही इतनी चर्चा बटोर लेती हैं कि दर्शक फिल्म लगने के पहले ही तय कर लेता है कि फिल्म देखनी ही है। फिल्म आने के पहले ही कियारा आडवाणी और यश के तबाही तबाही गाने की इंटिमेसी ने सोशल मीडिया में तबाही मचा दी थी, जेन ज़ी और जेन अल्फ़ा के दर्शक बावले हो रहे थे, लेकिन फिल्म लगी तो दर्शकों ने कहा कि ठगा गये।

नगर अध्यक्ष ने सांसद के साथ कर दिया खेला, सेवा संकल्प में जिराती के अंडर काम करेंगे लालवानी

17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक भाजपा का सेवा संकल्प अभियान शुरू हो रहा है। इसके लिए नगर टोली का गठन करते हुए  नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने सांसद शंकर लालवानी के साथ खेला कर दिया है। इस टोली के संयोजक जीतू जिराती होंगे, जबकि सांसद लालवानी को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम का न्यूयॉर्क में विरोध

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के न्यूयॉर्क कार्यक्रम का विरोध हो रहा है। मेयर ममदानी समेत कई संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया।

लोकसभा अध्यक्ष ने टीएमसी के 20 बागी सांसदों को भेजा नोटिस

लोकसभा अध्यक्ष ने टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस भेजा है। इनसे 7 दिन में जवाब मांगा गया है।

इंदौर हादसा: इनोवा की चपेट में आए 5 लोग, बुजुर्ग की हालत गंभीर

इंदौर हादसा में इनोवा की चपेट में 5 लोग आए, बुजुर्ग की हालत गंभीर। जानें हादसे के बाद की स्थिति।

इंदौर: बीमारी से तंग आकर बैंक अफसर की पत्नी ने की आत्महत्या

इंदौर में बैंक अफसर की पत्नी ने बीमारी से तंग आकर आत्महत्या की। सुसाइड नोट में डिप्रेशन का उल्लेख।

मध्य प्रदेश में सरकारी कार्यालयों में बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य

मध्य प्रदेश में बायोमीट्रिक हाजिरी प्रणाली सरकारी कार्यालयों में अनिवार्य। यह प्रणाली पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करेगी।

अमेरिका ने रोके वीजा इंटरव्यू, भारतीय आवेदकों पर असर

अमेरिका ने वीजा इंटरव्यू रोक दी है, भारतीय आवेदकों पर असर पड़ा है। ग्लोबल ट्रेनिंग प्रोग्राम के कारण यह रोक लगाई गई है।

राया और रूमी के किरदारों में यश की प्रेजेंस ने जीता दिल

फिल्म 'टॉक्सिक' में यश की प्रेजेंस ने राया और रूमी के किरदारों में जान डाल दी है। यश की अदाकारी ने सभी को प्रभावित किया है।

Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 26 अगस्त को शेयर बाजार हर निशान में नजर आया। आज बीएसई सेंसेक्स 236.01 अंकों की बढ़त के साथ 77,892.10 अंकों पर और एनएसई निफ्टी 7.40 अंकों की मामूली बढ़त लेकर 24,341.95 अंकों पर खुला। आज एटरनल, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों ने तेजी के साथ कारोबार शुरू किया।

UN में भारत की बड़ी अपील: युद्ध का असर अब सिर्फ रणभूमि तक नहीं, वैश्विक Food Security पर संकट

संघर्षों से पैदा हो रहे मानवीय संकट और वैश्विक खाद्य सुरक्षा पर बढ़ते खतरे को लेकर भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में गंभीर चिंता जताई है। भारत ने कहा कि आज के युद्धों का प्रभाव केवल युद्धक्षेत्र तक सीमित नहीं रहता। ऊर्जा, उर्वरक, समुद्री परिवहन, मानवीय सहायता और कृषि व्यापार में आने वाली बाधाएं दुनिया के कई देशों में Food Security Crisis को बढ़ा रही हैं।

PM मोदी का बड़ा सवाल: क्या अब इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए ‘फोर्थ-पार्टी ऑडिट’ की जरूरत?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली छह बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने परियोजनाओं में गुणवत्ता और काम की गति को लेकर सख्त रुख अपनाया और साफ कहा कि निर्माण कार्य में क्वालिटी से किसी भी कीमत पर समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सुपौल में तेज रफ्तार कार का कहर: कीर्तन कर रहे 5 लोगों की मौत, NH-327E पर मचा हंगामा

बिहार के सुपौल जिले में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके को झकझोर दिया। पिपरा थाना क्षेत्र के कटैया चौक के पास NH-327E पर सड़क किनारे कीर्तन कर रहे लोगों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक घायल को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।