👉 यह भी पढ़ें:
- Hawaii Hurricane Lala Alert: 155 साल बाद Big Island पर सीधा खतरा, 120 KM/H की रफ्तार से बढ़ रहा तूफान
- Antibiotic Medicine Warning: 5 आम एंटीबायोटिक और एंटीफंगल दवाओं पर CDSCO की चेतावनी, लिवर-किडनी और गंभीर स्किन रिएक्शन का खतरा
- US-Iran Tension: ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान का बड़ा ऐलान! ‘अमेरिका पर बिल्कुल भरोसा नहीं’, युद्ध की तैयारी का दावा
- Iran vs Israel Crisis: क्या सचमुच बंद हो गया Hormuz Strait? ईरान की चेतावनी से मचा वैश्विक हड़कंप, तेल बाजार में बढ़ा तनाव
- Donald Trump Warning: 60 दिन बाद Hormuz Strait पर लगेगा टोल? ट्रंप की धमकी से बढ़ी वैश्विक बेचैनी, क्या फिर भड़क सकता है Middle East Crisis?
- पश्चिम एशिया में फिर भड़का तनाव: ईरान पर अमेरिकी हमले, ट्रंप की चेतावनी से बढ़ी जंग की आशंका
0:00 left
नई दिल्ली। फिनटेक कंपनी पेटीएम की मुश्किल खत्म होने का नाम नहीं दे रही है। एक के बाद एक मुश्किलें कंपनी की ओर बढ़ती चली आ रही है। पहले रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने पेटीएम को बड़ा झटका दिया तो अब बाजार नियामक की ओर से कंपनी को चेतावनी मिल रही है।
पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस को मार्केट रेगुलेटर सेबी (सेबी) की ओर से चेतावनी मिली है। सेबी ने कंपनी के लेनदेन को लेकर वॉर्निंग लेटर जारी की है। सेबी ने ये चेतावनी वित्तीय वर्ष 2021-2022 में पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के साथ अन–ऑथराइज्ड रिलेटेड पार्टी लेन–देन को लेकर दी है।15 जुलाई को सेबी की ओर से पेटीएम को एडमिनिस्ट्रेटिव वॉर्निंग लेटर जारी किया गया है।
सेबी ने पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशन पर आरोप लगाया है कि वित्त वर्ष 2021-22 में पेटीएम ने अपनी सहायक कंपनी पेटीएम पेमेंट बैंक के साथ देन–देन किए, लेकिन इसके लिए न तो ऑडिट कमेटी से मंजूरी ली गई और न ही शेयरधारकों को इसकी जानकारी दी गई। अपने वॉर्निंग लेटर में सेबी ने दो ट्रांजेक्शन में नियमों के उल्लघंन को उजागर किया है। सेबी के मुताबिक कंपनी ने 324 करोड़ और 36 करोड़ रुपये के ट्रांजैक्शन किए, जिसके बारे में ऑडिट कमेटी और शेयरधारकों को जानकारी नहीं दी गई न उनकी मंजूरी ली गई।
सेबी की चेतावनी पर क्या कहा पेटीएम ने
पेटीएम ने कहा कि उसने लेन–देन की रकम की संख्या बताई थी। हालांकि सेबी की चेतावनी को लेकर कंपनी ने सकारात्मक रूख रखा है और कहा कि वो सेबी के निर्देशों का पालन करेगी। कंपनी के कहा है कि इस चेतावनी का उसके कारोबार पर कोई असर नहीं होगा। कंपनी की वित्तीय, कारोबार और अन्य गतिविधियां पहले की तरह चलती रहेगी।



