👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में हरियाली, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : सप्ताह के आखिरी कोराबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी धड़ाम
- Stock Market : सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Share Market: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
0:00 left
मुंबई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज भारत पर टैरिफ लगाने का ऐलान किया है, इसके बावजूद शेयर बाजार में तेजी दिखाई दे रही है। सुबह 9:27 बजे तक सेंसेक्स 326.84 अंकों की बढ़त के साथ 73,316.77 पर दिखा। इसी तरह निफ्टी 50 भी 103.50 अंकों की बढ़त के साथ 22,186.15 अंकों पर कारोबार करता दिखा।
आज ऑटो, पावर और टेक सेक्टर के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखी जा रही है। आज अडाणी ग्रुप के शेयरों में शानदार उछाल आया है। अडाणी ग्रीन, अडाणी एनर्जी के शेयर 2% से ज्यादा चढ़ गए हैं। अडाणी ग्रुप के सभी शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.30% और सरकारी बैंकों का इंडेक्स 1.30% ऊपर है। ऑटो, मीडिया और मेटल इंडेक्स में भी करीब 1% की तेजी है। सेंसेक्स पर एचसीएल टेक, एम & एम और टेक महिंद्रा के शेयरों में 2% से ज्यादा की तेजी है। बजाज फाइनेंस 3% नीचे हैं। मंगलवार 4 मार्च को निफ्टी लगातार 10वें दिन गिरकर 22,082 के स्तर पर बंद हुआ।



