पुष्य नक्षत्र से पहले इंदौर में सोना 80 हजार 900 रुपए तोला पहुंचा, अब तक की रिकॉर्ड ऊंचाई पर

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

-शैलेश पाठक

इंदौर। नवरात्र–करवा चौथ के बाद ज्वेलर्स की निगाहें पुष्य नक्षत्र और धनतेरस पर टिकी हुई है। इस बार दीपावली के साथ–साथ पुष्य नक्षत्र भी दो दिन मनाया जाएगा। गुरुवार और शुक्रवार दोनों दिन खरीदी के बहुत उत्तम मुहूर्त है और मान्यता है कि पुष्य नक्षत्र पर सोने–चांदी खरीदने से सब सुख समृद्धि ऐश्वर्य प्राप्त होता है। इस बार पुष्यनक्षत्र पर सोना–चांदी के गहनों और सिक्कों की खरीद करने वालों को तगड़ा झटका लगा है, कयोंकि पुष्य नक्षत्र और धनतेरस से पहले ही सोन–चांदी की कीमत ने इतिहास रच दिया है। इसके बावजूद पुष्य नक्षत्र के शुभ अवसर पर सोने–चांदी की खरीदारी करने वालों की अच्छी तादाद देखने को मिल सकती है। हालांकि ज्यादातर लोगों की पसंद लाइट वैट गहनों में रहेगी। इसके अलावा मुहूर्त में चांदी की सिक्के भी खूब बिकने की उम्मीद की जा रही है।

👉 यह भी पढ़ें:

इधर, अमेरिकी चुनाव की अनिश्चितताओं, मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और आगे मौद्रिक सहजता की बढ़ती उम्मीदों सहित कारकों के संयोजन से सोने–चांदी की कीमतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार को कॉमेक्स पर सोना वायदा 16 डॉलर बढ़कर 2750 डॉलर प्रति औंस और चांदी वायदा 35 सेंट बढ़कर 34.56 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई। इससे बुधवार को इंदौर सराफा बाजार में सोना केडबरी 600 रुपये और बढ़कर 80900 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 600 रुपये उछलकर 98300 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। यह जानकर ताज्जुब होगा कि चांदी चौरसा आरटीजीएस में इंदौर मार्केट में 99800 रुपये का आंकड़े पर पहुंच गया है और वह दिन भी दूर नहीं जब इसकी कीमत लाख रुपये के पार पहुंच जायेगी। एक सराफा कारोबारी ने बताया कि सोना और चांदी की कीमतें और बढ़ेगी, इसमें दो मत नहीं है। कीमतें बढ़ने से इस बार पुष्यनक्षत्र और धनतेरस में सोना–चांदी की बिक्री पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा, लेकिन फिर भी ज्वेलर्स का उम्मीद है कि बरसों से चली आ रही परंपरा खरीदारी बाजार में जोरदार रहेगी।

कॉमेक्स पर सोना वायदा 2750 डॉलर तक जाने के बाद 2758 डॉलर और नीचे में 2737 डॉलर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 34.56 डॉलर तक जाने के बाद 34.84 डॉलर और फिर नीचे में 34.44 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता देखी गई।

इंदौर में आज के भाव

इंदौर में सोना केडबरी रवा नकद में 80900 सोना (आरटीजीएस) 80800 सोना (91.60 कैरेट) (आरटीजीएस) 74000 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। मंगलवार को सोना 80300 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा नकद 98300 चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 99800 चांदी टंच 98400 रुपये प्रति किलो और चांदी सिक्का 1125 रुपये प्रति नग बिका। मंगलवार को चांदी चौरसा नकद 97700 रुपये पर बंद हुई थी।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीवान के अलमापुर में पटाखा बनाने के दौरान धमाका, पति-पत्नी और बेटी की मौत

सीवान के अलमापुर में पटाखा विस्फोट हुआ, जिसमें पति-पत्नी और बेटी की मौत हुई। इलाके में अफरा-तफरी मची।

एयरपोर्ट पर रोके जाने पर भड़के भगंवात मान ने कहा- चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के भाई हैं कस्टम चीफ

पंजाब के सीएम मान ने कस्टम चीफ और चुनाव आयुक्त के बीच पारिवारिक संबंध का आरोप लगाया। उन्होंने छवि धूमिल करने की कोशिश को राजनीतिक बदले का हिस्सा बताया।

नोएडा, दिल्ली, बेंगलुरु और चंडीगढ़ में NRI हाउसिंग लोन धोखाधड़ी पर ED की छापेमारी

एनआरआई हाउसिंग लोन धोखाधड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने 13 ठिकानों पर छापेमारी की। जांच में फर्जी दस्तावेजों से लोन लेने की प्रक्रिया जांची जा रही है।

शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 125 अंक टूटा; निफ्टी 22600 के नीचे बंद

शेयर बाजार में गिरावट जारी रही, सेंसेक्स 125 अंक टूट गया। निफ्टी 22,600 के नीचे बंद हुआ। बाजार लगातार चौथे दिन दबाव में रहा।

पवन खेड़ा का आरोप: सरकार दबा रही थी अरुणाचल सीमा विवाद की खबरें

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि सरकार अरुणाचल सीमा विवाद की खबरें दबा रही थी। आईटीबीपी महानिदेशक के बयान को लेकर उठे गंभीर सवाल।

प्रभास की ‘फौजी’ के नए पोस्टर में छिपा 1932 का मोस्ट वॉन्टेड राज

प्रभास की फौजी के नए पोस्टर में छिपा 1932 का मोस्ट वॉन्टेड राज दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रहा है। इस पोस्टर ने कहानी के कई रहस्यों को उजागर किया है।

सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर तंज, कहा- देश से चंपत होकर चंपा घूम रहे नेता प्रतिपक्ष

सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी को देश से चंपत होकर चंपा घूमने वाला नेता प्रतिपक्ष बताया। उन्होंने कांग्रेस को भी फेल कंपनी करार दिया।

चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में पीएम मोदी ने स्वामी चिन्मयानंद से वर्चुअल बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिन्मय अमृत महोत्सव में स्वामी चिन्मयानंद के होलोग्राफिक अवतार से संवाद किया। यह सम्मेलन चिन्मय मिशन की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित हुआ।

मुंबई मेयर कार्यालय को बम धमकी, पुलिस ने जांच में क्या पाया?

मुंबई मेयर कार्यालय को मिली बम धमकी के बाद पुलिस ने जांच की। धमकी में कई स्थानों और हस्तियों का जिक्र था, पर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

उज्जैन: महाकाल मंदिर सुरक्षा परखने उतरे 150 एनएसजी कमांडो, मॉक ड्रिल रात 2 बजे तक

उज्जैन में महाकाल मंदिर सुरक्षा परखने उतरे 150 एनएसजी कमांडो ने रात 11 बजे से तड़के 2 बजे तक मॉक ड्रिल की। इसका उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की तत्परता जांचना था।