नई दिल्ली। प्रसिद्ध फिल्म कलाकार स्व.राज कपूर की 14 दिसंबर को बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर आरके फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करने कपूर परिवार गया था। इसमें करीना कपूर, सैफ अली खान, नीतू कपूर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रिद्धिमा कपूर, अदार जैन, अरमान जैन, नीतू सिंह और रीमा जैन आदि शामिल थे।
करीना कपूर ने जेह और तैमूर के लिए पीएम मोदी से ऑटोग्राफ भी लिया। करीना ने जो फोटोज शेयर की हैं, उनमें एक फोटो पर जेह और टिम लिखा है। उसी पर पीएम ऑटोग्राफ दे रहे हैं। फोटो में पीएम मोदी कपूर फैमिली के साथ बातचीत करते दिख रहे हैं। करीना ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा– हम पीएम मोदी को इंवाइट करके बहुत सम्मानित हैं। इस खास शाम के लिए थैंक्यू श्री मोदी जी। आपकी अटेंशन और सपोर्ट से इस माइलस्टोन को सेलिब्रेट करना हमारे लिए दुनिया है। रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा साहनी भी प्रधानमंत्री मोदी से मिलने पहुंची हुईं थी। तस्वीरें शेयर करते हुए वो लिखती हैं कि, जो मेनिफेस्ट किया और वो हो गया। जब पीएम ने पहली बार 2014 में पीएम बनने की शपथ ली थी, तब से मिलने की इच्छा थी।
👉 यह भी पढ़ें:
- पीएम मोदी के भाषण पर छात्र आंदोलन का असर, 76 मिनट में 52 बार याद आए युवा और नौजवान
- रेवती रेंज में मंत्रीजी ने पौधों से बनवाई पीएम की ऐसी तस्वीर, मोदीजी अगर देख लें तो सिर पीट लें
- Rahul Gandhi का बड़ा बयान- मोदी और शाह को इस्तीफा देने तक सोने नहीं देंगे
- Kharge ने कहा-सदन में जवाब दें मोदी-शाह, नहीं तो इस्तीफा दें
- Arvind Kejriwal का विवादित बयान-सीजेपी प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे, भड़की भाजपा
- Mallikarjun Kharge : कांग्रेस अध्यक्ष ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, कहा-चढ़ावा चोरी पर सदन में आकर जवाब देना चाहिए



