👉 यह भी पढ़ें:
- Welcome to the Jungle का ट्रेलर रिलीज, कॉमेडी के तड़के के साथ कई दिग्गज एक्टर आए नजर
- आखिर हिन्दी फिल्म वाले भूतों का स्टैंडर्ड ऑफ लिविंग ऊंचा क्यों नहीं उठा पाए, फिर वही जूना भूत, पुराना बंगला
- हंसी और डर का डबल धमाका : अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला के पेड प्रीव्यू ने एक्साइटमेंट बढ़ाया
- गोलमाल 5 में नजर आएंगे अक्षय कुमार, रोहित शेट्टी ने अपने बर्थडे पर फैंस को दी खुशखबरी, अजय देवगन ने भी शेयर किया वीडियो
- अक्षय कुमार की डराने-हंसाने वाली फिल्म भूत बंगला का टीजर रिलीज, परेश रावल और राजपाल यादव भी आए नजर
- अक्षय कुमार के काफिले का एक्सीडेंट, बड़ा हादसा टला: ऑटो से टकराई सिक्योरिटी कार, दो घायल
0:00 left
मुंबई। अक्षय कुमार की फिल्म ‘सरफिरा’ रीलिज हो गई है। इस पर मिलीजुली प्रतिक्रिया आ रही है। इस बीच खबर यह है कि अक्षय कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। इस खबर के सामने आने के बाद से उनके फैंस चिंता में हैं।
अक्षय कुमार पिछले कई दिनों से फिल्म ‘सरफिरा’ के प्रमोशन में बिजी थे, लेकिन अचानक फिल्म के आखिर दौर के प्रमोशन में वह नजर नहीं आए। फैंस ने इस बात को नोटिस किया था। उन्हें लगा था कि वह फैमिली वेकेशन में होंगे। अब अक्षय को लेकर जो खबर सामने आई है, उसने फैंस की चिंता को बढ़ा दिया है।
मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार अपनी लेटेस्ट रिलीज ‘सरफिरा’ का प्रमोशन कर रहे थे, तभी उन्हें फील हुआ कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। जब उन्हें बताया गया कि उनकी प्रमोशन टीम के कुछ क्रू सदस्यों ने कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो उन्होंने भी टेस्ट कराने का फैसला किया। टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। कोविड होने के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है।



