सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर मचा रहा धमाल, वरुण धवन-जाह्नवी कपूर की जोड़ी दिखाएगी कमाल

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की आनेवाली फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी‘ का टीजर आज रीलिज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। मेकर्स ने टीजर के साथ कैप्शन में लिखा है– चार लोग, दो हार्टब्रेकर्स, एक शादी टीज़र अभी जारी। सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी इस दशहरा, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में।

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari teaser: Varun Dhawan returns to 'prime  mode', is surprised Janhvi knows what nightclub is | Bollywood - Hindustan  Times

टीजर की शुरुआत एक ऐसे सीन से होती है जहाँ वरुण धवन बाहुबली के वेश में नजर आते हैं, जबकि अभिनव शर्मा कटप्पा की भूमिका में दिखाई देते हैं। फिर वरुण कहते नजर आते हैं लग रहा हूं मैं बाहुबली। ये सुनकर अभिनव शर्मा कहते हैं रणवीर सिंह की धोती में प्रभास का पौधा लग रहा है। इसके बाद वरुण फिर स्क्रीन पर नजर आते हैं और कहते हैं नहीं, नहीं नहीं। मैं बाहुबली नहीं हूं। कोई इंट्रो देता हूं। इसके बाद वरुण पैंट–शर्ट में हैंडसम लुक में नजर आते हैं और हाथ जोड़ते हुए कहते हैं मेरा नाम है सनी संस्कारी। इसके बाद रेड साड़ी में जुल्फें लहराती हुई जाह्नवी नजर आती हैं। इसके बाद सान्या मल्होत्रा भी स्क्रीन पर आती हैं। इसके बाद रोहित सराफ की एंट्री होती है। बैकग्राउंड में सोनू निगम का गाना तुझे लागे ना नजरिया सुनाई देता है। 52 सेकेंड के इस टीजर ने दर्शकों को खूब लुभाया। फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है और इसका निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन ने किया है। वरुण और जान्हवी के अलावा, फिल्म में सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, अभिनव शर्मा, मनीष पॉल, अक्षय ओबेरॉय और अन्य कलाकार प्रमुख किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 35 घायल

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना में 17 लोगों की मौत हुई। तेज बारिश के कारण भीड़ नियंत्रण खो गया। 35 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती।

चुनरी यात्रा के बहाने विधानसभा एक में ‘सुदर्शन चक्र’, होर्डिंग-बैनर से मंत्रीजी गायब!

इंदौर विधानसभा एक में चुनरी यात्रा के दौरान सुदर्शन गुप्ता की राजनीतिक ताकत नजर आई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की होर्डिंग-बैनर से अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी।

विपक्ष पर बरसे रिजिजू, बोले- भारत बांग्लादेश नहीं, बड़े आए रिजीम चेंज करने वाले

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के 'रिजीम चेंज' विरोधी रवैये को गलत बताया। उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश जैसा देश नहीं है।

पन्ना: धीरेंद्र शास्त्री की रथ यात्रा में बावरिया गैंग का धावा, 10 गिरफ्तार

पन्ना जिले में सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा के दौरान बावरिया गैंग ने चोरी की। 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी बरामदगी की।

राधिका आप्टे संग कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर सीरीज ‘अक्का’ का टीजर आउट, कब और कहां होगी रिलीज?

राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर वेब सीरीज 'अक्का' 30 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। जानें कब और कहां देखें।

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी, 8 UDP विधायकों का दलबदल मंजूर

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी। 8 UDP विधायकों का भाजपा में दलबदल मंजूर। भाजपा अब दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी ने जंतर-मंतर हिंसा की जांच के लिए लॉन्च किया पोर्टल

जंतर-मंतर हिंसा जांच हेतु सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय समिति ने ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। इससे पीड़ित और गवाह अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

सीएम योगी का सपा पर हमला: ‘SP और शिक्षा, नदी के दो छोर हैं जो मिलते नहीं’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और शिक्षा नदी के दो छोर हैं जो कभी नहीं मिलते। उन्होंने शिक्षकों के लिए ₹5 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा भी घोषित किया।

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को दी जमानत, सीजेपी चीफ पर लगी अहम शर्त

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को जमानत दी है, जिसमें एक वर्ष तक शांति बनाए रखने की शर्त शामिल है। यह फैसला दिल्ली के 11 अक्टूबर 2026 को सुनाया गया।

जडेजा और यशस्वी जायसवाल न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से बाहर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल को बाहर कर दिया है। यह कदम 2027 विश्व कप की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।