Ardhendu Bhushan

3957 पोस्ट
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

Exclusive articles:

अमित शाह ने घुसपैठियों को दी चेतावनी-समय रहते खुद बंगाल छोड़ अपने देश वापस लौट जाओ

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल के घुसपैठियों को चेतावनी देते हुए कहा कि समय रहते वे खुद अपने देश वापस चले जाएं। शाह ने दावा किया कि बंगाल में सरकार परिवर्तन के बाद बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठ पहले ही कम हो गई है।

सिद्धारमैया ने कर्नाटक के सीएम पद से दिया इस्तीफा, राज्यसभा जाने से किया इनकार, राज्य की राजनीति में बने रहेंगे

सिद्धारमैया ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने इस्तीफा देने के बाद कहा कि उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें राज्यसभा सीट की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने विनम्रता से इसे ठुकरा दिया। उन्होंने कहा कि उनकी राष्ट्रीय राजनीति में कोई रुचि नहीं है। 

ट्विशा शर्मा केस में सीबीआई का बड़ा एक्शन, सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार, रद्द हो गई थी अग्रिम जमानत

मॉडल और एक्टर ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में सीबीआई ने बड़ा एक्शन लेते हुए सास गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत मंजूर होने के बाद सीबीआई ने यह फैसला लिया है।

कनाडा में गुजराती छात्रा की हत्या, 15 मई से लापता थी आणंद के बोरसद की रहने वाली लड़की

कनाडा में  में फिर एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। कनाडा के नायग्रा में भारतीय छात्रा की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। छात्रा गुजरात के आणंद के बोरसद की रहने वाली थी। उसकी पहचान  22 वर्षीय विधि मेघा के रूप में हुई है। विधि का शव अमेरिकी बॉर्डर के पास से मिला है।

नीट-यूजी पेपर लीक होने पर आत्महत्या करने वाले छात्र प्रदीप के परिवार से मिले राहुल गांधी, मोदी-प्रधान पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को  राजस्थान के सीकर में आत्महत्या करने वाले नीट अभ्यर्थी प्रदीप मेघवाल के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और शिक्षा व्यवस्था पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि प्रदीप मेघवाल की मौत केवल आत्महत्या नहीं, बल्कि एक टूटी हुई और भ्रष्ट व्यवस्था का परिणाम है।

Breaking

नगर निगम के नामांतरण घोटाले में दो कर्मचारी निलंबित, तीन बर्खास्त  

इंदौर नगर निगम के संपत्तिकर खातों में नामांतरण के दौरान हुई गंभीर अनियमितताओं के मामले में निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने कड़ी कार्रवाई की है। जांच रिपोर्ट में दोषी पाए गए दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि तीन मस्टर कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।

आखिर इंदौर भाजपा में चल क्या रहा है, कालिख कांड से लेकर खुलेआम चोर ठहराने तक सब कुछ तो हो गया?

इन दिनों भाजपा के बड़े नेता इंदौर को लेकर बड़े चिन्तित हैं। उनका कहना है कि पार्टी में अब अनुशासन नाम की कोई चीज नजर ही नहीं आ रही। नई कार्यकारिणी बनी तो कालिख पुत गई। इसके बाद विवादों का सिलसिला चलता रहा। कोई महापौर सहित सारे पार्षदों को खुलेआम चोर ठहरा रहा है, ,तो कोई एमआईसी सदस्य को चूड़ियां भेंट कर रहा है।

नितिन नवीन की नई टीम से अमित मालवीय की छुट्‌टी, दीपक म्हास्के को मिली जिम्मेदारी

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को अपनी नई टीम की घोषणा कर दी। इस टीम से अमित मालवीय की छुट्‌टी कर दी गई है। उनकी जगह  छत्तीसगढ़ के दीपक महस्के को बीजेपी आईटी सेल के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एमपी भाजपा के कई दिग्गजों को निराशा, नितिन नवीन की नई टीम में आर्य, पटेल और पाटीदार को बड़ी जिम्मेदारी

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम का ऐलान सोमवार को कर दिया है। टीम की घोषणा के साथ ही मध्यप्रदेश भाजपा के कई दिग्गजों के हाथ निराशा लगी है। मध्यप्रदेश से लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, खरगोन सांसद गजेंद्र पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है।
spot_imgspot_img