Ardhendu Bhushan

3960 पोस्ट
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

Exclusive articles:

एमपी के देवास की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, तीन मजदूरों की मौत, 20 से ज्यादा घायल

देवास। मध्य प्रदेश के देवास स्थित एक पटाखा फैक्टरी में गुरुवार सुबह  भीषण विस्फोट हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के मकानों की दीवारें तक हिल गईं। लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। इस हादसें में तीन मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि 20 से ज्यादा घायल हैं। मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों उछले

मुंबई। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार 14 मई को शेयर बाजार हरे निशान में कुळा। शुरुआती कारोबार में ही बीएसई सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा उछल गया, जबकि निफ्टी 23,500 के ऊपर कारोबार करता नजर आया।

प्रतीक यादव के शरीर पर मिले 6 चोटों के निशान, लेकिन मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा

लखनऊ। सपा चीफ अखिलेश यादव के भाई और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार खून का थक्का जमा हुआ था। शरीर के निचले हिस्से से ऊपरी हिस्से में खून का थक्का गया। इसके बाद लंग्स में इंफेक्शन हुआ और कार्डिएक अरेस्ट से मौत हुई।

नीट यूजी पेपर लीक मामले में भाजपा नेता और उसका भाई गिरफ्तार, 30 लाख में खरीदा था पेपर

नई दिल्ली। नीट यूजी लीक मामले में भाजपा नेता दिनेश बिवाल और उसके भाई मांगीलाल बिवाल को गिरफ्तार किया गया है। दोनों भाइयों के खिलाफ राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने कार्रवाई की है। पूछताछ में पता चला है कि दोनों भाइयों ने 30 लाख रुपए की कीमत पर पेपर खरीदा था। इसे राजस्थान के सीकर जिले के राकेश मंडवारिया से खरीदा गया था।

पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने छोड़ी नंदीग्राम सीट, भवानीपुर से ही रहेंगे विधायक

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट छोड़ दी है। वे भवानीपुर से विधायक बने रहेंगे। बुधवार को विधानसभा में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कई नवनिर्वाचित विधायकों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

Breaking

वंदे मातरम् विवाद पर भड़के खरगे, कहा-पहले गांधी-नेहरू-पटेल और अटल पर केस करो

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को बीजेपी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस द्वारा गाए गए ‘वंदे मातरम्’ के संस्करण को लेकर अपराध बनता है, तो पहले महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल और अटल बिहारी वाजपेयी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

एमपी में अगले पांच साल तक जारी रहेगी लाडली बहना योजना, कैबिनेट की बैठक में कई फैसले

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को भोपाल स्थित मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, कृषि, जल संरक्षण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, युवा और सड़क अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने लाडली बहना योजना को अगले पांच साल जारी रखने का फैसला भी लिया।

कुलगाम में बड़ा हादसा: CRPF के बंकर वाहन से ट्रक की जोरदार टक्कर, 5 जवान घायल

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में मंगलवार को जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर एक सड़क हादसे में CRPF के पांच जवान घायल हो गए। हादसा काजीगुंड के लेवदोरा इलाके में हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने CRPF के बंकर वाहन को टक्कर मार दी।

कोलकाता एयरपोर्ट के ATC भवन में लगी आग, मचा हड़कंप; कुछ ही देर में पाया गया काबू

नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार तड़के उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) भवन की दूसरी मंजिल के खुले टेरेस क्षेत्र में आग लग गई। घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है।
spot_imgspot_img