सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान से बवाल, कहा-दीयों और मोमबत्ती पर मत खर्च करो पैसे, भाजपा और विहिप ने की कड़ी आलोचना

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के एक बयान से सियासत में हलचल मच गई है। अखिलेश यादव ने कहा था कि दीपावली पर दीये और मोमबत्ती पर पैसे खर्च नहीं करना चाहिए। उनके इस बयान पर भाजपा ने उन पर जमकर हमला किया है। भाजपा ने कहा है कि यह त्योहार खुशी का प्रतीक है, यह भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक विविधता को दर्शाता है। ऐसे बयान उनकी हताशा को दर्शाते हैं।

अखिलेश यादव ने शनिवार को लखनऊ के प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ऐसे तो मैं कोई सुझाव नहीं देना चाहता। लेकिन, भगवान राम के नाम पर एक सुझाव जरूर दूंगा। पूरी दुनिया में क्रिसमस के दौरान सभी शहर जगमगा उठते हैं। यह महीने भर चलता रहता है। हमें उनसे सीखना चाहिए। हमें दीयों और मोमबत्तियों पर पैसा क्यों खर्च करना पड़ता है। इसके इंतजाम पर इतना सोचना क्यों पड़ता है? लेकिन, हम इस सरकार से क्या उम्मीद कर सकते हैं? बिजली कटौती करने वाली इस निकम्मी सरकार को तो हटा देना चाहिए। हमारी सरकार बनेगी तो हम यह सुनिश्चित करेंगे कि और भी खूबसूरत रोशनियां हों।

जब भगवान को दिक्कत नहीं, आप परेशान क्यों

अखिलेश के बयान पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर अखिलेश यादव के बयान को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि सपा मुखिया श्री अखिलेश यादव जी आपसे अनुरोध है कि तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति के लिए हिंदू आस्था का अपमान करना बंद करें। भारतीय संस्कृति में दीपदान सदियों पुरानी परंपरा है, जो प्रकाश, सद्भाव और आस्था एवं श्रद्धा का प्रतीक है। भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि ये बहुत जल्दी ईसाई बनने जा रहे हैं। प्रभु श्री राम और कृष्ण को भी दिक्कत नहीं है। आप भी काहे परेशान हैं। हिंदू धर्म पे बोझ बहुत बढ़ गया है।

हिन्दू आस्था के साथ मजाक

भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने अखिलेश यादव के बयान को एक्स पर रि–पोस्ट करते हुए लिखा कि अखिलेश यादव का यह बयान न सिर्फ चौंकाने वाला है बल्कि हमारे त्योहारों के प्रति संवेदनहीनता भी दिखाता है। अमित मालवीय ने कहा कि दिवाली हमारे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक मूल्यों का प्रतीक है। यह सिर्फ रोशनी का त्योहार नहीं, बल्कि अंधकार पर प्रकाश की विजय का संदेश देती है। इन्हें पैसे की बर्बादी कहना न सिर्फ़ अनुचित है बल्कि हिन्दू आस्था का अपमान भी है।

विहिप ने कहा-दीपावली पर क्रिसमस के कसीदे

विश्व हिंदू परिषद ने भी अखिलेश यादव के बयान पर विरोध जताया है। वीएचपी प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री दीपावली पर क्रिसमस के कसीदे पढ़ रहे हैं। दीपमालिका के दीयों ने इनका दिल इतना जलाया कि 100 करोड़ हिंदुओं को नसीहत देकर बोले ‘दीए और मोमबत्ती पर पैसा बर्बाद मत करो क्रिसमस से सीखो। स्वयं को यदुवंशी बताने वाले जिहादियों और धर्मांतरणकारी गैंगों के इन कथित मसीहा को हिंदुओं से अधिक ईसाई प्यारे हैं। स्वदेशी से अधिक विदेशी त्योहारों पर बलिहारे हैं।

मध्यप्रदेश के मंत्री सारंग ने भी साधा निशाना

मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने भी अखिलेश यादव पर निशाना साधा। सारंग ने कहा कि अखिलेश नाम का व्यक्ति ऐसी बातें कैसे कह सकता है? मुझे लगता है कि उन्हें एंटनी या अकबर कहना चाहि। मुझे हैरानी है कि कोई दिवाली की पूजा और दीये जलाने का विरोध कैसे कर सकता है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राम-रावण युद्ध से पहले वाराणसी में हाथी ने मचाया उत्पात, रामलीला रुकी पहली बार

वाराणसी की रामलीला में हाथी के उत्पात से राम-रावण युद्ध का मंचन पहली बार रुका। यह घटना 1971 और कोरोना के बाद तीसरी बार हुई स्थगन है।

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत, अब तक 9 बाघ हुए संक्रमित

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत हो गई है। अब तक नौ बाघ इस संक्रमण से प्रभावित हुए हैं। वन विभाग उपचार में जुटा है।

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा केस, सालभर क्यों बना रहता है खतरा?

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यह खतरा सालभर क्यों बना रहता है, इसके कारण और उपाय जानिए।

प्रभास की ‘स्पिरिट’ दिवाली 2027 में रिलीज, रणबीर की ‘रामायण 2’ से होगी टक्कर

प्रभास की 'स्पिरिट' की नई रिलीज डेट दिवाली 2027 तय हुई है। यह फिल्म रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट 2' से टकराएगी। उत्साह और टकराव दोनों हैं।

राहुल गांधी बोले- मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को न्याय का सामना करना होगा

राहुल गांधी ने गोवा में मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को वोट चोरी के लिए न्याय के सामने आने की चेतावनी दी। उन्होंने कांग्रेस को संविधान का रक्षक बताया।

इंदौर की सिसासत में अब ‘पंच’ की एंट्री, सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखे नए राजनीतिक समीकरण

इंदौर में सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा ने नए राजनीतिक समीकरण बनाए हैं। भाजपा के अंदर पंच की ताकत बढ़ती दिख रही है।

IIT BHU में खुल रहा देश का पहला ‘स्कूल ऑफ फिजिकल AI’, बनेगी रोबोट मशीनें

IIT BHU में स्कूल ऑफ फिजिकल AI खुल रहा है। यह स्कूल AI आधारित रोबोटिक्स और स्मार्ट मशीनों के विकास पर केंद्रित होगा। 2027 से बी.टेक शुरू होगा।

कोलकाता भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने हाई-लेवल जांच कमेटी का गठन किया

कोलकाता भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सुरक्षा समीक्षा के लिए हाई-लेवल जांच कमेटी बनाई है। इस कमेटी का नेतृत्व राजेश सिन्हा कर रहे हैं।

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, जिसमें पांच श्रद्धालुओं की मौत हुई। सड़क की खराब स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग, दिल्ली में प्रदर्शन तेज हुए

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। परिजन और विपक्ष ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग की।