डेली कॉलेज के पैरेंट्स का सवाल-जब डीसी बोर्ड को पता था बिंद्रा का डीपीएस से रिश्ता, तब क्यों दे दी प्रिंसिपल की कुर्सी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। मध्यप्रदेश का प्रतिष्ठित डेली कॉलेज इन दिनों चर्चा में है। चर्चा इसलिए नहीं हो रही है कि डेली कॉलेज ने कोई बड़ा काम कर दिया है या फिर इसके स्टूडेट्स पूरे देश में किसी भी फील्ड में अव्वल आ रहे हैं। चर्चा इसलिए हो रही है कि यहां पढ़ाई का कबाड़ा हो गया है। स्टूडेंट्स कम होते जा रहे हैं और पैरेंट्स की शिकायतों को सुनने वाला कोई नहीं।

उल्लेखनीय है कि अप्रैल 2022 में डेली कॉलेज के नए बोर्ड ऑफ गवर्नर्स का गठन हुआ था। इसी बोर्ड ने दिल्ली पब्लिक स्कूल, राजपुरा, पंजाब की संस्थापक ट्रस्टी डॉ. गुनमीत बिंद्रा को डेली कॉलेज का प्रिंसिपल बना दिया था। वे आज भी डीपीएस राजपुरा प्रो-वाइस चेयरपर्सन हैं। वे डीपीएस राजपुरा में होने वाले कार्यक्रम में अभी भी हिस्सा लेने जाती हैं और फ्रेंचाइजी होने के कारण उनका पूरा ध्यान वहीं लगा रहता है। यही वजह है कि इंदौर के डेली कॉलेज में जहां पढ़ाई का स्तर काफी गिर गया है, वहीं प्रशासनिक रूप से पकड़ भी ढीली पड़ गई है।

👉 यह भी पढ़ें:

डीसी बोर्ड के सदस्यों ने पैरेंट्स को दिया धोखा

डीसी बोर्ड के एक सबसे ज्यादा विवादित सदस्य का कहना है कि उन्हें यह जानकारी थी कि डॉ.बिन्द्रा के पास डीपीएस, राजपुरा की फ्रेंचाइजी है। अब यहां सवाल यह उठता है कि यह जानकारी होने के बाद भी आपने उनकी नियुक्ति प्रिंसिपल के रूप में कैसे कर दी? इसका मतलब साफ है कि आप जानबूझकर डेली कॉलेज की प्रतिष्ठा को धूमिल करना चाहते थे। यह भी स्पष्ट है कि आपने डॉ.बिन्द्रा की नियुक्ति इसलिए की ताकि वे आपके मनमाने फैसलों में टांग न अड़ा सकें। अब पैरेंट्स का कहना है कि आपने डॉ.बिन्द्रा की नियुक्ति कर उन्हें धोखा देकर उनके बच्चों के साथ खिलवाड़ किया है।

डेली कॉलेज की गोपनीयता हो रही भंग

डेली कॉलेज का नाम वहां की पढ़ाई, वहां होने वाली गतिविधियों, वहां स्टूडेंट्स के बीच आने वाले गेस्ट आदि को लेकर भी है। इसी कारण डेली कॉलेज एक ब्रांड बन गया था, लेकिन अब तो यहां के सारे प्लान, प्रोग्राम और यहां तक के अतिथि भी चोरी हो रहे हैं। पिछले कई सालों से यहां के सारे कार्यक्रम डीपीएस, राजपुरा में हो रहे हैं। पैरेंट्स का कहना है कि चलो मान भी लेते हैं कि प्रोग्राम में समानता हो भी सकती है, लेकिन गेस्ट एक कैसे हो सकते हैं। इसका मतलब साफ है कि डॉ.बिन्द्रा डेली कॉलेज की गोपनीयता भंग कर रही हैं।

फर्म एंड सोसायटी का सिर्फ अपने लिए इस्तेमाल

ताज्जुब तो यह है कि जब डीसी बोर्ड को खुद के लाभ की जरूरत पड़ती है तो यह रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसायटी के पास पहुंच जाती है, लेकिन उसके कोई नियम संस्था के हित में नहीं मानती। एजीएम तो नहीं ही होती है, लेकिन जो मनमाने फैसले होते हैं उसकी जानकारी भी नहीं भेजी जाती है। लेखा-जोखा की तो बात ही कोई नहीं पूछने वाला। 2022 में जो बोर्ड में परिवर्तन हुआ उसके लिए भी रजिस्ट्रा फर्म एंड सोसायटी का सहारा लिया गया था। रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसायटी में हुई शिकायत के बाद बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह झाबुआ और उनके बेटे जयसिंह झाबुआ के आने पर रोक लगा दी गई। इसके बाद नए बोर्ड ऑफ गवर्नर्स का गठन हुआ था। यह शिकायत सतबीर सिंह छाबड़ा ने की थी।

प्रिंसिपल से नहीं बनी तो बिन्द्रा को ले आए

उल्लेखनीय है कि डीसी बोर्ड के कई सदस्यों की तत्कालीन प्रिंसिपल नीरज बधौतिया से नहीं बन रही थी। बोर्ड के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह झाबुआ प्राचार्य बधौतिया को हटाने के पक्ष में नहीं थे। वे कड़क स्वभाव के थे और अनुशासन बनाए रखने के लिए कड़े फैसले लेते थे, जिसके कारण डीसी बोर्ड अपने मनमाने फैसले नहीं ले पाता था। इसी कारण उन्हें हटाकर डॉ.बिन्द्रा को लाने का फैसला किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राम-रावण युद्ध से पहले वाराणसी में हाथी ने मचाया उत्पात, रामलीला रुकी पहली बार

वाराणसी की रामलीला में हाथी के उत्पात से राम-रावण युद्ध का मंचन पहली बार रुका। यह घटना 1971 और कोरोना के बाद तीसरी बार हुई स्थगन है।

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत, अब तक 9 बाघ हुए संक्रमित

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत हो गई है। अब तक नौ बाघ इस संक्रमण से प्रभावित हुए हैं। वन विभाग उपचार में जुटा है।

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा केस, सालभर क्यों बना रहता है खतरा?

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यह खतरा सालभर क्यों बना रहता है, इसके कारण और उपाय जानिए।

प्रभास की ‘स्पिरिट’ दिवाली 2027 में रिलीज, रणबीर की ‘रामायण 2’ से होगी टक्कर

प्रभास की 'स्पिरिट' की नई रिलीज डेट दिवाली 2027 तय हुई है। यह फिल्म रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट 2' से टकराएगी। उत्साह और टकराव दोनों हैं।

राहुल गांधी बोले- मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को न्याय का सामना करना होगा

राहुल गांधी ने गोवा में मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को वोट चोरी के लिए न्याय के सामने आने की चेतावनी दी। उन्होंने कांग्रेस को संविधान का रक्षक बताया।

इंदौर की सिसासत में अब ‘पंच’ की एंट्री, सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखे नए राजनीतिक समीकरण

इंदौर में सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा ने नए राजनीतिक समीकरण बनाए हैं। भाजपा के अंदर पंच की ताकत बढ़ती दिख रही है।

IIT BHU में खुल रहा देश का पहला ‘स्कूल ऑफ फिजिकल AI’, बनेगी रोबोट मशीनें

IIT BHU में स्कूल ऑफ फिजिकल AI खुल रहा है। यह स्कूल AI आधारित रोबोटिक्स और स्मार्ट मशीनों के विकास पर केंद्रित होगा। 2027 से बी.टेक शुरू होगा।

कोलकाता भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने हाई-लेवल जांच कमेटी का गठन किया

कोलकाता भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सुरक्षा समीक्षा के लिए हाई-लेवल जांच कमेटी बनाई है। इस कमेटी का नेतृत्व राजेश सिन्हा कर रहे हैं।

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, जिसमें पांच श्रद्धालुओं की मौत हुई। सड़क की खराब स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग, दिल्ली में प्रदर्शन तेज हुए

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। परिजन और विपक्ष ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग की।