अंग्रेजों के जमाने के जेलर असरानी का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार, आज ही दी थी दीपावली की शुभकामना

Date:

मुंबई। अंग्रेजों के जमाने के जेलर के नाम से मशहूर कॉमेडियन असरानी का आज दीपावली के दिन निधन हो गया। वे 84 साल के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा था। आज सुबह ही उन्होंने अपने प्रशसंकों को दीपावली की शुभकामना दी थी।

बताया जाता है कि असरानी की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें 4 दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां पता चला कि असरानी के लंग्स में पानी भर गया था। ऐसे में लगातार उनका इलाज चल रहा था और इस बीच ही वे जिंदगी और मौत की जंग हार गए। निधन से कुछ घंटे पहले ही असरानी ने अपने फैंस को इंस्टाग्राम पर दिवाली की बधाई भी थी।

असरानी नहीं चाहते थे उनकी मौत पर माहौल बने। इसीलिए उन्होंने अपनी पत्नी मंजू से कहा था कि वो सबको इसकी जानकारी ना दें। इसीलिए असरानी के निधन के कुछ घंटे बाद ही परिवार ने उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया। असरानी का पूरा नाम गोवर्धन असरानी थी। वो राजस्थान के जयपुर के रहने वाले थे। उन्होंने 1967 में रिलीज हुई फिल्महरी कांच की चूड़ियांसे बॉलीवुड में कदम रखा था।

350 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

असरानी ने अपने 58 साल के फिल्मी करियर में 350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। शोले, अभिमान, चुपकेचुपके, छोटी सी बात और भूल भुलैया उनकी सबसे ज्यादा सफल फिल्में हैं। 2000 के दशक में असरानी ने कई कॉमेडी फिल्मों में यादगार अभिनय किया। इसमें चु चुप के, हेरा फेरी, हलचल, दीवाने हुए पागल, गरम मसाला, भागम भाग और मालामाल वीकली शामिल हैं।

शोले में बने थे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

फिल्म शोल में उन्होंने जेलर की भूमिका निभाई थी। यहीं से उन्हें अंग्रेजों के जमाने के जेलर के रूप में पहचान मिली पढ़ाई पूरी होने के बाद असरानी ने 1960 से लेकर 1962 तक साहित्य कलभाई ठक्कर से अभिनय सीखा। साल 1962 में काम तलाशने के लिए वह मुंबई गए। 1963 में असरानी की मुलाकात किशोर साहू और ऋषिकेश मुखर्जी से हुई। उन्होंने असरानी को पेशेवर रूप से अभिनय सीखने की सलाह दी। 1964 में असरानी ने फिल्म संस्थान पुणे में दाखिला लिया और अभिनय सीखा। असरानी को सबसे पहला ब्रेक फिल्महरे कांच की चूड़ियांमें मिला। इस फिल्म में उन्होंने अभिनेता बिश्वजीत के दोस्त का किरदार निभाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

नई दिल्ली। खिलाड़ियों के हालिया चयन और टीम इंडिया के लिए प्रमुख टूर्नामेंट और खिताब जीतने के बाद बीसीसीआई ने अजीत अगरकर पर फिर से भरोसा दिखाया। अजीत अगरकर को वरिष्ठ चयन समिति के अध्यक्ष पद पर जून 2027 तक बरकरार रखा गया है। उन्हें पिछले कुछ वर्षों में प्रमुख टूर्नामेंटों में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए चुना गया है, जहां भारत ने खिताब जीते और विश्व की नंबर 1 क्रिकेट टीम बनी। अगरकर के नेतृत्व में और खिलाड़ियों के सही चयन के दम पर भारत ने 2023 से मार्च 2026 तक कई प्रमुख टूर्नामेंट जीते। भारत ने आईसीसी के 4 प्रमुख टूर्नामेंटों के फाइनल में जगह बनाई और उनमें से 3 जीते। सबसे बड़ी सफलता टी20 विश्व कप 2026 और चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार जीत थी। अगरकर खुद भारतीय क्रिकेट टीम में एक खिलाड़ी के रूप में अपनी विरासत छोड़ चुके हैं और अब वे अपने वर्षों के अनुभव का उपयोग भारतीय क्रिकेट टीम के सुधार के लिए कर रहे हैं। खराब फॉर्म के कारण शुभमंगिल को टी20 टीम से बाहर करना, सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाना, घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के कारण ईशान किशन को मौका देना और विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों के संन्यास को संभालना, ये सभी उनके फैसले सराहनीय थे। नई जिम्मेदारियों के साथ, अगरकर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के चयन के साथ भारतीय क्रिकेट टीम को सफलता के पथ पर ले जाने के लिए 2027 विश्व कप पर ध्यान केंद्रित करेंगे।