पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा और उनकी पूर्व मंत्री पत्नी पर बेटे की हत्या के मामले में केस, एक वीडियो के आधार पर पुलिस ने लिया एक्शन

Date:

पंचकूला। पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा और पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना पर इकलौते बेटे अकील अख्तर की संदिग्ध मौत के मामले में केस दर्ज हुआ है। बताया जाता है कि शमशुद्दीन नाम के व्यक्ति ने पंचकूला के पुलिस कमिश्नर को शिकायत और अकील की एक वीडियो सौंपी थी। इस वीडियो में अकील अपने पिता और पत्नी के अवैध सम्बन्धों की बात कर रहा था। उसने अपनी हत्या का अंदेशा जताया था। इसके बाद पंचकूला पुलिस ने मोहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना, पुत्रवधू व बेटी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि 35 वर्षीय अकील अख्तर, पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के वकील थे। वे पंचकूला के सेक्टर-4, एमडीसी में रहते थे। 16 अक्टूबर की शाम को परिवार ने उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। शुरुआती जांच में पुलिस को शक हुआ कि मौत दवा के ओवरडोज या किसी बीमारी से हुई है। अकील का अंतिम संस्कार सहारनपुर में किया गया था।

एक वीडियो ने बदल दी पूरी कहानी

इसके बाद शमशुद्दीन नाम के व्यक्ति ने पंचकूला के पुलिस कमिश्नर को शिकायत और अकील की एक वीडियो सौंपी थी। इसमें अकील ने कहा था कि मैंने अपने पिता और पत्नी के बीच संबंधों का खुलासा किया, काफी वक्त हो गया इसे। शादी के एक साल बाद 2018 में मैंने इन्हें ड्रेसिंग रूम के अंदर पकड़ लिया था। मैं अब बहुत ज्यादा तनाव में हूं, मुझे कुछ समझ नहीं आता कि मैं क्या करूं, क्या ना करूं। मुझे हर रोज लगता है कि आज झूठा केस करेंगे मुझ पर, पहले भी एक बार कोशिश कर चुके हैं। ये लोग अपने आप ही मनगढ़ंत कहानी बनाते रहते हैं। जिस दिन मैंने इन्हें पकड़ा, तब उन्होंने जान से मारने की कोशिश का झूठा मुकदमा कर दिया था मेरे ऊपर। मैंने अपनी बहन और मां को कहते सुना था कि इसका कुछ इंतजाम करो। उनका प्लान है कि मुझे फंसाओ या फिर मार दो। अभी इनका कुछ यहां चल नहीं रहा, लेकिन इनका प्लान है कि जब सरकार में आएंगे तो मनगढ़ंत कहानी बनाकर मुझे जेल भिजवा देंगे।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

K. Annamalai के आंदोलन से 24 घंटे मे 14 लाख लोग जुड़े, क्या कर पाएंगे थलापति विजय जैसा करिश्मा?

तमिलनाडु में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे पूर्व आईपीएस के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को पार्टी को अलविदा कह दिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी बनाने तथा राजनीतिक आंदोलन सुरू करने की घोषणा की थी। अन्नामलाई के इस आंदोलन में 24 घंटे के भीतर करीब 14 लाख लोगों ने इसमें शामिल होने के लिए साइन-अप किया है।