धुरंधर 2 पर सेंसर बोर्ड ने लगाए 21 कट, कई खौफनाक और विवादित सीन हटाए, फिर भी पहले पार्ट से लंबी है फिल्म

Date:

मुंबई। आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 को सेंसर बोर्ड ने ए सर्टिफिकेट के साथ मजूरी दे दी है। सेंसर बोर्ड ने इसमें 21 कट लगाए हैं। कई खौफनाक और विवादित सीन हटा लिए गए हैं। इतने कट लगने के बाद भी यह फिल्म धुरंधर पार्ट वन से लंबी है। पहला पार्ट 3 घंटे 34 मिनट का था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत में इसका फाइनल रनटाइम 3 घंटे, 49 मिनट और 36 सेकंड है। सेंसर बोर्ड को जो फिल्म भेजी गई थी वह लगभग 3 घंटे और 51 मिनट की थी। बोर्ड ने फिल्म में लगभग 1.3 मिनट की और कटौतियां की हैं, जिसके बाद अब इसका रनटाइम विदेश में रिलीज हुए वर्जन से 6 मिनट से भी ज़्यादा कम हो गया है। विदेश में रिलीज हुए वर्जन का रनटाइम लगभग 3 घंटे और 55 मिनट था। बताया जाता है का फिल्म में कुल 21 कट लगाए गए हैं, जिनमें से 4 ज्यादा हिंसा वाले सीन थे। इनमें आंख फोड़ना, सिर काटना, सिर पर सीमेंट के ब्लॉक मारना, सिर पर हथौड़ा मारना जैसे सीन थे।

उल्लेखनीय है कि पहले पार्ट की तरह धुरधर 2 भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने जा रही है। यह सिनेमाघरों में तो 19 मार्च को रिलीज होगी, लेकिन एडवांस बुकिंग में यह कमाल कर रही है। इस फिल्म ने ग्रॉस एडवांस बुकिंग से 41.24 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई की है। ब्लॉक की गई सीटों को भी शामिल कर लें, तो फिल्म की कुल कमाई लगभग 46 करोड़ रुपये हो चुकी है।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related