जरा इस फोटो को गौर से देखिए, आपको भी दिख जाएगा इंदौर भाजपा की नई ‘चौकड़ी’ का भविष्य

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। भोपाल। प्रदेश भाजपा के महामंत्री बनने के बाद शनिवार को गौरव रणदिवे भोपाल पहुंचे। वहां उन्होंने सीएम डॉ.मोहन यादव से मुलाकात की। साथ में म.प्र. राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर भी थे। इस मुलाकात के कुछ फोटो सामने आए हैं, जिसे देख कुछ दिग्गज नेताओं के कलेजे पर भले ही सांप लोट रहा होगा, लेकिन इस फोटो में इंदौर की आनेवाली राजनीति में भाजपा की नई चौकड़ी का उज्जवल भविष्य भी दिख रहा है।

फोटो में रणदिवे और सोनकर नमस्कार की मुद्रा में हैं और सीएम दोनों का हाथ पकड़ गौरव की आंखों में देख कुछ कहते नजर आ रहे हैं। हालांकि सीएम ने यही कहा है कि आप लोग अच्छा काम करो, हम आपके साथ हैं, लेकिन राजनीतिक हलकों में इस मुलाकात के कई अर्थ लगाए जा रहे हैं। एक अर्थ तो साफ है कि अब आपको किसी के माध्यम से अपनी बात ऊपर तक पहुंचाने की जरूरत नहीं, मैं बैठा हूं। दूसरी बात कि निडर होकर काम करो, मैं बैठा हूं।

चौकड़ी के नेताओं को पहले भी मिला है आशीर्वाद

नए प्रदेश अध्यक्ष के गठन के साथ बनी नई चौकड़ी-गौरव रणदिवे, सावन सोनकर, मनोज पटेल और एकलव्य सिंह गौड़ को पहले भी सीएम का आशीर्वाद मिलता रहा है। इन लोगों ने राजनीति से लेकर शहर के कई मुद्दे सीएम तक पहुंचाएं हैं और उन पर फैसले ही हुए हैं। अब इस चौकड़ी के तीन-तीन खिलाड़ियों की पहुंच सीधे भोपाल तक हो गई है यानी इनकी ताकत और बढ़ गई है।

अब किसी गुट विशेष का नहीं रहेगा कब्जा

इस नई चौकड़ी को भाजपा आलाकमान और सीएम की तरफ से जिस तरह का प्रोत्साहन मिल रहा है, उससे साफ जाहिर है कि इंदौर की राजनीति से अब किसी गुट विशेष का कब्जा नहीं रहने वाला। हालांकि इसकी बुनियाद पहले से ही पड़ गई थी, लेकिन अब गौरव के महामंत्री बनने से इसकी और भी पुष्टि हो गई है।

सीएम ने लगातार मानी चौकड़ी की बात

सीएम जब भी इंदौर आते हैं, यह चौकड़ी आसपास मौजूद रहती है। इतना ही नहीं इस चौकड़ी ने सीएम को कई ऐसे कार्यक्रमों में ले जाने में सफलता प्राप्त की है, जो पहले से तय ही नहीं थे। सीएम ने भी हर बार इस चौकड़ी की बात मानी है। चाहे वह गोगादेव के मंदिर में आरती की बात हो या फिर रंगपंचमी पर निकली फाग यात्रा हो, सीएम ने चौकड़ी का आग्रह अस्वीकार नहीं किया है।

संगठन का अब सीधा संदेश, सीधे हो जाओ

भाजपा में ही चर्चा है कि गौरव को महामंत्री बनाकर संगठन ने इंदौर भाजपा में कुछ टेढ़े-मेढ़े चल रहे नेताओं को यह साफ संदेश दिया है कि अब सीधे हो जाओ। इतना ही नहीं डॉ.निशांत खरे को उपाध्यक्ष बनाकर भी यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि जो मुंह बंद कर ईमानदारी से काम करता रहेगा, संगठन उसका ध्यान रखेगा। संगठन के इस रवैये से साफ जाहिर है कि आने वाले दिनों में इंदौर भाजपा की तस्वीर काफी कुछ बदल जाने वाली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भारत में सुपर अल-नीनो का खतरा: तेज गर्मी, कम बारिश और पर्यावरण पर बड़ा प्रभाव

भारत में सुपर अल-नीनो का खतरा बढ़ा है, जिससे तेज गर्मी और कम बारिश की संभावना है। वैज्ञानिकों ने पर्यावरण निगरानी बढ़ाने की चेतावनी दी है।

सरकार ने महिलाओं के लिए नई बिजनेस योजनाएं शुरू, पात्रता और लाभ की पूरी जानकारी

सरकार ने महिलाओं के लिए नई बिजनेस योजनाएं शुरू की हैं, जिनमें पात्रता और लाभ की पूरी जानकारी शामिल है। ये योजनाएं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाती हैं।

एमपी: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी नई मादा चीता CCB-2, चीतों का कुनबा बढ़ेगा

मध्यप्रदेश में कूनो से गांधी सागर नई मादा चीता CCB-2 पहुंचने वाली है। इससे चीतों का कुनबा बढ़ेगा और प्रोजेक्ट चीता को मजबूती मिलेगी।

मध्यप्रदेश में पहली बार, छोटे अपराधियों को जेल की बजाय सामुदायिक सेवा की सजा

मध्यप्रदेश में पहली बार छोटे अपराधियों को जेल की बजाय सामुदायिक सेवा की सजा मिलेगी। नए नियमों से न्याय प्रक्रिया में सुधार होगा।

भाजपा की दुखती रग पर राहुल गांधी का हाथ, लाख रोड़े अटकाए फिर भी सरकार के कानों तक गूंज रही छात्रों की आवाज

राहुल गांधी ने इंदौर में छात्रों की आवाज को भाजपा सरकार तक पहुंचाया। भाजपा ने कार्यक्रम में बाधाएं डालीं, लेकिन छात्रों की मांगें जोर पकड़ रही हैं।

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 35 IPS अधिकारियों के तबादले

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है जिसमें 35 आईपीएस अधिकारियों के तबादले शामिल हैं। नोएडा, आगरा और कानपुर में पुलिस कमिश्नरेट में बदलाव।

भारत ने नेपाल को भेजा 11 टन दवाइयां और राहत सामग्री, जयशंकर ने अपडेट दिया

भारत ने नेपाल को हाल ही में आई बाढ़ के बाद 11 टन दवाइयां और राहत सामग्री भेजी है। विदेश मंत्री जयशंकर ने इस सहायता का विस्तृत अपडेट दिया।

संजय राउत का पीएम मोदी पर हमला, UPI टैक्स पर बोले- अमेरिका को दे रहे प्रोटेक्शन मनी

संजय राउत ने UPI टैक्स को लेकर पीएम मोदी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका को प्रोटेक्शन मनी दी जा रही है। इस बयान ने सियासी विवाद बढ़ाया है।

अजीत डोभाल ने कहा, भारत की जीडीपी 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचेगी

अजीत डोभाल ने भारत की जीडीपी 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान लगाया है। यह वृद्धि देश की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है।

दमोह में सगाई समारोह के दौरान होटल रसोई में आग लगी, एक की मौत

दमोह में सगाई समारोह के दौरान होटल रसोई में आग लगी। इस हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई। सुरक्षा नियमों पर सवाल उठे।