मुंबई। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार की शुरुआत सपाट हुई। बीएसई सेंसेक्स ने आज 69 अंक की मामूली बढ़त के साथ 84,047 के स्तर पर कारोबार शुरू किया था, वहीं एनएसई निफ्टी 14 अंक ऊपर 25,777 पर खुला, लेकिन थोड़ी देर बाद ही इसमें गिरावट आने लगी। सुबह करीब पौने दस बजे बीएसई सेंसेक्स 175.77 अंक गिरकर 83,802.72 पर आ गया, वहीं एनएसई निफ्टी 62.90 अंक नीचे उतर गया।
मंगलवार को निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 0.74% की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स 0.26% टूटा और निफ्टी आईटी में भी 0.25% से अधिक की कमजोरी दिखी। बैंक निफ्टी में भी दबाव दिखा और यह 0.17% गिरकर कारोबार कर रहा था। गिरावट के बीच निफ्टी फार्मा इंडेक्स ने हरे निशान में शुरुआत की और मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा। सुबह के कारोबार में कुछ ब्लूचिप शेयरों में तेजी दिखी। भारती एयरटेल के शेयर 2.75% की उछाल के साथ सबसे आगे रहे। टाइटन कंपनी के शेयर 0.93% बढ़कर ट्रेड कर रहे थे। रिलायंस इंडस्ट्रीज में 0.31%, अडानी पोर्ट्स में 0.30% और कोटक महिंद्रा बैंक में 0.16% की बढ़त देखी गई।
👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन लाल निशान में बाजार
- Stock Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की धीमी रफ्तार, सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ कर रहे कारोबार
- Share Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के



