धर्मेंद्र की हालत गंभीर लेकिन स्थिर, हेमा मालिनी और ईशा देओल ने झूठी खबरों पर जताई नाराजगी

Date:

धर्मेंद्र की हालत गंभीर लेकिन स्थिर, हेमा मालिनी और ईशा देओल ने झूठी खबरों पर जताई नाराजगी

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र इस समय मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी स्थिति गंभीर लेकिन स्थिर बताई जा रही है। उनकी तबीयत बिगड़ने की खबरों के बीच कुछ मीडिया चैनलों ने गलत तरीके से निधन की अफवाहें चला दीं, जिसके बाद परिवार ने आगे आकर स्थिति स्पष्ट की।

Dharmendra Health Update: क्या दोबारा बिगड़ी धर्मेंद्र की तबीयत? वेंटिलेटर  वाली अफवाहों पर आया टीम का बयान

हेमा मालिनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर धर्मेंद्र की तस्वीर साझा की और कैप्शन में लिखा मैं धरम जी के बारे में चिंता करने के लिए सभी का धन्यवाद करती हूं। उनकी लगातार देखभाल की जा रही है और हम सब उनके साथ हैं। मैं आप सभी से उनकी सेहत में सुधार और जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करने की अपील करती हूं।

वहीं उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर कुछ मीडिया चैनलों द्वारा धर्मेंद्र के निधन से जुड़ी झूठी खबरें फैलाने पर कड़ी नाराज़गी जताई है।

हेमा मालिनी ने अपने पोस्ट में लिखा जो हो रहा है उसे माफ़ नहीं किया जा सकता है! ज़िम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी ख़बर कैसे फ़ैला सकते हैं जिस पर इलाज का असर दिख रहा है और वह ठीक हो रहा है?”

उन्होंने कहा यह बेहद अपमानजनक और गैर ज़िम्मेदाराना है। कृपया परिवार और उसकी प्राइवेसी का सम्मान करें।”

इससे पहले सनी देओल की टीम ने एक बयान जारी कर बताया था कि धर्मेंद्र जी की हालत स्थिर है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। आगे के अपडेट उपलब्ध होने पर साझा किए जाएंगे। कृपया उनके स्वास्थ्य के बारे में झूठी अफवाहें न फैलाएं और परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें।”

धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने भी अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मीडिया को फटकार लगाई। उन्होंने लिखा लगता है मीडिया को कुछ ज़्यादा ही जल्दी है झूठी खबरें फैलाने की। मेरी अपील है कि हमारे परिवार की प्राइवेसी का सम्मान किया जाए। पापा की हालत स्थिर है और वे रिकवर कर रहे हैं।”

फिलहाल धर्मेंद्र की सांसें चल रही हैं तथा वे निधन की खबरें झूठी हैं।

डॉक्टरों की टीम धर्मेंद्र की लगातार निगरानी कर रही है और परिवार उनके साथ मौजूद है। देशभर में उनके प्रशंसक धरम पा जी के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related