कुंभ हादसे पर हेमा मालिनी बोलीं – इतना बड़ा कुछ नहीं हुआ था

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

कुंभ हादसे पर हेमा मालिनी बोलीं – इतना बड़ा कुछ नहीं हुआ था

संसद के बजट सत्र में प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान हुई भगदड़ को लेकर विपक्ष लगातार यूपी सरकार पर निशाना साध रहा है। वहीं, बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने इस मामले पर बयान देते हुए कहा कि कुंभ में इतना बड़ा कुछ नहीं हुआ था।हेमा मालिनी ने विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा,वो (विपक्ष) तो बोलेंगे, उनका काम है कहना। उलटा, ग़लत बोलना। मैं कुंभ में गई थी, वहाँ बहुत अच्छा स्नान किया, सबकुछ बहुत अच्छा रहा।

कुंभ में भगदड़ पर क्या बोलीं हेमा मालिनी?

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने स्वीकार किया कि हादसा हुआ था, लेकिन उसे “बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है।उन्होंने कहा,यह बहुत अच्छी तरह से व्यवस्थित किया गया था। जो कुछ हुआ, उसे बहुत ज़्यादा बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जा रहा है।

कुंभ हादसे पर हेमा मालिनी बोलीं – इतना बड़ा कुछ नहीं हुआ था

सेना की तैनाती की मांग पर प्रतिक्रिया

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कुंभ में सेना की तैनाती की मांग की थी, जिस पर हेमा मालिनी ने कहा कि “यूपी सरकार मेले को बहुत अच्छे से संभाल रही है।

उन्होंने कहा,पहले भी इंतज़ाम बहुत अच्छे थे और हादसे के बाद व्यवस्थाएं और बेहतर हो गई हैं। इतने लोग आ रहे हैं, फिर भी हम सबसे अच्छा प्रयास कर रहे हैं।

क्या हुआ था कुंभ में?

मौनी अमावस्या के दिन, 28-29 जनवरी की रात प्रयागराज कुंभ मेले में भगदड़ मच गई थी। यूपी सरकार के अनुसार, इस हादसे में 30 लोगों की मौत हुई, जबकि 60 से ज्यादा लोग घायल हो गए।हालांकि, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों का आरोप है कि मरने वालों की संख्या कहीं अधिक है और सरकार सही आंकड़े छुपा रही है।कुंभ हादसे को लेकर विपक्ष के हमलों के बीच सरकार का पक्ष रखने की कोशिश में हेमा मालिनी का बयान अब नया विवाद खड़ा कर सकता है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कई कांग्रेसी नेता सवार

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में कई कांग्रेसी नेता सवार थे। रनवे खराबी डायवर्जन की वजह बनी।

रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, 39वीं पुण्यतिथि पर खंडवा में समारोह

खंडवा में 39वीं पुण्यतिथि पर रघुवीर यादव को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान मिला। यह पुरस्कार सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया।

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम जांच के दायरे में

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला उजागर, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के संदिग्ध क्लेम जांच के दायरे में हैं। यह मामले योजना की विश्वसनीयता को चुनौती देते हैं।

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- चुनावों में कांग्रेस लगातार हार रही है

अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव हार रही है। उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी की।

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी का दो टूक जवाब-सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव, नहीं रोक सकते प्रोजेक्ट

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।

इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे

इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में 22 लाख टिकट बिके, 42 करोड़ से अधिक कमाई

रजनीकांत की जेलर 2 की एडवांस बुकिंग में 22 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। कुल कमाई 42 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है।

ओवैसी का पीएम पर निशाना, कहा- पश्चिमी देशों की ‘गोरी चमड़ी’ से डरते हैं मोदी

ओवैसी ने आजमगढ़ में कहा, मेरी दाढ़ी सफेद हो गई पर मैं अभी तक सेट नहीं हुआ। उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का किया समर्थन, कहा देश को एकजुट होना होगा

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने देश को एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग तक विरोध जारी रखने को कहा।

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली दिखी और बाजार पूंजीकरण बढ़ा।