👉 यह भी पढ़ें:
- ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर एक्शन, डिप्टी जेलर को हटाया, दो और पर होगी कार्रवाई
- Raisen-Bhopal National Highway पर बड़ा हादसा, दो बसों की टक्कर में पांच की मौत, 35 यात्री घायल
- मध्यप्रदेश में 48 लाख निजी संपत्तियों की रजिस्ट्री कराएगी सरकार, आठवीं तक के बच्चों को मिलेगी सिली हुई ड्रेस
- ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ की 14 दिन की न्यायिक हिरासत मिली, सीबीआई ने कई दिनों तक की है पूछताछ
- मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा अगले महीने से, इंदौर से होगा 150 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन
- ट्विशा शर्मा की सास और पति को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ करेगी सीबीआई, दोनों पांच दिन की रिमांड पर
0:00 left
भोपाल। भोपाल में मंगलवार दोपहर केरवा डैम के ब्रिज के एक हिस्से का स्लैब अचानक टूटकर गिर गया। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल बांध क्षेत्र में आवाजाही बंद कर दी गई है।

बताया जाता है कि बांध के जिस हिस्से से ग्रामीणों और आम नागरिकों की आवाजाही होती है, उसी पुल पर गेट नंबर 8 के ऊपर बने सीमेंट–कंक्रीट स्लैब का हिस्सा टूटकर नीचे जा गिरा। हादसे के बाद बांध प्रबंधन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाते हुए पूरे क्षेत्र को घेराबंदी में ले लिया है। केरवा डैम एक पर्यटक स्थल है। भोपाल के लोग खासकर वीकेंड और छुट्टियों में यहां बड़ी संख्या में लोग घूमने पहुंचते हैं। बारिश के दिनों में यहां भीड़ और बढ़ जाती है। ढहे हुए मार्ग से ही पर्यटक और ग्रामीण आवाजाही करते थे।



