भारत बनाम दक्षिण अफ़्रीका: पहले टेस्ट से नीतीश कुमार रेड्डी रिलीज, अब भारत-ए टीम से जुड़ेंगे
भारत और दक्षिण अफ़्रीका के बीच शुक्रवार से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच से भारतीय ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को रिलीज कर दिया गया है। इस बारे में भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने आधिकारिक जानकारी दी है। यह टेस्ट मैच 14 से 18 नवंबर के बीच खेला जाएगा।
👉 यह भी पढ़ें:
- Cricket World Cup 2027: ICC ने किया ऐलान, दक्षिण अफ्रीका-जिम्बाब्वे-नामीबिया में होंगे मुकाबले; जानिए कितने शहरों में सजेगा क्रिकेट का महासंग्राम
- FIFA World Cup 2026: कनाडा ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका को 1-0 से हराकर पहली बार राउंड ऑफ़ 16 में बनाई जगह
- गुवाहाटी में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, दक्षिण अफ्रीका ने 408 रनों से दूसरा टेस्ट मैच जीतकर सीरीज अपने नाम किया
- दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, केएल राहुल के कंधे पर कप्तान की जिम्मेदारी
- पीएम मोदी साउथ अफ्रीका के लिए रवाना: जी-20 समिट में ग्लोबल साउथ की आवाज बुलंद करने की तैयारी
- कोलकाता टेस्ट में साउथ अफ्रीका से बुरी तरह हारी टीम इंडिया, 124 रन बनाने थे, 93 रन पर ही ढेर हुए भारतीय खिलाड़ी
बीसीसीआई के मुताबिक, नीतीश अब भारत-ए टीम से जुड़ेंगे और दक्षिण अफ़्रीका-ए के ख़िलाफ़ राजकोट में होने वाली वनडे सिरीज़ का हिस्सा होंगे।
तीन वनडे मैचों की यह सिरीज राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेली जाएगी।
बीसीसीआई ने यह भी स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार रेड्डी वनडे सिरीज के बाद दूसरे टेस्ट मैच के लिए फिर से भारतीय टीम में शामिल होंगे।
पहले टेस्ट के लिए भारत की अपडेटेड टीम:
- शुभमन गिल (कप्तान)
- ऋषभ पंत (विकेटकीपर, उपकप्तान)
- यशस्वी जायसवाल
- केएल राहुल
- साई सुदर्शन
- देवदत्त पडिक्कल
- ध्रुव जुरेल
- रवींद्र जडेजा
- वाशिंगटन सुंदर
- जसप्रीत बुमराह
- अक्षर पटेल
- मोहम्मद सिराज
- कुलदीप यादव
- आकाश दीप
वनडे सिरीज के लिए भारत-ए की अपडेटेड टीम:
- तिलक वर्मा (कप्तान)
- ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान)
- अभिषेक शर्मा
- रियान पराग
- ईशान किशन (विकेटकीपर)
- आयुष बडोनी
- निशांत सिंधु
- विप्रज निगम
- मानव सुथार
- हर्षित राणा
- अर्शदीप सिंह
- प्रसिद्ध कृष्णा
- खलील अहमद
- प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)
- नीतीश कुमार रेड्डी



