लाल किले के पास कार धमाके से पहले तुर्कमान गेट के पास मस्जिद में गया था उमर, सीसीटीवी फुटेज में कई जगह आया नजर

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। दिल्ली के लाल किले के मेट्रो स्टेशन के पास में हुए कार धमाके की जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती जा रही है, नए-नए खुलासे होते जा रहे हैं। जांच के दौरान डॉक्टर उमर मोहम्मद एक मस्जिद के सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया है। इसके साथ ही वह कई अन्य स्थानों पर भी नजर आया है।

बताया जाता है कि दिल्ली पुलिस के पास लगभग 50 स्थानों के सीसीटीवी फुटेज हैं, जिनसे पता चलता है कि दिल्ली विस्फोट के आरोपी डॉ. उमर विस्फोंट से पहले कई इलाकों में गया था। गुरुवार को एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया, इसमें संदिग्ध डॉ. उमर सोमवार शाम को विस्फोट से पहले तुर्कमान गेट के पास मस्जिद से बाहर निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। जांच अधिकारी इस बात की भी पड़ताल करेंगे कि अगर उमर मुस्जिद में आया था तो वहां किस उद्देश्य से आया।

इसके अलावा एक सीसीटीवी कनॉट प्लेस का भी गुरुवार को सामने आया। इस फुटेज में दिल्ली में धमाका करने वाली कार कैद हुई है। पुलिस के अनुसार विस्फोट के आरोपी ने दोपहर 3 बजे से पहले दिल्ली के कई इलाकों से यात्रा की थी। डॉ. उमर दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ था। आरोपी उमर को सबसे पहले दक्षिण पूर्व जिले के कई स्थानों पर देखा गया था क्योंकि वह फरीदाबाद से यात्रा कर रहा था। डॉक्टर उमर ने बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश किया था।

32 वाहन तैयार करने का था प्लान

दिल्ली के लाल किले के पास हुए एक कार धमाके से जुड़ी एक बड़ी आतंकी साजिश का खुफिया एजेंसियों ने गुरुवार को पर्दाफाश किया है। सूत्रों के अनुसार, संदिग्धों ने कई जगहों पर हमले करने के लिए लगभग 32 पुराने वाहनों को विस्फोटक से लैस करने की योजना बनाई थी। यह खुलासा राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरे की ओर इशारा करता है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपियों ने हमलों में इस्तेमाल के लिए एक i20 और एक इकोस्पोर्ट वाहन को मॉडिफाई करने का काम शुरू कर दिया था। जांच टीम अब इस बात की पड़ताल कर रही है कि क्या सिलसिलेवार विस्फोटों को अंजाम देने की इस व्यापक योजना के तहत इसी तरह के और भी वाहन तैयार किए जा रहे थे।

चार अलग-अलग स्थानों पर विस्फोट की थी तैयारी

बताया जाता है कि लगभग आठ संदिग्ध कथित तौर पर चार अलग–अलग स्थानों पर विस्फोटों को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे। इनमें से प्रत्येक संदिग्ध को एक चुने हुए शहर के लिए नियुक्त किया गया था। प्रारंभिक जांच से यह भी संकेत मिले हैं कि आरोपी समूह एक साथ हमलों के लिए कई इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस लेकर जाने की योजना बना रहे थे।

टेलीग्राम चैट से मिली कई जानकारी

फरीदाबाद से पकड़े गए डॉक्टरों के मोबाइल फोन की जांच में पुलिस को टेलीग्राम चैट्स में पाकिस्तान स्थित जैश–ए–मोहम्मद हैंडलर्स से बातचीत के प्रमाण मिले हैं। जम्मू–कश्मीर पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी उच्च शिक्षित और कट्टर विचारधारा से प्रभावित हैं। बताया जाता है कि डिजिटल डिवाइस की शुरुआती जांच में पाया गया कि आरोपी सीधे जैश हैंडलर्स से टेलीग्राम पर संपर्क में थे।

जांच एजेंसियों ने तीसरी कार भी बरामद की

लाल किला विस्फोट मामले की जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियों को तीसरी संदिग्ध कार भी मिल गई है। सूत्रों के अनुसार, यह वही मारुति ब्रेजा ह

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को लेकर साध्वी हर्षानंद गिरी ने दिग्विजय सिंह पर किया कटाक्ष

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को लेकर साध्वी हर्षानंद गिरी ने दिग्विजय सिंह पर कटाक्ष किया। उन्होंने यात्रा के उद्देश्य पर सवाल उठाए।

शिवा शर्मा केस: फरार श्रद्धा दुबे को लखनऊ पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार

शिवा शर्मा केस में फरार श्रद्धा दुबे को लखनऊ पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है। इससे मामले में जांच में नई गति आई है।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: आरोपी ऋतिक ने पहचान छिपाने के लिए सिर मुंडवाया

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में आरोपी ऋतिक ने अपनी पहचान छिपाने के लिए सिर मुंडवा लिया था। मुंबई पुलिस ने इस मामले की जांच तेज कर दी है।

बद्रीनाथ धाम कपाट बंद होने की तारीख तय, जानिए कब तक कर सकते हैं दर्शन

बद्रीनाथ धाम कपाट बंद होने की तारीख 16 नवंबर 2026 रात 9:37 बजे तय हुई है। श्रद्धालु इस दिन तक ही दर्शन कर सकते हैं। जानिए पूरी जानकारी।

आईडीए में अफसर बदले, पर नहीं बदला ढर्रा, अब अगर कोई काम हो तो श्यामू जी को कर लीजिए याद

इंदौर विकास प्राधिकरण में नए सीईओ के साथ अफसर बदले हैं, पर कामकाज की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। भूमाफिया की पकड़ अभी भी मजबूत है।

इंदौर में गरबे के दौरान चाकूबाजी में घायल 16 वर्षीय छात्र की मौत, मुख्य आरोपी फरार

इंदौर में गरबा के दौरान चाकूबाजी में घायल 16 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि मुख्य आरोपी फरार है।

NGT की संयुक्त समिति की रिपोर्ट में खुलासाः रेत माफियाओं से जुड़े अफसरों पर सवाल

NGT की संयुक्त समिति की रिपोर्ट में रेत माफियाओं से जुड़े अफसरों पर सवाल उठे हैं। मध्य प्रदेश में अवैध रेत खनन रोकने में टास्क फोर्स नाकाम रहा।

इंदौर में शेयर बाजार निवेश के नाम पर 15.25 लाख की ऑनलाइन ठगी

इंदौर में शेयर बाजार निवेश के नाम पर 15.25 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। लसूड़िया थाना क्षेत्र के रवींद्र से धोखाधड़ी हुई।

इंदौर में 14-15 दिसंबर को टाई ग्लोबल समिट, 20+ देशों के 2000 प्रतिनिधि होंगे मौजूद

इंदौर में 14-15 दिसंबर को टाई ग्लोबल समिट होगा। इसमें 20 से अधिक देशों के 2000 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। सम्मेलन में स्टार्टअप्स और निवेशक भी मौजूद रहेंगे।

आशुतोष रांका और सौरव दास की मुश्किलें बढ़ीं, अदालत ने दो दिन की हिरासत बढ़ाई

आशुतोष रांका और सौरव दास की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ी। अदालत ने 21 अक्टूबर तक हिरासत में रखने का आदेश दिया है।