एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 में हुआ जीसीसी लीडरशिप कनेक्ट, सीएम डॉ.मोहन यादव ने उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों से की वन-टू-वन चर्चा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित मध्यप्रदेश टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 में शामिल हुए। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित इस कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य प्रदेश को तकनीक, नवाचार और निवेश का एक वैश्विक केंद्र बनाना है।

यह आयोजन राज्य की तकनीकी और औद्योगिक प्रगति के अगले चरण की रूपरेखा तय करने के लिए किया जा रहा है। इसका लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि मध्यप्रदेश, टियर-2 भारत (छोटे शहरों) की तकनीकी क्रांति का नेतृत्व कर सके और विकास की नई इबारत लिखे। कॉन्क्लेव के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उद्योग जगत के कई प्रमुख प्रतिनिधियों से आमने–सामने (वन–टू–वन) बैठक की। इस बैठक में प्रदेश में निवेश और सहयोग के नए अवसरों पर विस्तार से चर्चा की गई।

25 से अधिक सेंटर्स हुए सामिल

एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 के अंतर्गत “एमपी जीसीसी लीडरशिप कनेक्ट राउंडटेबल” का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर 25 से अधिक ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs) शामिल हुए और राज्य की दीर्घकालिक तकनीकी रणनीति को दिशा देने के लिए सार्थक चर्चा हुई। अपर मुख्य सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संजय दुबे ने कहा कि मध्यप्रदेश को जीसीसी के लिए एक पसंदीदा गंतव्य के रूप में स्थापित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। टियर-2 शहरों में उपलब्ध सुविधाएं जीसीसी के लिए सशक्त बिजनेस इको सिस्टम बनाने में सक्षम हैं।

आईआईटी इंदौर में स्पेस टेकोलॉजी की पढ़ाई

अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने बताया कि मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है जहां समर्पित जीसीसी नीति बनाई गई है। इसके साथ ही राज्य में ड्रोन नीति के तहत ड्रोन डाटा रिपॉजिटरी विकसित की जा रही है। प्रदेश में सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश एवं विकास को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। डाटा सेंटर नीति के तहत व्यवसायों को सब्सिडी दी जा रही है और स्पेस टेक्नोलॉजी नीति तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि आईआईटी इंदौर देश का एकमात्र संस्थान है जहाँ स्पेस टेक्नोलॉजी में बीटेक एवं एमटेक कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन देने वाला अग्रणी राज्य है। देश के 10 प्रतिशत से अधिक गेमिंग आईपी क्रिएशन मध्यप्रदेश से हुए हैं, जो राज्य की तकनीकी क्षमता और टैलेंट की उपलब्धता को दर्शाते हैं।

उद्योग प्रतिनिधियों ने साझा किए विचार

वेना इंडिया सेंटर हेड गौतम यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में आईआईटी इंदौर, MANIT भोपाल, और GSITS इंदौर जैसे संस्थानों की मौजूदगी से राज्य में उच्च गुणवत्ता वाला टैलेंट पूल उपलब्ध है। उन्होंने जीसीसी के सशक्त विकास के लिए सीनियर लीडरशिप को आकर्षित करने का सुझाव दिया। वेना इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट पार्थ सेन गुप्ता ने कहा कि मध्यप्रदेश में वित्तीय क्षेत्र की विशेषता और संभावनाएं जीसीसी की स्थापना के लिए अत्यंत अनुकूल हैं। केपीएमजी के पार्टनर गौरव कुमार ने कहा कि मध्यप्रदेश के टियर-2 शहरों में उत्कृष्ट टैलेंट पूल उपलब्ध है और यहां के युवा राज्य में ही रहकर काम करना पसंद करते हैं, जिससे टैलेंट की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित रहती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर में गरबे के दौरान चाकूबाजी में घायल 16 वर्षीय छात्र की मौत, मुख्य आरोपी फरार

इंदौर में गरबा के दौरान चाकूबाजी में घायल 16 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि मुख्य आरोपी फरार है।

NGT की संयुक्त समिति की रिपोर्ट में खुलासाः रेत माफियाओं से जुड़े अफसरों पर सवाल

NGT की संयुक्त समिति की रिपोर्ट में रेत माफियाओं से जुड़े अफसरों पर सवाल उठे हैं। मध्य प्रदेश में अवैध रेत खनन रोकने में टास्क फोर्स नाकाम रहा।

इंदौर में शेयर बाजार निवेश के नाम पर 15.25 लाख की ऑनलाइन ठगी

इंदौर में शेयर बाजार निवेश के नाम पर 15.25 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। लसूड़िया थाना क्षेत्र के रवींद्र से धोखाधड़ी हुई।

इंदौर में 14-15 दिसंबर को टाई ग्लोबल समिट, 20+ देशों के 2000 प्रतिनिधि होंगे मौजूद

इंदौर में 14-15 दिसंबर को टाई ग्लोबल समिट होगा। इसमें 20 से अधिक देशों के 2000 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। सम्मेलन में स्टार्टअप्स और निवेशक भी मौजूद रहेंगे।

आशुतोष रांका और सौरव दास की मुश्किलें बढ़ीं, अदालत ने दो दिन की हिरासत बढ़ाई

आशुतोष रांका और सौरव दास की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ी। अदालत ने 21 अक्टूबर तक हिरासत में रखने का आदेश दिया है।

अयोध्यापुरी की जमीन के मामले में एक्शन में कलेक्टर शिवम वर्मा, कोर्ट में हार के बाद अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

अयोध्यापुरी जमीन विवाद में कोर्ट में हार के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों से जवाब मांगा है। भूमाफियाओं पर भी कलेक्टर सख्त हैं।

शनाया कपूर का ओटीटी डेब्यू, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ सीरीज में थ्रिलर अवतार

शनाया कपूर का ओटीटी डेब्यू स्टूडेंट ऑफ द ईयर सीरीज में थ्रिलर अवतार लेकर आ रही हैं। नई वेब सीरीज 13 नवंबर से JioHotstar पर होगी।

मणिपुर हिंसा: CM आवास के बाहर शव छोड़ने से तनाव बढ़ा, गिरफ्तारी की मांग

मणिपुर हिंसा के बाद मुख्यमंत्री आवास के बाहर शव रखकर प्रदर्शन हुआ। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और गिरफ्तारी की मांग उठी।

आज शेयर मार्केट में भारी गिरावट, सेंसेक्स 900 अंक से नीचे, 4 लाख करोड़ रुपये डूबे

आज शेयर बाजार में भारी गिरावट के चलते सेंसेक्स 900 अंक से नीचे आ गया। बाजार पूंजीकरण में 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमी आई।

जबलपुर की पारले बिस्किट फैक्ट्री में आग, लाखों का सामान जलकर खाक, दमकल ने काबू पाया

जबलपुर की पारले बिस्किट फैक्ट्री में आग लगी। लाखों का सामान जलकर खाक हुआ। दमकल ने आग पर काबू पाया। कोई हताहत नहीं।