इंदौर में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025 : आईटी सेक्टर के लिए 4 नई पॉलिसी जारी, सीएम बोले-अब उद्योगों के लिए कम पड़ रही जमीन

Date:

इंदौर। इंदौर में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025 का शुभारंभ सीएम डॉ.मोहन यादव ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में किया। इस आयोजन में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी टेक कंपनियों सहित 300 से अधिक तकनीकी विशेषज्ञ, उद्योगपति, नीति निर्माता और निवेशक शामिल हुए हैं। इस मौके पर विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की 4 पॉलिसी गाइडलाइन जारी की गई है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम यादव ने कहा कि हमने सरकार गठन के बाद तुरंत उद्योग और रोजगार की तरफ ध्यान दिया। हम छोटे-छोटे स्थान पर भी उद्योगपति को ले गए। हमारे पास जमीन कम पड़ रही है। प्रोजेक्ट मांगने वाले ज्यादा आ रहे हैं। पूरी दुनिया के निवेशक यहां आ रहे हैं। सीएम ने कहा कि हमें तकनीक और रोजगार में इजरायल जैसा बनना है। उन्होंने कहा कि इजरायल 1948 में आजाद हुआ और आज पूरे विश्व में स्वयं के दम पर खड़ा है। सीएम ने कहा कि उद्योगों को पॉलिसी के भविष्य में बड़े लाभ मिलेंगे। भोपाल के बैरसिया में बनने वाले मेगा प्रोजेक्ट के माध्यम से स्पेस टेक नीति पर काम करते हुए मध्य प्रदेश को हम अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का एक प्रमुख केंद्र बनाएंगे। इस नीति के अंतर्गत हम स्टार्टअप को अंतरिक्ष अनुसंधान, सेटेलाइट टेक्नोलॉजी एंड कमर्शियल स्पेस मिशन के लिए भी प्रोत्साहित करेंगे। साइबर सुरक्षा और डाटा फंक्शन से ट्रेनिंग और अन्य प्रकार के काम करते हुए हम नए दौर में प्रवेश कर रहे हैं। जापान और कोरिया के निवेशक भी आज मध्यप्रदेश में रहे हैं। एक उद्योगपति के माध्यम से सैकड़ों लोगों के घर चलते हैं। यह अपने आप में एक तरह ही बड़ी समाजसेवा है।

इंदौर के विश्वविद्यालय में भी आईटी पार्क होगा

कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए सीएम यादव ने कहा कि 2025 को उद्योग रोजगार वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। प्रदेश में पहले इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर में ही पहले आईटी पार्क थे अब रीवा और उज्जैन में भी आईटी पार्क बन रहा है। इंदौर के परदेशीपुरा के आईटी पार्क के लिए भी पीपीपी मॉडल पर 250 करोड़ से काम शुरू हो रहा है। जल्द ही यह पार्क तैयार हो जाएगा। सीएम ने कहा कि भोपाल में इलेक्ट्रानिक सेक्टर विकसित कर रहे हैं। इन सब कवायदों से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बनेंगे। 20 हजार करोड़ के प्रस्ताव हैं, जिसमें 75 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। इंदौर के देवी अहिल्या विश्विद्यालय की कैंपस में भी आईटी पार्क बनाने का निर्णय किया है।

सीएस जैन ने कहा-प्रदेश में काफी संभावनाएं

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कहा कि मध्य प्रदेश में सबसे अच्छी बात है यहां का जीवन और बेहद कम खर्चे में जीवन जीने के संसाधन। इसी को हम ताकत बनाएंगे। किसी भी उद्योग को आने वाली समस्याओं को कम से कम समय में सुलझाया जाएगा। प्रदेश कृषि में बहुत तरक्की कर चुका है अब उद्योग, स्वास्थ्य और शिक्षा में प्रदेश को अव्वल बनाना है। कार्यक्रम में मुख्य सचिव अनुराग जैन मध्य प्रदेश में काफी और संभावनाएं बताई। कहा कि दो माह पहले हुई ग्लोबल समिट के नतीजे अच्छे मिले हैं।

एसीएस दुबे ने कहा-राज्य में दी जा रही विशेष सुविधाएं

अपर मुख्य सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी श्री संजय दुबे संजय दुबे ने कहा कि टियर-2 शहर जैसे इंदौर, भोपाल का तेजी से विकास राज्य की तकनीकी स्थिति को मजबूत कर रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की विशेष भौगोलिक स्थिति, त्वरित स्वीकृतियां, आधुनिक आधारभूत संरचना और प्रगतिशील नीतियां तकनीकी विकास को गति दे रही हैं। साथ ही सेमीकंडक्टर कंपोनेंट निर्माण, इलेक्ट्रोनिक उत्पाद विकास और नवाचार और चिप डिजाइन कंपनियों सभी के लिए विशेष सुविधाएं राज्य में प्रदान की जा रही हैं।

उद्योगपतियों को दिए गए लेटर ऑफ अलॉटमेंट

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स सेंटर इंदौर (सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट सेंटर), कास्ट एनेक्स, जबलपुर आईटी पार्क ब्लॉक बी, वॉर्की टेक पार्क, इंदौर का लोकार्पण किया। वहीं, उद्योगपति दीपेंद्र मिस्त्री, पारितोष मंगल, मनोज मोदी, अनिरुद्ध केला, नितिन अग्रवाल, रोहन श्रीवास्तव, अर्पित कंथाली, सुनीता तांबोली को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीवीसी रिपोर्ट: अदालतों में लंबित 7200+ भ्रष्टाचार मामले

सीवीसी रिपोर्ट में भ्रष्टाचार के 7,229 लंबित मामले। इनमें 409 मामले दो दशक से अधिक समय से अदालतों में रुके हैं।

निरंजन बने साइबर सेल एडीजी, 30 सूबेदारों का प्रमोशन

मध्य प्रदेश में साइबर सेल एडीजी का पदभार निरंजन बी. वायंगणकर को सौंपा गया है। 30 सूबेदारों का प्रमोशन भी किया गया है।

बैंक यूनियनों की 11 सितंबर को हड़ताल, सेवाएं प्रभावित

बैंक यूनियनों की हड़ताल से सेवाएं प्रभावित होंगी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 11 सितंबर को हड़ताल का आह्वान किया है।

अफगानिस्तान टी20 सीरीज: संजू सैमसन की भारतीय टीम में वापसी

अफगानिस्तान टी20 सीरीज में संजू सैमसन की वापसी भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में नई दिशा मिलेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी छात्रों की FIR रद्द की

प्रदर्शनकारी छात्रों की एफआईआर रद्द होने से सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों को राहत दी। कोर्ट ने नीट-यूजी पेपर लीक के विरोध में दर्ज एफआईआर को रद्द किया।

एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर लगाई रोक

NCLT ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर रोक लगाई। 5-सदस्यीय पीठ ने संपत्ति बिक्री पर भी रोक लगाई।

एससीओ में पीएम मोदी: आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म हों

एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म करने की अपील की। उन्होंने आतंकवाद के इकोसिस्टम को नष्ट करने पर जोर दिया।

गोवा-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट की मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

गोवा-दिल्ली फ्लाइट के इंजन की खराबी से मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित।

आरजीपीवी को तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में बांटा जाएगा, कैबिनेट की बैठक में कई फैसले

आरजीपीवी का विभाजन, तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में होगा। कैबिनेट ने इस फैसले की मंजूरी दी।

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीरों को नमन

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह संस्थान भारतीय सेना के लिए रणनीतिक प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र है।