👉 यह भी पढ़ें:
- दिल्ली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी: 47.7 लाख नाम बाहर, 30 सितंबर तक ऐसे जुड़वाएं अपना नाम
- पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाय कुरैशी ने एसआईआर पर उठाए सवाल, इस प्रक्रिया को लोकतंत्र से छेड़छाड़ बताया
- मीनाक्षी नटराजन की उम्मीदवारी रद्द होने पर भोपाल से दिल्ली तक बवाल, कांग्रेस ने दिया चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर धरना
- कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे को चुनाव आयोग का नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब
- मुशिर्दाबाद की रैली में ममता बनर्जी ने साधा भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना, मालदा की घटना के लिए गृह मंत्री शाह से मांगा इस्तीफा
- भाजपा ने चुनाव आयोग से की बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की शिकायत, लोगों को धमकाने का लगाया आरोप
0:00 left
बृंदा करात का चुनाव आयोग और बीजेपी पर आरोप
सीपीआई(एम) नेता बृंदा करात ने कहा है कि “भारत के चुनाव आयोग का नाम बदलकर भारतीय जनता पार्टी कमिशन कर देना चाहिए।”
उन्होंने बिहार में बीजेपी पर नियमों का उल्लंघन करने के आरोप लगाए और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।
बृंदा करात ने कहा, “जो परिणाम आए हैं, वो वाकई अनपेक्षित हैं। हमने देखा है कि बीजेपी ने सत्ता और चुनाव आयोग का इस्तेमाल करके कई नियमों को तोड़ा है।”
उनका आरोप है कि बीजेपी की गैर-कानूनी गतिविधियों पर चुनाव आयोग ने कोई रोक नहीं लगाई। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव में बेहिसाब पैसा खर्च किया गया, जिसकी कोई गिनती नहीं है।
बिहार की स्थिति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी का रवैया भेदभावपूर्ण रहा है, जिसके कारण बिहार आज भी सबसे गरीब राज्यों में गिना जाता है।
अपनी पार्टी के प्रदर्शन पर करात ने बताया, “चार सीटों में से एक सीट हम जीते हैं और एक सीट बहुत कम अंतर से हारे हैं। इसका विस्तृत विश्लेषण अभी होना बाकी है।”
अंत में, चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि “अगर बिहार चुनाव आगे के लिए एक नमूना साबित हुआ, तो इस देश के चुनाव आयोग को भारतीय जनता पार्टी कमिशन के नाम से जाना जाएगा।”



