दिल्ली ब्लास्ट केस में आई-20 कार का मालिक उमर का दोस्त अमीर राशिद गिरफ्तार, एनआई की बड़ी कार्रवाई

Date:

नई दिल्ली। दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए ब्लास्ट में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बड़ा एक्शन लिया है। एनआईए ने उमर के साथी अमीर राशिद अली को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। एनआईए को जांच में पता चला है कि इस आत्मघाती हमले में इस्तेमाल की गई कार आई-20 अमीर राशिद के नाम पर ही रजिस्टर्ड है।

एनाईए की जांच में खुलासा हुआ है कि अमीर कार खरीदने और सुसाइड बॉम्बर को सपोर्ट करने दिल्ली आया था। इससे पहले फॉरेंसिक रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि कार चलाने वाला मृत ड्राइवर उमर उन नबी ही था। वह अलफलाह यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर था। पिछले दिनों सुरक्षा एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में उसका घर भी ध्वस्त कर दिया था। गिरफ्तार आरोपी अमीर राशिद कश्मीर के संबूरा, पंपोर का रहने वाला है। उसने आत्मघाती हमलावर उमर उन नबी के साथ मिलकर प्लान तैयार किया था। अमीर कुछ दिन पहले ही दिल्ली आया था ताकि कार खरीदने में मदद कर सके, जिसे बाद में आईईडी लगाकर आई-20 कार को उड़ाया गया। एनआईए ने उमर की एक और कार भी जब्त की है. इसमें अहम डिजिटल सबूत के साथ कुछ जरूरी चीजें बरामद की गई हैं।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कमजोर स्क्रीनप्ले और लॉजिक की कमी के कारण एक यादगार लव स्टोरी बनते-बनते रह गई ‘डकैत: एक प्रेम कथा’

-डॉ. प्रकाश हिन्दुस्तानी, वरिष्ठ पत्रकार एक  इंटेंस और इमोशनल एक्शन-रोमांस...