रोहिणी आचार्य के पोस्ट से फिर मची हलचल, कहा- जो लोग लालू जी के नाम पर कुछ करना चाहते हैं, तो करें किडनी दान

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

पटना। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के एक नए पोस्ट ने फिर से बवाल मचा दिया है। उन्होंने अपने पिता के किडनी डोनेशन को लेकर उठाए जा रहे सवालों का जवाब सोशल मीडिया पर दिया है। रोहिणी ने लिखा है कि जो लोग लालूजी के नाम पर कुछ करना चाहते हैं, वे हॉस्पिटल में अंतिम सांसे गिन रहे लोगों को किडनी दान करें।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में रोहिणी आचार्य ने कहा कि जो लोग लालू जी के नाम पर कुछ करना चाहते हैं, उन्हें झूठी हमदर्दी जताने के बजाय हॉस्पिटल में अपनी अंतिम सांसे गिन रहे उन लाखों–करोड़ों गरीब लोगों, जिन्हें किडनी की जरूरत है, उन्हें अपनी किडनी देने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिता को किडनी देने वाली शादीशुदा बेटी को गलत ठहराने वाले हिम्मत जुटाकर उस बेटी से खुले मंच पर खुली बहस करें। ज़रूरतमंदों को किडनी देने के महादान की शुरुआत पहले वे करें जो बेटी की किडनी को गंदा बताते हैं। एक बोतल खून देने के नाम पर जिनका खून सूख जाता है, वे किडनी देने पर उपदेश देते हैं?

रोहिणी ने उपदेश देने वाले पत्रकार को भी लपेटा

रोहिणी ने एक्स पर एक पर बिहार के एक पत्रकार के साथ हुई उनकी पौने छह मिनट की बातचीत का वीडियो भी शेयर किया है। इसमें वो जिस पत्रकार का जिक्र कर रही हैं, उन्होंने एक शो में कह दिया था कि शादी–शुदा बेटियों को मायके छोड़कर ससुराल में रहना चाहिए। रोहिणी पत्रकार से पूछती हैं कि क्या आप यह हिसाब–किताब रखे हैं कि मैं अपने मां–बाप के पास कितना आती–जाती हूं। उन्हें भर्राई आवाज में यह कहते सुना जा सकता है कि यह बात आप अपनी बेटियों को कहिएगा, अपनी बहन को कहिएगा, अपनी मां को कहिएगा और अपनी बहु को कहिएगा। उन्हें यह भी कहते हुए सुना जा सकता है कि इस बेटी का ठेका आपने नहीं लिया है।

किडनी देने के नाम पर बेटा भाग गया

इस बातचीत के दौरान रोहिणी कहती हैं कि आपने यह क्यों नहीं कहा कि शादीशुदा महिला को अपने बाप को किडनी नहीं देनी चाहिए। इस पर पत्रकार कहते हैं कि लालू यादव को तो मैं भी किडनी दे सकता हूं। इस पर वो कहती हैं कि आइए दीजिए, जब देने की बात आई तो बेटा भाग गया और आप आए हैं किडनी देने के लिए। रोहिणी के इस सवाल पर पत्रकार कहते हैं कि लालू यादव के लिए करोड़ों लोग किडनी देने को तैयार हैं, इस पर रोहिणी कहती हैं कि किडनी के लिए बहुत से लोग मर रहे हैं, आइए आप लोग लालू जी के नाम पर किडनी दान दीजिए.।आइए हिम्मत हैं, एक बोतल खून देने की हिम्मत नहीं हैं और आए हैं यहां बकवास करने के लिए।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

गीतांजलि एक्सप्रेस में कैंसर मरीज की मौत, यात्रियों ने किया 12 घंटे शव के साथ सफर

गीतांजलि एक्सप्रेस में कैंसर मरीज की मौत से यात्रियों को 12 घंटे शव के साथ सफर करना पड़ा। रेलवे की लापरवाही से बढ़ी यात्रियों की परेशानी।

महोबा में ट्रैक्टर की टक्कर से मां-बेटे समेत तीन की दर्दनाक मौत

महोबा में ट्रैक्टर की टक्कर से मां-बेटे समेत तीन की मौत हुई। हादसा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर रविवार शाम हुआ।

खरगे के पीएम मोदी पर विवादित बयान के दौरान हंगामा, कार्यकर्ताओं ने युवक को पीटा

पटना में खरगे के पीएम मोदी पर विवादित बयान के दौरान हंगामा हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध करने वाले युवक को पीट दिया।

दिग्विजय सिंह ने समझाया सनातन का अर्थ, कहा- मैंने कुरान पढ़ी, हिंदुत्व नहीं मानता

दिग्विजय सिंह ने सनातन धर्म और हिंदुत्व में फर्क बताया। साथ ही कहा कि उन्होंने कुरान पढ़ी है लेकिन हिंदुत्व की विचारधारा नहीं मानी।

वाराणसी के नमो घाट पर भारतीय वायुसेना का शानदार शक्ति प्रदर्शन

वाराणसी के नमो घाट पर भारतीय वायुसेना ने 94वें स्थापना दिवस के अवसर पर 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो में दमदार प्रदर्शन किया। इस भव्य आयोजन में 100 विमानों ने हिस्सा लिया।

रेल मंत्री और CM मोहन यादव ने सीधी-पन्ना दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रेल मंत्री और CM मोहन यादव ने 24 अक्टूबर को सीधी-पन्ना दो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह उद्घाटन सीधी जिले को पहली बार भारतीय रेल नेटवर्क से जोड़ता है।

मध्यप्रदेश में भाजपा ने बदला अभियान का नारा, अब कांग्रेस पर ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ से हमला

मध्यप्रदेश में भाजपा ने अपने अभियान का नारा बदला और अब कांग्रेस पर 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' से हमला तेज किया है। यह नया नारा 5 नवंबर तक चलेगा।

इंदौर में 8वीं मंजिल से गिरी नोएडा महिला की मौत, बॉयफ्रेंड अजय हिरासत में

इंदौर में 8वीं मंजिल से गिरी नोएडा महिला की मौत। बॉयफ्रेंड अजय मुंडे पुलिस हिरासत में। जांच जारी है।

भोपाल में बनेगी प्रदेश की पहली सरकारी आयुर्वेद फार्मेसी, दवाएं आधी कीमत में

भोपाल में पहली सरकारी आयुर्वेद फार्मेसी बन रही है, जो दवाएं आधी कीमत में उपलब्ध कराएगी। यह पहल मरीजों के लिए राहत लेकर आएगी।

स्टांप ड्यूटी चोरी में जिला पंजीयक नायडू, बिल्डर चुघ और उप पंजीयक सिंह को हाई कोर्ट से झटका, नहीं निरस्त होगी एफआईआर

इंदौर हाईकोर्ट ने स्टांप ड्यूटी चोरी मामले में एफआईआर निरस्तीकरण से इनकार किया है। कोर्ट ने जांच में हस्तक्षेप करने से मना किया।