सागर में कार में जिंदा जली महिला के परिजन उठा रहे सवाल, आखिर अपने दो साथियों के साथ कैसे बच गया डॉक्टर पति

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

सागर। मध्यप्रदेश सागर के गढ़ाकोटा रोड पर शनिवार तड़के करीब 4 बजे एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार डॉक्टर की पत्नी जिंदा जल गईं, जबकि डॉक्टर अपने दो साथियों के साथ जिंदा बाहर निकल आए। इस घटना पर महिला के परिजन यह सवाल उठा रहे हैं कि आखिर पति और उसके दो मित्र कैसे बच गए।

बताया जाता है कि गढ़ाकोटा निवासी डॉ. नीलेश कुर्मी (42) अपनी पत्नी सीमा कुर्मी (38) को इलाज के लिए सागर ला रहे थे। रास्ते में चनाटोरिया के पास अचानक कार में आग भड़क उठी। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। मृतका सीमा कुर्मी के भाई लोकेश पटेल ने बताया कि उनकी बहन गढ़ाकोटा में रहती थीं। शनिवार सुबह करीब 4 बजे उनके जीजा डॉ. नीलेश कुर्मी का फोन आया, जिसमें उन्होंने बताया कि सीमा को हार्ट अटैक आया है और उन्हें इलाज के लिए राय अस्पताल ले जाया जा रहा है।

लोकेश के अनुसार, सूचना मिलते ही वे भी अस्पताल के लिए रवाना हो गए। इसी दौरान उन्हें दोबारा फोन आया कि सानौधा के पास एक्सीडेंट हो गया है। इसके कुछ देर बाद तीसरी कॉल में बताया गया कि कार में आग लग गई है और सीमा उसमें जल गई हैं। परिजनों ने इस पूरे घटनाक्रम पर गंभीर संदेह जताया है। लोकेश पटेल का आरोप है कि सीमा और उनके पति के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। उन्होंने आशंका जताई है कि पहले सीमा को बेहोश किया गया या उनकी हत्या की गई और बाद में उन्हें कार में ले जाकर घटना को हादसे का रूप दिया गया।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राष्ट्रपति मुर्मू ने संविधान दिवस पर कहा- समय पर न्याय ही सच्चा न्याय, लंबित मुकदमों से चुनौतियां

संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू का संदेश- समय पर न्याय जरूरी, लंबित मुकदमे न्याय व्यवस्था की बड़ी चुनौती। मुफ्त कानूनी सहायता पर भी जोर।

सरकार ने संसद का एक दिन का सत्र बुलाने का किया प्रस्ताव, राज्यसभा-लोकसभा की तिथियां तय

सरकार ने संसद का एक दिन का सत्र बुलाने का प्रस्ताव किया है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर 2026 को होगी।

प्राथमिक शिक्षक भर्ती चयन परीक्षा में अंतिम वर्ष के अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगी छूट, आवेदन की अंतिम तिथि तक सारी योग्यता जरूरी

प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा में अंतिम वर्ष के अभ्यर्थियों को छूट नहीं मिलेगी। आवेदन की अंतिम तिथि तक सभी योग्यता पूरी होना अनिवार्य है।

संविधान गौरव दिवस पर अमित शाह ने कहा- संविधान केवल किताब नहीं, भावना है

संविधान गौरव दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान केवल किताब नहीं, यह देश की भावना और स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का प्रतीक है।

पन्ना के मनकी बीट जंगल में बाघिन का शव मिला, गले में क्लच वायर का फंदा

पन्ना टाइगर रिजर्व के पास मनकी बीट के जंगल में वयस्क बाघिन का शव मिला। गले में क्लच वायर का फंदा कसा था, शिकार की आशंका जताई गई।

यूपी चुनाव: जनसत्ता दल ने तीन प्रत्याशियों की सूची घोषित, राजा भैया कुंडा से लड़ेंगे

जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) ने उत्तर प्रदेश चुनाव 2027 के लिए प्रत्याशी सूची जारी की। राजा भैया कुंडा से, विनोद सरोज बाबागंज और कुलदीप पटेल विश्वनाथगंज से चुनाव लड़ेंगे।

सेंसेक्स 390 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,880 के पार, बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद

सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ 26 नवंबर को बंद हुए। आईटी शेयरों की मजबूती से सेंसेक्स 390 अंक और निफ्टी 25,880 के पार पहुंचा।

27 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर गनमास्टर G9 और ये प्रेम मोल लिया की भिड़ंत

हिंदी बॉक्स ऑफिस क्लैश में 27 नवंबर को गनमास्टर G9 और ये प्रेम मोल लिया रिलीज होंगी। दोनों फिल्मों के बजट, कलेक्शन और कास्ट पर नजर।

माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी में छात्रा से रेप, आरोपी गिरफ्तार

माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी अमनदीप सिंह भामरा गिरफ्तार। रातीबड़ पुलिस जांच में जुटी।

IRCTC स्कैम: दिल्ली हाईकोर्ट ने लालू, राबड़ी, तेजस्वी की याचिका खारिज की

IRCTC घोटाला मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव की याचिका खारिज की। ट्रायल कोर्ट का आदेश बरकरार।