याद तो बहुत आओगे ‘ही-मैन’ : कम से कम 90 वां जन्मदिन तो हमारे साथ मना लेते, महफिलों में अब कौन लगाएगा ठहाके

Date:

-हरीश फतेहचंदानी, न्यूज हेड HBTV NEWS

इंदौर। बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र की आवाज अब नहीं सुनाई देगी। न्यूज एजेंसी आईएनएस के अनुसार 24 नवंबर को दोपहर करीब एक बजे वे 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। धर्मेंद्र पिछले कई काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। बीच में अस्पताल में भी भर्ती हुए, लेकिन कुछ दिनों से उनका घर पर ही इलाज चल रहा था। अगले महीने ही उनका 90 वां जन्मदिन था, लेकिन उसके पहले ही वे दुनिया को अलविदा कह गए।

धर्मेंद्र से मेरी एक-दो बार मुलाकात हुई है। अक्सर लोग सेलिब्रेटी के साथ फोटो खिंचवाते समय यह सोचते हैं कि उनका फोटो अच्छा आए। धर्मेंद्र खुद फोटो के बहुत शौकीन थे। वे फोटो खिंचाते समय यह ध्यान रखते थे कि उनका फोटो अच्छा आए। कैमरामैन से पूछ भी लेते थे फोटो अच्छा आया या नहीं। बात-बात पर ठहाके लगा लेना और मजाक में कोई ऐसी बात कह जाना जिससे वहां मौजूद लोगों के चेहरे पर हंसी आ जाए, यह धर्मेंद्र की खासियत थी।

1960 में की थी एक्टिंग करियर की शुरुआत

धर्मेंद्र का पूरा नाम धर्मेंद्र केवल कृष्ण देओल है। उनका जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के नसरानी गांव में हुआ था। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1960 में रिलीज हुई फिल्मदिल भी तेरा हम भी तेरेसे की थी। इसके बाद वो 1961 की फिल्मबॉय फ्रेंडमें सपोर्टिंग रोल में दिखाई दिए। धर्मेंद्र ने अपने 65 साल के एक्टिंग करियर में कई हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया। शोले (1975), चुपकेचुपके (1975), सीता और गीता (1972), धरमवीर (1977), फूल और पत्थर (1966), जुगनू (1973) यादों की बारात (1973) उनकी शानदार फिल्मों की लिस्ट में शामिल हैं। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (2023) और तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया (2024) उनकी हालिया रिलीज फिल्में हैं।

आखिरी फिल्म अभी रिलीज होना बाकी

धर्मेंद्र के निधन के बाद उनकी आखिरी फिल्म इक्कीस इसी साल रिलीज होगी। इस फिल्म में एक्टर अगस्त्य नंदा के पिता के किरदार में नजर आएंगे। अगस्त्य नंदा दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन के नातिन हैं जो इक्कीस से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। ये फिल्म 25 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

चर्चा में रही थी हेमा मालिनी से शादी

धर्मेंद्र की पहली शादी उनकी प्रकाश कौर से हुई थी जिससे उनके चार बच्चेसनी देओल, बॉबी देओल, विजेता देओल और अजीता देओल है। इसके बाद धरमेंद्र ने बिना पहली पत्नी को तलाक दिए 1980 में हेमा मालिनी से शादी की। हेमा मालिनी से उनकी दो बेटियांईशा देओल और अहाना देओल हैं। यह शादी काफी चर्चा में रही, क्योंकि तब तक धर्मेंद्र के बच्चे काफी बड़े हो गए थे।

कई दिनों तक अस्पताल में थे भर्ती

धर्मेंद्र को 31 अक्टूबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हालांकि एक तरफ जहां खबर आई थी कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ की वजह से एडमिट किया गया था। वहीं उनके करीबी सूत्रों ने बताया था कि उन्हें नॉर्मल रूटीन चेकअप के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। रूटीन चेकअप होने में आमतौर पर दो से तीन दिन लगते हैं। चूंकि वह 89 वर्ष के हैं, इसलिए उन्होंने रोजरोज आनेजाने के बजाय खुद अस्पताल में रहकर सभी टेस्ट एक साथ करवाने का फैसला किया था। बाद में उन्हें अस्पताल से घर लाया गया था। घर पर ही उनका इलाज चल रहा था।

8 दिसंबर को था 90 वां जन्मदिन

धर्मेंद्र 8 दिसंबर को अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले थे और ये बर्थडे सेलिब्रेशन अधूरा ही रह गया। धर्मेंद्र को भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे हैंडसम और सफल फिल्म स्टार्स में से एक माना जाता है। उन्हें बॉलीवुड काहीमैननाम भी दिया गया है। करीब 6 दशकों से अधिक के सिनेमाई करियर के साथ उन्होंने 300 से अधिक फिल्मों में काम किया है। धर्मेंद्र के नाम हिंदी सिनेमा में सबसे ज्यादा हिट फिल्मों में अभिनय करने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 1987 में एक ही वर्ष में सात लगातार हिट और नौ सफल फिल्में दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 17 अप्रैल को शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 504.86 अंकों की तेजी के साथ 78,493.54 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 156.8 अंक की बढ़त के साथ 24,353.55 के लेवल पर क्लोज हुआ। आज सेंसेक्स ने 77,976 के लेवल पर ओपनिंग दी, और दिन के आखिर तक ये 0.65 प्रतिशत की तेज़ी के साथ 78,493 के लेवल पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी ने शुक्रवार को 24,165 के लेवल पर ओपनिंग दी और दिन के आखिर तक ये 0.65 प्रतिशत की तेज़ी के साथ 24,353 के लेवल पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 1.27% की तेज़ी देखने को मिली, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 1.48% की उछाल दर्ज की गई। निफ्टी  की कंपनियों में सबसे ज़्यादा 4.76 प्रतिशत की बढ़त हिंदुस्तान यूनिलिवर लिमिटेड में देखने को मिली। इसके बाद क्वालिटी वॉल्स में 2.61 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया में 2.25 प्रतिशत, जेएसडब्ल्यू स्टील में 2.10 प्रतिशत और अपोलो हॉस्पिटल में 1.94 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। निफ्टी की कंपनियों में सबसे ज़्यादा 2.83 प्रतिशत की गिरावट विप्रो में देखी गई।  इसी तरह एचडीएफसी लाइफ में 2.39 प्रतिशत की गिरावट, सन फार्मा में 1.04 प्रतिशत की गिरावट, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 0.69 प्रतिशत की गिरावट और लार्सन एंड टुब्रो में 0.58 प्रतिशत की गिरावट नजर आई।