नगर पालिका अध्यक्ष का सीधे चुनाव कराने संबंधी विधेयक मोहन कैबिनेट ने किया मंजूर, एक दिसंबर को पूरे प्रदेश में मनाई जाएगी गीता जयंती

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। मंगलवार को भोपाल में मोहन कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें कई प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। कैबिनेट ने पूरे प्रदेश में एक दिसंबर को गीता जयंती मनाने का फैसला लिया। कैबिनेट ने नपा अध्यक्षों का सीधे चुनाव कराने संबंधी विधेयक पर भी अपनी मुहर लगा दी। बैठक में निवेश प्रस्तावों पर चर्चा के दौरान बताया गया कि हैदराबाद में आयोजित कार्यक्रम से 36,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

मोहन कैबिनेट ने एक दिसंबर से शुरू होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र में रखे जाने वाले करीब 9 हजार करोड़ रुपए के अनुपूरक बजट और विधेयकों को मंजूरी दी है। जिन विधेयकों को मंजूरी दी गई है, उसमें प्रदेश में नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष पद का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से सीधे मतदाताओं ‌द्वारा कराए जाने संबंधी विधेयक भी शामिल हैं। इसके साथ ही बालाघाट हॉक फोर्स के निरीक्षक आशीष शर्मा के भाई को सब इंस्पेक्टर पद पर नियुक्ति देने और परिजनों को एक करोड़ रुपए की विशेष अनुग्रह राशि देने को भी मंजूरी दी गई है।

👉 यह भी पढ़ें:

बैठक के बाद बताया गया कि नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस-नक्सल मुठभेड़ में 19 नवंबर को वीरगति को प्राप्त हुए निरीक्षक (विशेष सशस्त्र बल) आशीष शर्मा, हॉक फोर्स बालाघाट के परिजन को 1 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता की स्वीकृति दी गई है। इसके साथ ही उनके छोटे भाई अंकित शर्मा को जिला पुलिस बल में उप निरीक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया है।

नपा अध्यक्ष चुनाव संबंधी विधेयक मंजूर

कैबिनेट ने प्रदेश में नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष पद का निर्वाचन प्रत्यक्ष प्रणाली से सीधे मतदाताओं ‌द्वारा कराए जाने संबंधी विधेयक को विधानसभा में प्रस्तुत किए जाने की स्वीकृति दी है। प्रदेश में वर्ष 1999 से 2014 तक नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष पद का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से सीधे मतदाताओं द्वारा कराए जाते रहे हैं। वर्ष 2022 में नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष पद का चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से वार्डों के निर्वाचित पार्षदों के द्वारा कराए गए। महापौर का निर्वाचन प्रत्यक्ष प्रणाली से सीधे मतदाताओं द्वारा कराया जा रहा है।

313 विकासखंडों में मनेगी गीता जयंती

कैबिनेट ने तय किया कि अब पूरे मध्यप्रदेश में 1 दिसंबर को गीता जयंती भव्य रूप से मनाई जाएगी। राज्य के सभी 313 विकासखंडों में श्लोक पाठ और भजन–कीर्तन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मध्यप्रदेश सरकार हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में भी सक्रिय रूप से सहभागिता करेगी। बैठक में दूसरा प्रमुख विषय राज्य में निवेश को बढ़ावा देना रहा। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निवेश को लेकर किए जा रहे लगातार प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। हाल ही में हैदराबाद में हुए एक कार्यक्रम के दौरान राज्य को ₹36 हजार करोड़ से भी अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। यह भारी–भरकम निवेश राज्य के आर्थिक विकास और रोज़गार सृजन के लिए एक बड़ी सफलता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

धनतेरस से पहले शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 2000 अंक पार जाकर हुआ बंद

धनतेरस से पहले शेयर बाजार में तेजी ने सेंसेक्स को 2,000 अंक से ऊपर पहुंचाया। निफ्टी भी 24,500 के पार बंद हुआ। बाजार में निवेशकों का उत्साह बढ़ा।

मुरैना में 70 हजार का इनामी डकैत कल्ली गुर्जर गिरफ्तार, हथियार बरामद

मुरैना में 70 हजार का इनामी डकैत कल्ली गुर्जर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। उसके पास से अवैध हथियार भी जब्त किए गए।

सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका खारिज की, केस हाई कोर्ट भेजा

सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका खारिज कर मामला इलाहाबाद हाई कोर्ट भेज दिया है। सुनवाई 16 नवंबर को होगी।

बंगाल में एसटीएफ ने मुरारई में 1150 जिलेटिन स्टिक और 989 डेटोनेटर जब्त

पश्चिम बंगाल में मुरारई में एसटीएफ ने 1150 जिलेटिन स्टिक और 989 डेटोनेटर जब्त किए हैं। जांच में आतंकवादी गतिविधि की संभावना पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: घुसपैठियों के लिए जितनी छाती पीटनी है, पीट लें

अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: घुसपैठियों के लिए जितनी छाती पीटो करो। गृह मंत्री ने मतदाता सूची से अवैध नाम हटाने पर जोर दिया। राहुल गांधी को संसद सत्र की चुनौती भी दी गई।

दिल्ली कोर्ट ने JNU प्रोफेसर अकोईजाम के खिलाफ कठोर कार्रवाई पर रोक लगाई

दिल्ली कोर्ट ने JNU प्रोफेसर अकोईजाम के खिलाफ कठोर कार्रवाई पर रोक लगाई है। पुलिस को गिरफ्तारी से पहले सात दिन का नोटिस देना आवश्यक है।

दिवाली-छठ के लिए रेलवे ने बढ़ाई 36 स्पेशल ट्रेनों की अवधि, नवंबर तक चलेगा संचालन

दिवाली-छठ के लिए रेलवे ने 36 स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ा दी है। ये ट्रेनें नवंबर 2026 तक चलेंगी, जिससे त्योहारों में यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

मुरैना पुलिस ने 70 हजार के इनामी डकैत कल्ली गुर्जर को गिरफ्तार किया

मुरैना पुलिस ने 70 हजार के इनामी डकैत कल्ली गुर्जर को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में सुरक्षा बेहतर होने की उम्मीद है।

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने रिलीज होते ही मचाई धूम, क्या टूटेगा धुरंधर का रिकॉर्ड?

रणबीर कपूर की रामायण: पार्ट वन ने रिलीज होते ही दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है। एडवांस बुकिंग में शानदार प्रदर्शन के साथ फिल्म बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ने की चुनौती पेश कर रही है।

टीही-धार रेल लाइन पर CRS निरीक्षण शुरू, कल 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनों का परीक्षण

टीही-धार रेल लाइन पर CRS निरीक्षण शुरू, 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनों का परीक्षण किया जाएगा। यह परियोजना इंदौर-दाहोद रेल परियोजना का हिस्सा है।