इंदौर। शहर में आज लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर आयोजित यूनिटी मार्च ‘एक भारत आत्मनिर्भर भारत’ पदयात्रा आयोजन किया गया। इसमें सीएम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए। इस दौरान विधानसभा तीन में लगे होर्डिंग, पोस्टर और बैनर ने सबका ध्यान आकर्षित किया।
पूरे विधानसभा तीन में विधायक गोलू शुक्ला के साथ बराबर से नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा नजर आ रहे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि विधायक का तो हक बनता है कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र में अपना पोस्टर लगाए, लेकिन सुमित मिश्रा की हर पोस्टर पर उपस्थिति आश्चर्जनक है। कार्यकर्ताओं का कहना था कि आज तक किसी नगर अध्यक्ष को इतना महत्व नहीं दिया गया।
👉 यह भी पढ़ें:
- मंत्रीजी की बैठक से अधिकांश विधायकों ने बनाई दूरी, नाराज होकर बोले-शायद उनके क्षेत्र में पानी की दिक्कत नहीं होगी
- 19 साल तक सोता रहा आईडीए, आंखों पर पट्टी बांधे बैठे रहे विभाग, सुपर कॉरिडोर की जमीन पर सुरेश भदौरिया का खेल
- करोड़पति निकला इंदौर का प्रधान आरक्षक, 15 ठिकानों पर लोकायुक्त की एक साथ कार्रवाई
- इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे
- आखिर हर बार क्यों ‘जीत’ जाते हैं भूमाफिया, शासन-प्रशासन, कायदे-कानून पर कैसे पड़ जाते हैं भारी?
- योजना 171 की 13 संस्थाओं का ऑडिट ही आधा-अधूरा, कई सारे केस, फिर कैसे लोगों को प्लॉट देने जा रहा आईडीए?
विधानसभा तीन में मिश्राजी का जलवा
कार्यकर्ता कह रहे हैं कि यह तो सबको पता है कि मिश्राजी को नगर अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचाने में गोलू शुक्ला का भी हाथ रहा है, लेकिन इसका मतलब यह तो नहीं कि उन्हें विधानसभा तीन का ही नेता घोषित कर दिया जाए। कार्यकर्ता तो यह भी कह रहे हैं कि इस तरह से तो गोलू शुक्ला जी की पकड़ तीन नंबर पर कमजोर पड़ जाएगी।
पहले पूर्व विधायक ने जमा लिया था कब्जा
यह भी कहा जा रहा है कि गोलू शुक्ला जब से विधायक बने हैं तब से वे इस क्षेत्र से परेशान ही हैं। उस विधानसभा के कार्यकर्ता पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय से बाहर नहीं निकल पा रहे थे। इससे गोलू काफी परेशान हुए। माना कि इससे बाहर आने में सुमित मिश्रा ने गोलू की मदद की, लेकिन इसका मतलब यह तो नहीं कि उन्हें विधानसभा का प्रतिनिधि ही बता दिया जाए।
वैसे भी तीन नंबर पर लगी है मिश्राजी की आंख
भाजपा में इस बात की चर्चा भी है कि सुमित मिश्रा की आंख बहुत पहले से ही विधानसभा तीन पर लगी है। आगे-पीछे वे यहां से दावेदारी करने वाले हैं। इसकी तैयारी वे अभी से कर रहे हैं, लेकिन सबका यह भी कहना है कि यह बात गोलू शुक्ला क्यों नहीं समझ पा रहे।



