जम्मू में बड़ा आतंकी हमला टला: 19 वर्षीय साजिद गिरफ्तार, पाकिस्तान से हो रहा था सीधा संपर्क
जम्मू को दहलाने की साजिश को पुलिस ने बड़ी सफलता के साथ नाकाम कर दिया। पुलिस ने 19 वर्षीय संदिग्ध आतंकी मोहम्मद साजिद को गिरफ्तार किया है, जो मोबाइल फोन के जरिए पाकिस्तान और अन्य देशों में बैठे अपने आकाओं से निर्देश ले रहा था। उसे छह दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है, ताकि उससे गहन पूछताछ की जा सके। उसकी निशानदेही पर कई जगह छापेमारी भी की गई है।
👉 यह भी पढ़ें:
- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल टैंकर पर हमला! अज्ञात प्रोजेक्टाइल से इंजन रूम क्षतिग्रस्त
- नांदेड़ हमले के बाद बोले सुखबीर सिंह बादल, कहा- मैं डरता नहीं हूं
- नांदेड़ के गुरुद्वारा में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में आरोपी
- मनोरंजन की दुनिया में आज बड़ा डिजिटल मोड़: ‘House of the Dragon’ Season 3 का फिनाले, OTT दर्शकों की नजर
- Red Sea Ship Attack: यमन के पास भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, समुद्र में डूबा MSV Faize Noore Olya; 13 भारतीय नाविक समेत सभी 14 सुरक्षित
- RBI की ब्याज दर पर नजर, महंगाई और ग्रोथ के बीच बड़ी चुनौती
रियासी निवासी साजिद के पिता मोहम्मद असलम सीआरपीएफ में तैनात हैं और फिलहाल दिल्ली में कार्यरत हैं। परिवार तीन साल पहले जम्मू के बठिंडी में आकर रहने लगा था। पुलिस के अनुसार, साजिद युवा लड़कों को ऑनलाइन कट्टरपंथ की ओर आकर्षित कर रहा था और जम्मू में एक बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की योजना बना चुका था।
बुधवार रात करीब 11 बजे उसे जम्मू के सुजवां इलाके में नाके पर पकड़ा गया। बाहु फोर्ट थाने में उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 113(3) के तहत मामला दर्ज हुआ है। शुरुआती जांच में पता चला है कि वह पाकिस्तान सहित अन्य विदेशी नंबरों से लगातार संपर्क में था और संदिग्ध जानकारियां साझा कर रहा था।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि सीमा पार से उसका संपर्क कब से था, उसने कौन-कौन सी सूचनाएं भेजीं और क्या जम्मू में किसी बड़ी आतंकी वारदात की तैयारी चल रही थी।
पुलिस अब आतंक की इस साजिश से जुड़े हर पहलू को खंगाल रही है, ताकि नेटवर्क में जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके।



