👉 यह भी पढ़ें:
- आरक्षण सुधार या आरक्षण समाप्ति? अखिलेश यादव के बयान से गरमाई सियासत
- परिवारवाद पर अखिलेश यादव का बयान, कहा- इसी वजह से नहीं टूटी सपा
- अखिलेश यादव के ‘चवन्नी’ बयान पर मायावती का पलटवार, बोलीं- पूरे जाट समाज से मांगें माफी
- अखिलेश यादव का बड़ा दावा: सहयोगियों के बिना BJP ‘शून्य’? 2027 से पहले यूपी की सियासत में तेज हुआ घमासान
- Lok Sabha में अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- एक प्रधान को हटाकर, एक प्रधान को बचा लिया
- MP Politics में बड़ा दावा! Mohan Yadav पर लगे आरोपों के पीछे BJP की साजिश? Akhilesh Yadav ने खोले कई राजनीतिक राज
0:00 left
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव एसआईआर को लेकर लगातार हमलावर हैं। शनिवार को लखनऊ में उन्होंने इसको लेकर एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि एसआईआर के बहाने संविधान को खत्म करने की कोशिश की जा रही है।
अखिलेश यादव ने कहा कि घोसी में अभी सुधाकर सिंह की तेरहंवीं भी नहीं हो पाई है बीजेपी ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। हर विधानसभा में 20-20 हजार वोट काटने के निर्देश दे दिए गए हैं। मऊ, सदर विधानसभा से 20000 वोट काट दिए गए हैं। घोसी लोकसभा के हर एक विधानसभा में 20000 हजार वोट काटे जा रहे है।
अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि एसआईआर को लेकर भाजपा इतनी जल्दबाजी में क्यों हैं? चुनाव आयोग और भाजपा दोनों मिले हुए हैं। सरकारी डेटा बता रहा है कि सभी फॉर्म बांटे जा चुके हैं लेकिन ग्राउंड पर ऐसा नहीं है ये सोची समझी साजिश है कि संविधान के तहत जो हमें वोट डालने का अधिकार है उसे छीनने की तैयारी है। अखिलेश यादव ने कहा कि एसआईआर के बहाने आरक्षण छीनने की कोशिश हो रही है। ये आपकी पहचान छीन लेंगे, वोट डालने का अधिकार छीन लेंगे। आपके ऊपर उल्टे सीधे दबाव बनाएंगे। देश में संविधान को खत्म किया जा रहा है।
वोटर का डेटा जुटा रही भाजपा
भाजपा सारे वोटर का डेटा जुटा रही है। अखिलेश ने कहा कि उन्होंने कंपनी हायर की हुई है, जो उनका डिजिटल काम देख रही हैं। आपको किसी विधानसभा की डिजिटल कॉपी चाहिए वहां से तुरंत इसकी जानकारी मिल जाएगी। अखिलेश यादव ने कहा कि ये सब सोची–समझी साजिश के तहत देश से लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश हो रही है। ये दुख की बात है कि संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ये लोग संविधान को नहीं मानते हैं।
बंगाल में सफाई कर्मचारी को एसआईआर में लगाया
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि बंगाल के लोग कह रहे है चुनाव आयोग के हाथ खून से सने हुए हैं। जो काम बीएलओ नहीं कर पा रहे है वो काम सफाई कर्मचारी कर रहे है, उन्हें भी एसआईआर के काम में लगाया गया है। अखिलेश यादव ने कहा कि हमने तो चुनाव आयोग को उपचुनाव में भी देखा है, कि जो–जो भाजपा करना चाहती थी वो सब होने दिया। सीसीटीवी में सब है कि आपको किन लोगों ने वोट दिया है इसलिए सीसीटीवी भी नहीं दिया जा रहा है।



