मसूरी आईएएस अकादमी में बोले राजनाथ सिंह-अहंकार आया तो कीमत कम हो जाएगी, ह्यूमैनिटी के साथ करें नेतृत्व

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मसूरी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में आईएएस अधिकारियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सिविल सेवा केवल एक ट्रेनिंग मॉड्यूल नहीं, बल्कि राष्ट्र के लिए समर्पण का संकल्प है। उन्होंने अधिकारियों को सावधान करते हुए कहा कि पद चाहे कितना भी बड़ा हो, अहंकार आया, तो आपकी वैल्यू अपने आप खत्म हो जाएगी। उन्होंने सभी नवनियुक्त अधिकारियों से आग्रह किया कि वे ह्यूमैनिटी के साथ नेतृत्व करें और बेहतरीन सेवाएं दें।

रक्षा मंत्री ने कहा कि फाउंडेशन कोर्स केवल पढ़ाई का हिस्सा नहीं, बल्कि कुशल, सक्षम और करुणाशील शासन की नींव है। उन्होंने कहा कि अकादमी न केवल प्रशासनिक प्रशिक्षण देती है, बल्कि जॉइंट सिविल मिलिट्री प्रोग्राम, इकोनॉमी और डेवलपमेंट, डिजास्टर मैनेजमेंट, क्लाइमेट चेंज, वूमेन इंक्लूजन और इंटेलिजेंस–आधारित प्रशासन जैसे अनेक मूल्यवान कोर्सों के माध्यम से अधिकारियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करती है।

👉 यह भी पढ़ें:

आप केवल खुद के लिए नहीं, देश के लिए सोचते हैं

राजनाथ सिंह ने कहा कि आज का युवा उच्च वेतन वाली नौकरियों में जा सकता था, लेकिन सिविल सेवा चुनने वालों ने यह सिद्ध किया है कि उनकी प्रेरणा सिर्फ व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज के लिए कुछ सार्थक करना भी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का सामाजिक और आर्थिक ढांचा तेजी से बदला है। आईटी, इंजीनियरिंग, मेडिकल और सर्विस सेक्टर में नए अवसर बढ़े हैं। स्टार्टअप संस्कृति मजबूत हुई है, फिर भी सिविल सेवा का आकर्षण बरकरार है।

भारत का भविष्य तय करता है आईएएस

राजनाथ सिंह ने कहा कि अधिकारी न केवल नीति तैयार करते हैं, बल्कि उसे धरातल पर उतारने का काम भी करते हैं, इसलिए उनका हर निर्णय भारत के भविष्य को प्रभावित करता है। अधिकारियों को सचेत करते हुए उन्होंने कहा कि सेवा काल में कई लोग रिश्वत देने की कोशिश करेंगे, लेकिन यदि आप दृढ़ हैं, तो इसे ठुकराकर जो संतोष मिलेगा, वह मां के सुख जैसा पवित्र होगा।उन्होंने प्रसन्नता जताई कि इस वर्ष की वैलिडिक्शन सेरेमनी में टॉप फाइव में तीन और टॉप 25 में 11 महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 2047 तक सिविल सेवाओं में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों के बराबर होगी और कई महिलाएं कैबिनेट सचिव जैसे सर्वोच्च पद भी संभालेंगी।

सैनिकों की तरह हमेशा तत्पर रहें

राजनाथ सिंह ने कहा कि वे देश के हितों की रक्षा में अपनी अहम जिम्मेदारी समझें और कठिन परिस्थितियों में भी सैनिकों की तरह हमेशा तैयार रहें। उन्होंने दोहराया कि ऑपरेशन सिंदूर में प्रशासनिक मशीनरी और सेना ने बिना किसी बाधा के काम किया और जनता तक जरूरी जानकारी पहुंचाई, जिससे लोगों में भरोसा बढ़ा। रक्षा मंत्री ने कहा कि इस ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में मौजूद आतंकवादी ठिकानों को ‘संतुलित और स्थिति न बढ़ाने वाले तरीके‘ से नष्ट किया।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

धनतेरस से पहले शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 2000 अंक पार जाकर हुआ बंद

धनतेरस से पहले शेयर बाजार में तेजी ने सेंसेक्स को 2,000 अंक से ऊपर पहुंचाया। निफ्टी भी 24,500 के पार बंद हुआ। बाजार में निवेशकों का उत्साह बढ़ा।

मुरैना में 70 हजार का इनामी डकैत कल्ली गुर्जर गिरफ्तार, हथियार बरामद

मुरैना में 70 हजार का इनामी डकैत कल्ली गुर्जर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। उसके पास से अवैध हथियार भी जब्त किए गए।

सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका खारिज की, केस हाई कोर्ट भेजा

सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका खारिज कर मामला इलाहाबाद हाई कोर्ट भेज दिया है। सुनवाई 16 नवंबर को होगी।

बंगाल में एसटीएफ ने मुरारई में 1150 जिलेटिन स्टिक और 989 डेटोनेटर जब्त

पश्चिम बंगाल में मुरारई में एसटीएफ ने 1150 जिलेटिन स्टिक और 989 डेटोनेटर जब्त किए हैं। जांच में आतंकवादी गतिविधि की संभावना पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: घुसपैठियों के लिए जितनी छाती पीटनी है, पीट लें

अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: घुसपैठियों के लिए जितनी छाती पीटो करो। गृह मंत्री ने मतदाता सूची से अवैध नाम हटाने पर जोर दिया। राहुल गांधी को संसद सत्र की चुनौती भी दी गई।

दिल्ली कोर्ट ने JNU प्रोफेसर अकोईजाम के खिलाफ कठोर कार्रवाई पर रोक लगाई

दिल्ली कोर्ट ने JNU प्रोफेसर अकोईजाम के खिलाफ कठोर कार्रवाई पर रोक लगाई है। पुलिस को गिरफ्तारी से पहले सात दिन का नोटिस देना आवश्यक है।

दिवाली-छठ के लिए रेलवे ने बढ़ाई 36 स्पेशल ट्रेनों की अवधि, नवंबर तक चलेगा संचालन

दिवाली-छठ के लिए रेलवे ने 36 स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ा दी है। ये ट्रेनें नवंबर 2026 तक चलेंगी, जिससे त्योहारों में यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

मुरैना पुलिस ने 70 हजार के इनामी डकैत कल्ली गुर्जर को गिरफ्तार किया

मुरैना पुलिस ने 70 हजार के इनामी डकैत कल्ली गुर्जर को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में सुरक्षा बेहतर होने की उम्मीद है।

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने रिलीज होते ही मचाई धूम, क्या टूटेगा धुरंधर का रिकॉर्ड?

रणबीर कपूर की रामायण: पार्ट वन ने रिलीज होते ही दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है। एडवांस बुकिंग में शानदार प्रदर्शन के साथ फिल्म बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ने की चुनौती पेश कर रही है।

टीही-धार रेल लाइन पर CRS निरीक्षण शुरू, कल 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनों का परीक्षण

टीही-धार रेल लाइन पर CRS निरीक्षण शुरू, 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनों का परीक्षण किया जाएगा। यह परियोजना इंदौर-दाहोद रेल परियोजना का हिस्सा है।