चुनाव आयोग ने एसआईआर की समय सीमा बढ़ाई, अब 11 दिसंबर तक जमा किए जा सकेंगे फार्म

Date:

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने सभी 12 राज्यों में एसआईआर की समयसीमा 7 दिन बढ़ा दी है। चुनाव आयोग ने एसआईआर फेज-2 के शेड्यूल में बदलाव किया है। अब ड्राफ्ट वोटर रोल 9 दिसंबर की बजाय 16 दिसंबर को पब्लिश किया जाएगा। इसके साथ ही मतदाता सूची अपडेट का काम भी अब 4 दिसंबर की बजाए. 11 दिसंबर तक चलेगा।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में एसआईआर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पुडुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल कराया जा रहा है। देशभर से बीएलओ द्वारा आत्महत्या करने की खबरें आ रही थीं। यूपी में एसआईआर की ड्यूटी में जुटे सात बीएलओ की अब तक मौत हो चुकी है। मुरादाबाद, फतेहपुर और गोंडा में आत्महत्या करने वाले बीएलओ के मामलों में काम के दबाव को कारण बताया गया था। पश्चिम बंगाल में भी दो बीएलओ की मौत हुई है। इसके बाद कई पार्टियों ने शिकायत की थी कि कई जगह बीएलओ की कमी है और समय पर काम पूरा करना मुश्किल हो रहा है। इसी वजह से आयोग ने सभी 12 राज्यों में समयसीमा 7 दिन बढ़ा दी है।

16 दिसंबर को प्रकाशित होगा ड्राफ्ट रोल

चुनाव आयोग ने कहा कि पोलिंग स्टेशनों को ठीक करने या फिर से व्यवस्थित करने का काम 11 दिसंबर तक पूरा हो जाना चाहिए। कंट्रोल टेबल को अपडेट करने और ड्राफ्ट रोल तैयार करने का काम 12 से 15 दिसंबर तक किया जाएगा। चुनाव आयोग के 16 दिसंबर को ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल पब्लिश करने के बाद, वोटर 15 जनवरी तक अपील या आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं।

12 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची

साथ ही, निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी को 16 दिसंबर से 7 फरवरी तक गणना फॉर्म पर फैसला लेने और दावों और आपत्तियों का निपटारा करने का निर्देश दिया गया है। इन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए, चुनाव आयोग 12 फरवरी को सभी नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अंतिम मतदाता सूची पब्लिश करेगा।

यह रहा नया शेड्यूल

ड्राफ्ट रोल प्रकाशन: 16 दिसंबर (पहले 9 दिसंबर)

एन्यूमरेशन कार्य: 11 दिसंबर तक (पहले 4 दिसंबर)

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर एक्शन, डिप्टी जेलर को हटाया, दो और पर होगी कार्रवाई

मॉडल एवं एक्टर ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार सास गिरिबाला सिंह को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट देने के मामले में सख्त एक्शन हुआ है। रविवार को महानिदेशक जेल के निर्देश पर डीआईजी जेल संजय पाण्डेय ने भोपाल केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया था। इसके बाद गिरिबाला सिंह की बैरक की सुरक्षा प्रभारी डिप्टी जेलर जया यादव को रविवार शाम पद से हटा दिया गया।