👉 यह भी पढ़ें:
- Rahul Gandhi ने जारी किया वीडियो, बोले- युवाओं का जवाबदेही मांगना काबिल-ए-तारीफ
- Meta पर बढ़ा दबाव, PM Modi के वीडियो मामले में Zuckerberg ने मांगी माफी; जानिए पूरा विवाद
- PM Modi के वीडियो डिलीट करने के मामले में संसदीय समिति ने दिखाई सख्ती, निशिकांत दुबे ने कहा-मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी
- PM Modi के वीडियो के बाद अपशब्द कहने वाली छात्रा का भी आया वीडियो, कहा-माफी दे दो
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- पद से ज्यादा महत्वपूर्ण देश और युवा छात्र
- NEET पेपर लीक पर PM मोदी के वीडियो से सियासी घमासान, खरगे बोले- ‘संसद में बयान दें, देर रात वीडियो नहीं’
0:00 left
धर्मेंद्र को भावुक श्रद्धांजलि: प्रार्थना सभा का वीडियो वायरल, सनी–बॉबी–अभय देओल ने दी प्रतिक्रिया
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 27 नवंबर को देओल परिवार ने मुंबई में उनकी प्रार्थना सभा आयोजित की। इसी बीच प्रार्थना सभा का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर सनी देओल, बॉबी देओल और अभय देओल ने प्रतिक्रिया दी है।

ब्यूटी फोटोग्राफर टीना देहल द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में धर्मेंद्र की यादगार और दुर्लभ तस्वीरों का खूबसूरत संकलन है। टीना ने कैप्शन में लिखा— “इतनी कम उम्र में हमें फिल्मों के जादू से परिचित कराने के लिए शुक्रिया… यह जादू हमेशा ज़िंदा है।”
इस भावुक श्रद्धांजलि पर सनी देओल ने रेड हार्ट इमोजी बनाकर अपना प्यार और सम्मान व्यक्त किया, जबकि बॉबी देओल और अभय देओल ने भी हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी।
देओल परिवार ने इस प्रार्थना सभा को ‘सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ’ नाम दिया था, जिसमें धर्मेंद्र की विरासत का सम्मान करते हुए एक म्यूजिकल ट्रिब्यूट प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम बांद्रा स्थित ताज लैंड्स एंड के सीसाइड लॉन्स में आयोजित हुआ, जहां फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकार और गायक पहुंचे।



