दिल्ली धमाकों की जांच तेज: एनआईए की लखनऊ सहित 8 जगहों पर छापेमारी, ‘व्हाइट-कॉलर’ आतंकी नेटवर्क पर शिकंजा
दिल्ली धमाकों की जांच के तहत एनआईए ने सोमवार को कश्मीर से लेकर लखनऊ तक आठ स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। लखनऊ में एनआईए की टीम खंदारी बाज़ार स्थित डॉ. शाहीन शाहिद के पिता के घर पहुंची, जहां तलाशी के दौरान स्थानीय पुलिस भी मौजूद रही। इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हलचल बढ़ गई।
👉 यह भी पढ़ें:
- दिल्ली में ‘समाजवाद’…पत्रकार, नेता, वकील-सब हिरासत में!
- दिल्ली रेस क्लब पर चला बुलडोजर, केंद्र के कब्जे में 53 एकड़ जमीन
- दिल्ली में पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाला, ईंट-डंडों से पीटा; तीन जवान घायल
- दिल्ली में CNG भरते समय ट्रक में धमाका, 2 की मौत, 5 घायल
- इंदौर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी के यहां लोकायुक्त का छापा, आय से 1.73 करोड़ अधिक मिली संपत्ति
- IIT Delhi के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी, छात्रों से कहा-कैंपस से अलग चलती है जिंदगी
मामले की शुरुआती जांच के दौरान एनआईए ने डॉ. शाहीन के परिजनों से पूछताछ भी की थी। इसके अलावा यूपी में नवंबर के पहले सप्ताह में सहारनपुर से गिरफ्तार किए गए डॉ. अदील अहमद राठर के आवास पर भी छापा मारा गया।
इन छापों का मकसद कथित ‘व्हाइट-कॉलर’ आतंकी मॉड्यूल की गतिविधियों का पर्दाफाश करना है—ऐसे मॉड्यूल जो हिंसक तरीकों के बजाय वित्तीय धोखाधड़ी, मनी लॉन्ड्रिंग और अन्य सफेदपोश अपराधों के जरिए धन जुटाते हैं और अपने नेटवर्क को चलाते हैं। इस तरह के मॉड्यूल का पता लगाना सुरक्षा एजेंसियों के लिए सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक माना जाता है।



