इंदौर। भाजपा में संगठनात्मक नियुक्तियों का दौर चल रहा है, लेकिन इंदौर भाजयुमो के अध्यक्ष पद पर अब तक नियुक्ति नहीं हो पाई है। हैरानी की बात यह है कि इस पद के लिए लंबे समय से दावेदारी और राजनीतिक जोड़-तोड़ चल रही है। कई बार नामों की पैनल बनने, भोपाल भेजे जाने और जल्द घोषणा होने की चर्चाएं सामने आईं, लेकिन हर बार मामला आगे बढ़ने के बजाय अटक गया।
मंत्री ने रोहित चौधरी के लिए लगाई ताकत
इस पूरे घटनाक्रम में सबसे अहम बात यह है कि नियुक्ति अब केवल किसी एक युवा कार्यकर्ता की योग्यता का सवाल नहीं रह गई है। इसके साथ इंदौर भाजपा के अलग-अलग राजनीतिक खेमों की प्रतिष्ठा भी जुड़ गई है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के समर्थक माने जाने वाले रोहित चौधरी को अध्यक्ष बनाने की कोशिशों की चर्चा है। कुछ समय पहले भाजयुमो अध्यक्ष के लिए 11 नाम भोपाल भेजे गए थे, जिनमें रोहित चौधरी का नाम शामिल था।
👉 यह भी पढ़ें:
- भोपाल में आज दिखा इंदौर भाजपा के ‘पंच’ का दम, नरेंद्र सिंह तोमर सहित कई नेताओं से की मुलाकात
- वाह मंत्री जी, पहले भीड़ न जुटने की सूचना देकर सीएम को लेट करवाया, फिर उनके आने से पहले ही कर दी रैली रवाना!
- मंत्रीजी के बदले मिजाज : सीएम से दूरी खत्म करने की कोशिश, लोग कह रहे- खरीदी घोटाले का असर तो नहीं
- इंदौर की सिसासत में अब ‘पंच’ की एंट्री, सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखे नए राजनीतिक समीकरण
- अपमान का घूंट पीकर भी सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में पहुंचे विजयवर्गीय, सीएम के आने से पहले ही मार गए कलटी!
- रेसीडेंसी में सीएम का मंथन, मेंदोला और वर्मा को भाजपा कार्यालय के लिए जमीन तलाशने की जिम्मेदारी, बहुत जल्द इंदौर में होगी बड़ी कार्रवाई
चौधरी के साथ जुड़ा धार कनेक्शन
सूत्र बताते हैं कि रोहित चौधरी के नाम के साथ धार कनेक्शन भी जुड़ा हुआ है। धार के जय सूर्या भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। वर्तमान में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय धार के प्रभारी भी हैं। बताया जाता है कि रोहित चौधरी कि नियुक्ति में जय सूर्या भी मदद कर रहे हैं।
अन्य विधायकों ने भी लगाया जोर
भाजयुमो नगर अध्यक्ष के लिए मयूरेश पिंगले भी आस लगाए बैठे हैं। उनका नाम विधानसभा चार की विधायक मालिनी गौड़ ने आगे बढ़ाया है। इसी तरह पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने धीरज ठाकुर का नाम दिया है। अमित कुशवाह के लिए कप्तान सिंह सोलंकी के बेटे राजेश सोलंकी कोशिश कर रहे हैं, जो इंदौर के संगठन प्रभारी हैं। बताया जाता है कि विधायक महेंद्र हार्डिया ने भी कुशवाह के नाम पर सहमति दी है। इधर, आवेश राठौर के लिए विधायक गोलू शुक्ला कोशिश कर रहे हैं।
ग्रामीण अध्यक्ष भी मंत्री खेमे का
भाजयुमो के ग्रामीण अध्यक्ष अजय सिंह पंवार, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण चावड़ा के करीबी हैं और यह सबको पता है कि वे किस खेमे से हैं। इस तरह भाजपा में इस बात की चर्चा हो रही है कि अगर रोहित चौधरी की नियुक्ति होती है तो शहर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों पर मंत्री खेमे का कब्जा हो जाएगा।
लंबे समय से टल रही है नियुक्ति
भाजयुमो में लंबे समय से इंदौर अध्यक्ष की नियुक्ति टल रही है। अप्रैल माह में तीन नाम भेजे जाने की बात सामने आई थी। इसके बाद कोर कमेटी ने 11 दावेदारों के नम भेज दिए थे। दावेदारों में कुछ नामों को लेकर निर्धारित आयु सीमा का सवाल उठा था।
फॉर्च्यूनर भी चर्चा में रही
भाजयुमो की नियुक्ति को लेकर फॉर्च्यूनर भी चर्चा में रही। पहले एक दावेदार पर यह आरोप लगा था कि उन्होंने एक वरिष्ठ पदाधिकारी को फॉर्च्यूनर देने का वादा किया था। अब फिर से एक बार फॉर्च्यूनर चर्चा में है।



