इंदौर में शासन-प्रशासन को खुलेआम चुनौती दे गए दिलजीत दोसांझ, कहा- किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है!

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ कल यानी 15 नवंबर को इंदौर में कार्यक्रम कर गए। इसमें उन्होंने कुछ गानों पर लगे प्रतिबंध पर नाराजगी जाहिर की और खुलेआम शासन-प्रशासन को चुनौती दे गए। उन्होंने इंदौर के मशहूर शायर राहत इंदौरी के शेर के बहाने कह डाला कि किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है। बताया तो यहां तक जा रहा है कि उन्होंने कुछ प्रतिबंधित गाने भी गा दिए।

‘ना तो हम पहले डरे और ना डरते हैं आज’

दिलजीत दोसांझ ने अपने लाइव कॉन्सर्ट की शुरुआत दर्शकों से ‘जय श्री महाकाल’ का नारा लगवाने के साथ की.मंच पर दिलजीत ने कहा, “ये नहीं गाना, वो नहीं गाना, ये नहीं कर सकते, वो नहीं कर सकते। देखो, ये महाकाल की धरती है और यहां आने से हमें कोई रोक नहीं सकता। ना तो हम पहले डरे और ना डरते हैं आज। जय श्री महाकाल।

👉 यह भी पढ़ें:

‘किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है’

दिलजीत ने दिवंगत उर्दू शायर राहत इंदौरी की मशहूर गजल की कुछ पंक्तियां भी सुनाईं। उन्होंने कहा- हमारे मुंह से जो निकले वही सदाकत है, हमारे मुंह में तुम्हारी जबान थोड़ी है। अगर खिलाफ़ है, होने दो, जान थोड़ी है, ये सब धुआं है, कोई आसमां थोड़ी है। सभी का खून है शामिल यहां की मिट्टी में, किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है।

विवादित गीत भी गाने की चर्चा

कॉन्सर्ट से पहले दिलजीत के चार गानों- ‘पटियाला पैग’, ‘5 तारा ठेके’, ‘जेब विचों अफीम’ और ‘जट्ट फायर करदा’ को लेकर विवाद हुआ था। इन गानों पर प्रशासन ने प्रतिबंध लगाया था। बताया जाता है कि कार्यक्रम के दौरान दिलजीत ने इनमें से कुछ गाने भी गाए।

आखिर किस पर निकाला दिलजीत ने गुस्सा?

कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत ने अपने प्रशंसकों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें इंदौर आने से रोकने की कई कोशिशें की गईं, लेकिन उन्होंने अपने प्रशंसकों से किया वादा निभाया। उन्होंने कहा कि जब वह किसी से आने का वादा कर लेते हैं तो पीछे नहीं हटते। दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट से पहले सबसे बड़ा विवाद उनके चार लोकप्रिय गानों को लेकर हुआ था। जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने कार्यक्रम स्थल के प्रबंधन को पत्र लिखकर इन गानों को नहीं बजाने के निर्देश दिए थे। जाहिर है दिलजीत ने मंच से शासन-प्रशासन को खुलेआम चुनौती दी।

चुनौती के बाद भी पुलिस-प्रशासन चुप

दिलजीत इंदौर में खुलेआम पुलिस-प्रशासन को चुनौती दे गए, इसके बाद भी चुप्पी बरकरार है। आखिर क्या मजबूरी है कि दिलजीत दोसांझ, उनके कार्यक्रम के आयोजक तथा आयोजन में इंदौरी सहयोगियों पर कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा। कायदे से इन सब पर FIR होनी चाहिए. इस तरह तो नियम-कानून को कोई भी चुनौती दे जाएगा।

2024 में भी इंदौर में हुआ था विरोध

दिलजीत दोसांझ का इंदौर से विवाद कोई पहली बार नहीं जुड़ा है। दिसंबर 2024 में उनके दिल-लुमिनाटी टूर के दौरान भी इंदौर में विरोध प्रदर्शन हुए थे। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने कार्यक्रम में शराब और मांसाहारी भोजन के स्टॉल लगाए जाने का विरोध किया था। कुछ जनप्रतिनिधियों ने भी इस पर आपत्ति जताई थी। विरोध के बाद कार्यक्रम स्थल से शराब और नॉनवेज के स्टॉल तथा उनसे जुड़े विज्ञापन हटाए जाने की खबरें आई थीं।

रिलीज के दो दिन बाद हटी थी ‘सतलुज’

दिलजीत दोसांझ से जुड़ा सबसे गंभीर और संवेदनशील विवाद उनकी फिल्म ‘सतलुज’ को लेकर है। इस फिल्म का मूल नाम ‘पंजाब 95’ था। इसका निर्देशन हनी त्रेहान ने किया है और इसमें दिलजीत ने मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा की भूमिका निभाई है। फिल्म 2022 में सेंसर बोर्ड के पास प्रमाणन के लिए पहुंची थी। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने फिल्म में 127 कट लगाने और शीर्षक बदलने जैसे सुझाव दिए थे। फिल्म के निर्माता इन बदलावों से सहमत नहीं हुए। इसके बाद फिल्म की सिनेमाघरों में रिलीज वर्षों तक अटकी रही। 3 जुलाई 2026 को फिल्म नए नाम ‘सतलुज’ के साथ ZEE5 पर बिना उन प्रस्तावित कट्स के रिलीज हुई। जब विवाद हुआ तो 5 जुलाई को इसे भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया।

दिलजीत की फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस

जून 2025 में दिलजीत की फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर भी बड़ा विवाद हुआ। फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर को मुख्य भूमिका में लिया गया था। उनके साथ अन्य पाकिस्तानी कलाकार भी फिल्म में शामिल थे। अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया था। इसी माहौल में पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करने को लेकर भारतीय फिल्म संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने सेंसर बोर्ड को पत्र लिखकर फिल्म को प्रमाणपत्र नहीं देने की मांग की। विवाद के बीच फिल्म निर्माताओं ने भारत में रिलीज नहीं करने का फैसला किया। फिल्म 27 जून 2025 को विदेशों में रिलीज हुई।

टिकटों की कालाबाजारी पर ईडी का छापा

दिलजीत के दिल-लुमिनाटी टूर में टिकटों की कालाबाजारी जमकर हुई, जिस पर ईडी को भी एक्शन में आना पड़ा। टिकट कुछ ही मिनटों में बिक गए। इसके बाद सोशल मीडिया और दूसरे प्लेटफॉर्म पर टिकट कई गुना कीमत पर बेचे जाने की शिकायतें सामने आईं। दिल्ली की एक प्रशंसक ने टिकट बिक्री में कथित अनियमितताओं को लेकर दिलजीत और आयोजकों को कानूनी नोटिस भेजा था। अक्टूबर 2024 में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिलजीत और कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट टिकटों की अवैध बिक्री और कालाबाजारी से जुड़े मामलों में दिल्ली, मुंबई, जयपुर, चंडीगढ़ और बेंगलुरु में तलाशी अभियान चलाया था।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

करण जौहर की ‘कॉल मी बे 2’ में अनन्या पांडे की मुख्य भूमिका, रिलीज डेट भी आई सामने

करण जौहर की कॉल मी बे 2 में अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में दिखेंगी। वेब सीरीज 17 दिसंबर 2026 को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

राहुल गांधी ने BJP-RSS पर साधा निशाना, कहा नफरत प्यार से दूर रखती है

राहुल गांधी ने भाजपा-आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि नफरत लोगों को प्यार से दूर रखती है। उन्होंने प्रेम की महत्ता पर जोर दिया।

संजय राउत ने SC में पेश होकर बिना शर्त मांगी माफी, हटाई विवादित पोस्ट

संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट में आपराधिक अवमानना मामले में बिना शर्त माफी मांगते हुए विवादित पोस्ट हटा दी। कोर्ट ने संयम बरतने पर जोर दिया।

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, निफ्टी 25,400 के पार और सेंसेक्स 82,532 पर बंद

शेयर बाजार में जोरदार तेजी ने 17 नवंबर 2026 को निफ्टी 25,400 के पार और सेंसेक्स 82,532 के स्तर पर बंद किया। बैंकिंग शेयरों ने बढ़त को बल दिया।

होर्मुज में तारा गैस एलपीजी टैंकर पर मिसाइल हमला, 24 भारतीय सुरक्षित

होर्मुज जलडमरूमध्य में तारा गैस एलपीजी टैंकर पर मिसाइल हमला हुआ। सभी 24 भारतीय नाविक सुरक्षित हैं और किसी को चोट नहीं आई है।

दिल्ली शाहदरा में मकान गिरने से दो की मौत, पांच घायल निकाले गए मलबे से

दिल्ली शाहदरा में मकान गिरने से दो की मौत हुई। पांच घायल मलबे से निकाले गए। घटना की जांच और रेस्क्यू जारी है।

ग्रेटर नोएडा में बाथरूम से महिला दरोगा रश्मि गौतम का शव मिला

ग्रेटर नोएडा में महिला सब इंस्पेक्टर रश्मि गौतम का शव उनके सरकारी आवास के बाथरूम में मिला। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हृदयाघात हो सकता है।

सरकार ने बढ़ाया डीजल और एटीएफ पर विंडफॉल टैक्स, जानिए वजह और असर

सरकार ने डीजल और एटीएफ पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया है। पेट्रोल पर टैक्स शून्य ही रखा गया है। जानिए इस कदम का असर और वजह क्या है।

चक्रवात अकवान के प्रभाव से 18 नवंबर को 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवात अकवान के प्रभाव से 18 नवंबर को 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल की खाड़ी में बना यह तूफान 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश तट से टकराएगा।

ओंकारेश्वर का ऐतिहासिक कार्तिक मेला बंद होने के कगार पर, श्रद्धालु चिंतित

ओंकारेश्वर का ऐतिहासिक कार्तिक मेला बंद होने के कगार पर है। अतिक्रमण से मेला मैदान कम हुआ, श्रद्धालु व स्थानीय चिंतित हैं।