👉 यह भी पढ़ें:
- ED का बड़ा एक्शन! फर्जी ITC मामले में यूपी-हरियाणा के 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ के लेनदेन की जांच
- गुजरात में ‘नकली सरकारी दफ्तर’ का बड़ा घोटाला! 121 फर्जी काम, 22.70 करोड़ की संपत्ति पर ED का शिकंजा
- TMC नेता आशीष बनर्जी की मौत: रामपुरहाट में आवास के पास पार्टी कार्यालय से मिला शव, जांच जारी
- ममता बनर्जी की गाड़ी पर कीचड़-पत्थर फेंके जाने की घटना से बंगाल की राजनीति गरम, भाजपा ने आरोपों से किया किनारा
- West Bengal में ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, लोगों ने गाड़ी पर पानी, पत्थर और जूते फेंके
- Mamata Banerjee को एक और झटका, टीएमसी सांसद कोयल मल्लिक ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा
0:00 left
कोलकाता। गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोलकाता में आईपीएसी चीफ प्रतीक जैन के घर और ऑफिस पर छापा मारा। छापे पर ममता बनर्जी भड़क गईं और लाउडन स्ट्रीट स्थित प्रतीक जैन के घर पहुंच गईं। इसके बाद वह साल्टलेक स्थित आईपीएसी के ऑफिस भी पहुंचीं। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि ईडी के अधिकारी उनकी पार्टी के डॉक्यूमेंट्स जब्त कर रहे हैं। ममता ने कहा कि अगर मैं भी भाजपा की पार्टी ऑफिस में रेड मारूं तो क्या होगा?
उल्लेखनीय है कि गुरुवार सुबह से ही प्रतीक जैन के घर पर सर्च ऑपरेशन चल रहा है। दोपहर करीब 12 बजे, जब सर्च चल रही थी, तभी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अचानक प्रतीक जैन घर पहुंच गईं और उन्होंने भाजपा पर टीएमसी के कागजात लेने का आरोप लगाया। ममता बनर्जी आईपीएसी चीफ प्रतीक जैन के लाउडन स्ट्रीट वाले घर गईं। ममता कुछ ही मिनटों में प्रतीक के घर से बाहर आ गईं. उस समय उनके हाथ में एक हरे रंग की फाइल थी। बाहर आकर उन्होंने मीडिया से कहा कि वे मेरी पार्टी के सारे डॉक्यूमेंट्स जब्त कर रहे थे! मैं उन्हें ले आई।
पार्टी को हाईजैक करने की कोशिश
ममता ने गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोलते हुए कहा कि वह देश को कंट्रोल नहीं कर सकते! वह मेरी पार्टी के डॉक्यूमेंट्स जब्त करवा रहा है! मैंने प्रतीक को फोन किया। वे मेरी पार्टी का इंचार्ज हैं। वे सब कुछ ले जा रहे थे, हार्ड डिस्क, फोन। ममता बनर्जी ने कहा कि एक तरफ तो एसआईआर करके वोटर्स के नाम लिस्ट से हटाए जा रहे हैं, करीब 1.5 करोड़ लोगों के नाम हटाए गए हैं। दूसरी तरफ, ऐसी सर्च के जरिए पार्टी के प्लान को हाईजैक किया जा रहा है। ममता ने कहा कि देखिए, मैं इस फाइल में सब कुछ लेकर आई हूं, क्योंकि प्रतीक मेरी पार्टी के इंचार्ज हैं। मैंने सारी हार्ड डिस्क अरेंज कर ली हैं।



