इंदौर। हम बच्चों को अच्छे संस्कार देने की बातें तो खूब करते हैं, लेकिन उन्हीं के सामने लाल बत्ती तोड़ते हैं, बिना हेलमेट वाहन चलाते हैं और यातायात नियमों की अनदेखी करते हैं। फिर उम्मीद करते हैं कि हमारे बच्चे जिम्मेदार नागरिक बनेंगे। आखिर बच्चे सीखेंगे हमारे उपदेशों से या हमारे आचरण से?
वाहन चालकों को दिए जागरूकता स्टीकर
बाल दिवस पर इंदौर के व्यस्त इंद्रप्रस्थ चौराहे पर यातायात पुलिस और यातायात प्रहरियों ने इसी सवाल का जवाब देने की अनूठी पहल की। विशेष जागरूकता अभियान में नन्हे यातायात प्रहरी आदित्य तिवारी आकर्षण का केंद्र रहे। उन्होंने बच्चों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई और वाहन चालकों तथा अभिभावकों को जागरूकता स्टीकर भेंट किए।
👉 यह भी पढ़ें:
- कुशीनगर में दिल्ली से बिहार जा रही बस हादसे का शिकार, 3 की मौत
- सिंहस्थ के मद्देनजर उज्जैन में यातायात तैयारी शुरू, हेलमेट पहनने वालों को गिफ्ट
- सिंहस्थ के मद्देनजर उज्जैन में यातायात व्यवस्था की तैयारी शुरू, हेलमेट पहनने वालों को गिफ्ट
- भोपाल में सोयाबीन तेल से भरा टैंकर पलटा, सड़क पर फैल गया तेल
- इंदौर में तेज रफ्तार थार प्रतीक सेतु से 50 फीट नीचे गिरी, 4 घायल
- 6 महीने में 27 मौतें: हाईवे ब्लैक स्पॉट्स पर जीवन खतरे में

नियमों के पालन का संकल्प दिलाया
आदित्य ने बच्चों से आग्रह किया कि वे अपने माता-पिता को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें। वाहन चालकों को भी लाल बत्ती, एकांगी मार्ग, निर्धारित गति सीमा और दोपहिया वाहन पर तीन सवारी नहीं बैठाने जैसे नियमों के पालन का संकल्प दिलाया गया।
इंदौर ट्रैफिक साथी के उपयोग की अपील
एसीपी हिंदू सिंह मुवेल ने आम नागरिकों से ‘इंदौर ट्रैफिक साथी’ एप का अधिकाधिक उपयोग करने की अपील की। उन्होंने सड़क सुरक्षा को पुलिस और नागरिकों की साझा जिम्मेदारी बताते हुए यातायात अनुशासन अपनाने पर जोर दिया। अभियान में निरीक्षक नारायण डामोर, एएसआई मुकेश चौधरी, आरक्षक राजू शर्मा तथा यातायात प्रहरी राजकुमार जैन, अरुण घोलप, श्याम सुंदर बिहानी, निर्मल शाह, जावेद खान और संगीता तिवारी ने सक्रिय भागीदारी निभाई। बाल दिवस की यह पहल एक गंभीर सवाल छोड़ गई—हम बच्चों के लिए संपत्ति तो जोड़ रहे हैं, लेकिन क्या उनके लिए सुरक्षित सड़कें और अनुशासित समाज भी छोड़ पाएंगे?



