यूपी के सीएम योगी ने जनता को लिखी चिट्ठी-रोहिंग्या और घुसपैठिए बर्दाश्त नहीं, इन्हें घर या व्यवसाय में काम पर नहीं रखें

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को लेकर सख्त नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के नाम एक चिट्ठी लिखकर सभी को इसमें सहयोग करने की अपील की है, सीएम योगी ने साफ शब्दों में कहा कि घुसपैठियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सीएम योगी ने एक्स पर सोमवार को ‘योगी की पाती‘ लिखकर घुसपैठियों पर सख्त एक्शन का संकेत दिया है। उन्होंने लिखा कि मेरे सम्मानित प्रदेश वासियों, उत्तर प्रदेश की सुरक्षा, सामाजिक संतुलन और सुदृढ़ कानून–व्यवस्था हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या एवं बांग्लादेशी घुसपैठियों के विरुद्ध सख्त और निर्णायक कार्रवाई प्रारम्भ की गई है। मैं प्रदेश की जागरूक जनता से अपील करता हूं कि सतर्क रहे और घरेलू अथवा व्यावसायिक कार्यों में किसी भी व्यक्ति को नियोजित करने से पूर्व उसकी पहचान अवश्य सुनिश्चित करे। प्रदेश की सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है क्योंकि सुरक्षा ही समृद्धि का आधार है। सीएम योगी ने चिट्ठी में लिखा है कि सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान महत्वपूर्ण टिप्पणी की है कि घुसपौठियों के लिए लाल कालीन नहीं बिछाई जा सकती है। इससे स्पष्ट है कि घुसपैठियों किसी भी क़ीमत पर स्वीकार्य नहीं है। संसाधनों पर अधिकार नागरिकों का है, घुसपैठियों का नहीं है।

👉 यह भी पढ़ें:

सभी नगरीय निकायों को दिए हैं निर्देश

उत्तर प्रदेश की सुरक्षा, सामाजिक संतुलन और सुदृढ़ क़ानून व्यवस्था हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या एवं बांग्लादेशी घुसपैठियों की विरुद्ध सख्त और निर्णायक कार्रवाई प्रारंभ की गई है। सभी नगरीय निकायों को संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान कर सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। सीएम ने कहा कि सार्वजनिक संसाधनों पर अनाधिकृत बोझ की सफाई भी आवश्यक है। योजनाओं के माध्यम से वंचितों को मिलने वाले लाभ को बंटने नहीं दिया सकता है। इसी उद्देश्य से दस्तावेज सत्यापन का विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

CJI सूर्यकांत ने Gen Z को कहा, ‘कानून का पेशा कमजोर दिलवालों के लिए नहीं’

CJI सूर्यकांत ने युवा कानून स्नातकों को कहा, कानून का पेशा कमजोर दिलवालों के लिए नहीं। उन्होंने साहस और न्याय की रक्षा पर जोर दिया।

रेसीडेंसी में सीएम का मंथन, मेंदोला और वर्मा को भाजपा कार्यालय के लिए जमीन तलाशने की जिम्मेदारी, बहुत जल्द इंदौर में होगी बड़ी कार्रवाई

इंदौर में सीएम मोहन यादव ने भाजपा कार्यालय के लिए जमीन तलाशने की जिम्मेदारी दी। बैठक में शहर के भविष्य और भूमाफिया मामलों पर चर्चा हुई।

ट्रम्प ने कहा- ईरान पर परमाणु बम और जमीनी सेना का इस्तेमाल नहीं होगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर परमाणु बम और जमीनी सेना के उपयोग से इनकार किया है। पिकएक्स माउंटेन पर हमले की संभावना बनी हुई है।

IMF की रिपोर्ट: भारत कब बनेगा दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था?

IMF की रिपोर्ट के मुताबिक भारत 2027 में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। जापान को पछाड़ने की संभावना है।

इंदौर के अधूरे प्रोजेक्ट पर ताई ने सीएम से में बात की

इंदौर के अधूरे प्रोजेक्ट पर ताई ने सीएम से मजाकिया अंदाज में बात की। उन्होंने स्मार्ट सिटी के कला संकुल और अहिल्या स्मारक के निर्माण कार्यों को लेकर चिंता जताई।

भोपाल में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 26% की बढ़ोतरी, पुलिस रिपोर्ट में खुलासा

भोपाल में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 26% की बढ़ोतरी पुलिस रिपोर्ट में सामने आई है। अपहरण और दुष्कर्म के मामले खासतौर पर बढ़े हैं।

इंदौर के सपना संगीता में व्यापारी से 50 हजार मासिक रंगदारी, बुजुर्ग को पीटा

सपना संगीता में व्यापारी से 50 हजार मासिक रंगदारी की मांग और बुजुर्ग व्यापारी कैलाश चंद्र गर्ग के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोटा में एक्सप्रेस-वे हादसा: टेंपो ट्रैवलर नाले में गिरा, 8 की मौत

कोटा में एक्सप्रेस-वे हादसा में टेंपो ट्रैवलर नाले में गिर गया। 8 लोगों की मौत और कई घायल। हादसे का कारण चालक की झपकी बताया जा रहा है।

स्वामित्व योजना: निपानिया में 5.5 घंटे में सिर्फ 2 आवेदन जमा हुए

स्वामित्व योजना के तहत निपानिया में 5.5 घंटे में केवल 2 आवेदन आए। भूमि डायवर्टेड होने और पूर्व रजिस्ट्री की वजह से ग्रामीण कम संलग्न।

NHAI ने कहा- इंदौर-देवास बायपास के गड्ढे भर दिए, सुधार जारी

इंदौर-देवास बायपास के गड्ढे भर दिए गए हैं, NHAI का दावा। हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को सड़क की वास्तविक स्थिति जांचने का निर्देश दिया।