कृष्णा गृह निर्माण संस्था की जमीन आवंटन में उलझा आईडीए, पूर्व और वर्तमान सीईओ को लोकायुक्त ने भेजा नोटिस

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। कृष्णा गृह निर्माण संस्था के जमीन आवंटन मामले में इंदौर विकास प्राधिकरण (आई़डीए) पूरी तरह उलझ गया है। इंदौर लोकायुक्त में हुई शिकायत के बाद आईडीए से जवाब-तलब किया गया था। अब लोकायुक्त ने पूर्व और वर्तमान सीईओ को नोटिस भेज दिया है।

इस मामले में लोकायुक्त में हुई शिकायत में कहा गया था कि एक संस्था को पहले ही अनुबंधित जमीन का आवंटन किए जाने के बावजूद ईश्वर नगर की जमीन के बदले योजना क्रमांक 113 और 136 में अतिरिक्त भूखंड आवंटित करने की प्रक्रिया की गई। शिकायत के बाद लोकायुक्त ने 9 सितंबर 26 को आईडीए को पत्र भेजकर बिन्दुवार जानकारी मांगी थी। इसके बाद अब कार्रवाई की स्वीकृति के लिए फाइल भोपाल भेज दी गई है।

संभागायुक्त ने भी खींच लिए थे हाथ

बताया जाता है कि मामला सामने आने के बाद संभागायुक्त और आईडीए अध्यक्ष भास्कर लक्षकार ने भी फाइल तलब की थी। उन्होंने कृष्णा गृह निर्माण संस्था के जमीन आवंटन से जुड़े सारे दस्तावेज आईडीए को भेजने के लिए कहा था। उम्मीद की जा रही थी कि संभागायुक्त इस मामले की निष्पक्ष जांच करेंगे, लेकिन उन्होंने भी हाथ खींच लिए।

एक मंत्री के खास व्यक्ति का आ रहा नाम

सूत्र बताते हैं कि इस मामले में एक मंत्री के खास व्यक्ति का नाम सामने आ रहा है। इसी वजह से आईडीए के वर्तमान और पूर्व सीईओ ने भी गलत तरीके से जमीन आवंटन नहीं रोका। अब शायद संभागायुक्त भी उसी राजनीतिक दबाव में चुप बैठे हैं।

ऊपर से भी की गई थी तहकीकात

सूत्र बताते हैं कि इस पूरे मामले में आईडीए सीईओ डॉ.परीक्षित झाड़े ने ऊपर से प्रेशर होने की बात कही थी। इसके बाद ऊपर से भी इस मामले में तहकीकात की गई है। बताया जाता है कि ऊपर से भी यह स्पष्ट करा दिया गया था कि इस मामले में किसी प्रकार का कोई दबाव नहीं था। इससे साफ जाहिर है कि सीईओ नकली दबाव बना रहे थे।

शिकायत में 40 करोड़ के नुकसान का आरोप

कृष्णा गृह निर्माण सहकारी संस्था को अनुबंधित भूमि के अतिरिक्त करीब 4,047 वर्गमीटर भूमि के भूखंड आवंटित किए जाने को लेकर प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। मामले में प्राधिकरण के संकल्प क्रमांक-9 के प्रभारी, भू-अर्जन शाखा तथा संबंधित कर्मचारियों की भूमिका की जांच की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि इस पूरे प्रकरण में प्राधिकरण को करीब 40 करोड़ रुपये के संभावित आर्थिक नुकसान और संस्था को अनुचित लाभ पहुंचाने का प्रयास हुआ।

ईश्वर नगर की भूमि पर पहले हो चुका था समझौता

ईश्वर नगर की 2 एकड़ भूमि योजना क्रमांक 113 में शामिल रखे जाने और शेष भूमि को अनुबंध के अनुसार संस्था को विकसित कर देने पर सहमति बनी थी। शिकायत में यह भी कहा गया है कि संस्था ने न्यायालय में लंबित विविध याचिका क्रमांक 1172/89 वापस लेकर प्राधिकरण के पक्ष में समझौता किया था। समझौते में कथित तौर पर यह शर्त थी कि संस्था अथवा उसका कोई सदस्य भविष्य में ईश्वर नगर की 2 एकड़ भूमि के बदले भूखंड की मांग नहीं करेगा। इसी प्रकार 12 अक्टूबर 2000 के इकरारनामे का हवाला देते हुए शिकायतकर्ता ने कहा है कि ईश्वर नगर की भूमि के बदले भविष्य में भूखंड की मांग नहीं करने की शर्त संस्था के साथ तय की गई थी।

स्कीम 114 में जमीन, 136 में आवंटन

सूत्र बताते हैं कि नियमों के जानकार झाड़े साहब ने एक और चमत्कार किया। कृष्णा गृह निर्माण संस्था की जमीन स्कीम 113 में थी, जबकि झाड़े साहब ने जमीन स्कीम 136 में दे दी। वह भी प्रीमियम प्लॉट। एक तो शपत्र होने के बाद भी जमीन आवंटित करना नियम विरुद्ध है। इसके बाद और नियम तोड़ते हुए दूसरी स्कीम में जमीन आवंटित कर दी गई।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का तंज, कहा- ट्रंप ज्ञानेश कुमार को ले जाते तो जीत जाते चुनाव

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने ट्रंप और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तंज कसते हुए कहा, 'ट्रंप अगर ज्ञानेश कुमार को साथ ले जाते, तो चुनाव जीतते।' यह बयान अमेरिका के मिड-टर्म चुनावों के बाद आया।

अमेरिकी चुनाव में भारतीय मूल की पिया डांडिया ने हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में जीत हासिल की

अमेरिकी चुनाव में पिया डांडिया ने फ्लोरिडा के 22वें क्षेत्र से हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में जीत दर्ज की। यह भारतीय-अमेरिकी नेतृत्व की बड़ी उपलब्धि है।

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा SIR प्रक्रिया पर जवाब, फॉर्म-6 की बाध्यता को कम करने को कहा

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पर जवाब मांगा। कोर्ट ने मतदाता अधिकारों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखा।

धार के सहकारी समिति के मैनेजर के यहां मिली 731 प्रतिशत अनुपातहीन संपत्ति, कुल आय 40 लाख और हिसाब 3 करोड़ 32 लाख पार

धार के सहकारी समिति मैनेजर शेरसिंह ठाकुर के ठिकानों पर लोकायुक्त ने छापा मारा। जांच में 731 प्रतिशत अनुपातहीन संपत्ति मिली। कुल आय 40 लाख के मुकाबले 3.32 करोड़ व्यय पाया गया।

गोरखपुर में BJP का शक्ति प्रदर्शन : नितिन नबीन बोले- राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज

गोरखपुर में भाजपा की पदयात्रा में नितिन नबीन ने राहुल गांधी को फुस्स रॉकेट और अखिलेश यादव को हार के बहानेबाज करार दिया। विपक्ष पर भाजपा ने कड़ा प्रहार किया।

बीना विधायक निर्मला सप्रे का दलबदल मामला : सुप्रीम कोर्ट ने विधानसभा अध्यक्ष को 2 महीने में फैसले के दिए निर्देश

बीना विधायक निर्मला सप्रे के दलबदल मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष को दो महीने में फैसला करने का आदेश दिया है। यह आदेश 4 नवंबर 2026 को जारी हुआ।

सेन्सेक्स 383 अंक उछला, निफ्टी 23,960 पर बंद, मेटल-रियल एस्टेट में जोरदार तेजी

सेन्सेक्स 383 अंक उछला, निफ्टी 23,960 पर बंद, मेटल और रियल एस्टेट में तेजी रही। आईटी सेक्टर में बिकवाली का दबाव बना रहा। बाजार में लगातार पांचवें दिन तेजी।

दिवाली पर चतुग्रही योग का दुर्लभ संयोग, मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलेगी

दिवाली पर चतुग्रही योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है, जो मां लक्ष्मी की विशेष कृपा का प्रतीक है। इस योग से आर्थिक समृद्धि और व्यापारिक लाभ की उम्मीद है।

CM मान ने कहा- दिल्ली के प्रदूषण में पंजाब के किसानों का कोई हाथ नहीं

CM मान ने स्पष्ट किया कि दिल्ली प्रदूषण में पंजाब किसानों का कोई हाथ नहीं है। पराली जलाने के मामले घटे हैं और किसानों को गलत आरोपों से बचाया जाना चाहिए।

अब्दुलरहमान अल-सैयद की मिशिगन सीनेट जीत पर ओवैसी का बयान-‘अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएगा’

अब्दुलरहमान अल-सैयद की मिशिगन सीनेट जीत पर ओवैसी का बयान, उन्होंने मुसलमानों से स्वाभिमान के साथ खड़े होने को कहा।